यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

31. किसने 'अस्पश्यों' को 'हरिजन' का नाम दिया था?

Correct Answer: (b) एम. के. गाँधी
Solution:

महात्मा गाँधी ने सर्वप्रथम अस्पृश्यों के लिए 'हरिजन' शब्द का प्रयोग किया। लेकिन वर्तमान में हरिजन शब्द को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा इस शब्द के स्थान पर अनुसूचित जाति का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है।

32. भील और मीणा जनजातियाँ मुख्यतया किस राज्य में रहती हैं?

Correct Answer: (c) राजस्थान
Solution:

राजस्थान में पायी जाने वाली जनजातियाँ भील, मीणा, गरासिया, डामोर एवं सहरिया। गुजरात में पायी जाने वाली जनजातियां- भील, बंजारा,कोली, पटेलिया, डाफर, टोड़िया। महाराष्ट्र में पायी जाने वाली जनजातियाँ बारली, बंजारा, कोली, चितपावन, गोंड, अबुम्का, माड़िया। झारखण्ड में पायी जाने वाली जनजातियाँ संथाल, मुंडा, हो, ओरांव, बिरहोर, कोरबा, असुर, भुइया, गोंड, सौरिया, भूमिज ।

33. निम्नलिखित में से भारत में कौन सा पारिवार कानून 1956 में अधिनियमित किया गया था?

Correct Answer: (a) अभिग्रहण तथा अनुरक्षण अधिनियम
Solution:

अभिग्रहण तथा अनुरक्षण अधिनियम, 1956
दहेज निषेध अधिनियम, 1961
विशेष विवाह अधिनियम, 1954
हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955

34. अन्तरराष्ट्रीय विकास संगठनों का कौन सा समुच्चय निर्धनता के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए काम करता है?

Correct Answer: (b) ऑक्सफेम, यू.एन.डी.पी., यू.एन.आई.सी.ई.एफ, द रेड क्रॉस, द हंगर प्रोजेक्ट
Solution:

अन्तर्राष्ट्रीय विकास संगठन-ऑक्सफेम, यू. एन. डी. पी., यू. एन. आई. सी. ई. एफ.,द रेड क्रॉस, द हंगर प्रोजेक्ट निर्धनता के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए काम करता है।

35. सूची-I का सूची-II के साथ मिलान करें:

पुस्तकलेखक/संपादक
(A) फैमिली, किनशिप एंड मैरिज इन इंडिया(i) टी. एन. मदान
(B) चेंजिंग किनशिप, फैमिली एंड जेंडर रिलेशंस(ii) रजनी पालरीवाला
(C) फैमिली एंड किनशिप(iii) पेट्रीशिया ओबेरॉय
(D) मैरिज इन साउथ एशिया(iv) रविंद्र कोर और रजनी पालरीवाला

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (d) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iv)
Solution:

सुमेलित सूची इस प्रकार है-

पुस्तकलेखक
फैमिली, किनशिप एंड मैरिज इन इंडियापेट्रीशिया ओबेरॉय
चेंजिंग किनशिप, फैमिली एंड जेंडर रिलेशंसरजनी पालरीवाला
फैमिली एंड किनशिपटी. एन. मदान
मैरिज इन साउथ एशियारविंद्र कोर और रजनी पालरीवाला

36. निम्नलिखित में से किन्हें 'सैद्धांतिक बहुलवाद' का प्रयोक्ता (प्रैक्टिसनर) माना जाता है?

Correct Answer: (b) जी.एम. घुर्ये
Solution:

सैद्धान्तिक बहुलतावाद का प्रयोक्ता (प्रैक्टिसनर) जी. एस. घुरिये को माना जाता है। इन्हें भारत के समाजशास्त्र के जनक की उपाधि से विभूषित किया गया है तथा इन्होंने अपने अध्ययनों में प्रसारवादी परिप्रेक्ष्य के साथ भारत विद्याशास्त्र उपागम का प्रयोग किया है।

37. किसने सामाजिक संरचना की मुख्य समूहों और संस्थाओं के रूप में संकल्पना की जो समाजों को संस्थापित करता है?

Correct Answer: (c) एम. जिन्सबर्ग
Solution:

गिन्सबर्ग के अनुसार, " सामाजिक संरचना का अध्ययन सामाजिक संगठन के प्रमुख स्वरूपों अर्थात् समूहों, समितियों तथा संस्थाओं के प्रकार एवं इन सबके संकुल जिनसे की समाज का निर्माण होता है से सम्बंधित है।" गिन्सबर्ग ने अपनी परिभाषा में सामाजिक संरचना एवं सामाजिक संगठन में कोई भेद नहीं किया है। इनका मत है कि समाजिक संरचना का निर्माण समूहों, समितियों एवं संस्थाओं से मिलकर होता है।

38. किसने शिक्षा को जो सामाजिक जीवन के लिए तैयार नही है उस पीढ़ी पर पुरानी पीढ़ी के आचरण के प्रभाव के रूप में देखा है?

Correct Answer: (a) इमाईल दुर्खाईम
Solution:

दुखम का मत है कि शिक्षा समाज के आदर्श नियमों एवं मूल्यों को पुरानी पीढ़ी से नयी पीढ़ी को हस्तान्तरित करती है। यह व्यक्तियों को सामूहिक जीवन से जोड़ती है। सामूहिकता के अभाव में किसी समाज व्यवस्था का बना रहना असम्भव है।

39. शास्त्रीय उदारवाद के पुर्नविचार व एक पुनर्कथन पर आधारित विचारधारा का वर्णन करने के लिए उपयुक्त पद (अवधारणा) क्या है?

Correct Answer: (c) नव-उदारवाद
Solution:

नव-उदारवाद, उदारवाद का संशोधित संस्करण है। नव उदारवाद मुक्त बाजारों में विश्वास, आर्थिक और सामाजिक मामलों में न्यूनतम राज्य हस्तक्षेप पर बल तथा व्यापार एवं पूंजी की स्वस्तंत्रता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

40. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक अभिकथन (A) है दूसरा तर्क (R) है।

अभिकथन (A): पंजाब में हरित क्रांति के कारण कई पारिस्थितिकीय समस्याएं उत्पन्न हुईं। तर्क (R): अधिक उत्पादन के लिए भूमि, भूमिगत जल का आति दोहन और कीटनाशक व रासायनिक खादों का अति उपयोग के फलस्वरूप यह हुआ है।
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) व (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

हरित क्रान्ति के फलस्वरूप अधिक उत्पादन के लिए भूमि-भूमिगत जल का अति दोहन और कीटनाशक व रासायनिक खादों के अति उपयोग के कारण पंजाब में पारिस्थितिकी समस्याये उत्पन्न हुईं। अतः अभिकथन (A) व तर्क (R) दोनों सही है तथा तर्क कथन की सही व्याख्या है।