यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (समाजशास्त्र)

Total Questions: 100

41. समाजशास्त्र का उद्भव मूलतः किसकी दार्शनिक अभिलाषा है?

(A) मानवीय इतिहास की प्रगति का लेखांकन
(B) 19वीं शताब्दी में यूरोप के सामाजिक संकट की व्याख्या करना
(C) औद्योगिकरण के मूल कारणों का व्याख्यान
(D) फ्रांस की क्राति का लेखांकन
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (B)
Solution:

समाजशास्त्र के उद्भव एवं विकास पर विचार करें तो तीन विश्लेषण पद्धति उभर कर सामने आती है-
(1) बौद्धिक स्वरूप या दार्शनिक स्वरूप
(2) सिद्धान्तों एवं तथ्यों का विवेचन
(3) सामाजिक एवं आर्थिक स्वरूप (फ्रांसीसी एवं औद्योगिक क्रांति) प्रथम विश्लेषण पद्धति के आधार पर सामाजिक जीवन का विश्लेषण करने वाले विभिन्न सामाजिक विज्ञानों जैसे इतिहास, राजनीतिशास्त्र, दर्शन, अर्थशास्त्र तथा प्राकृतिक विज्ञानों में प्रयुक्त अध्ययन-विधियों के सम्मिलित प्रभाव के परिणाम स्वरूप समाजशास्त्र की उत्पत्ति हुई।

42. जब कोई संकेतक (Signifier) किसी संकल्पना अथवा अर्थ का महत्व बताता है, तो वह संकेतित (Signified) क्या कहलाता है?

Correct Answer: (c) संकेत (Sign)
Solution:

जब कोई संकेतक किसी संकल्पना अथवा अर्थ का महत्व बताता है, तो वह संकेतित संकेत कहलाता है। संकेतक अभिभावकों, बच्चों और दूसरों के लिए भी बच्चों की प्रगति को आसान तरीके से समझने के लिए संदर्भ बिन्दु की तरह कार्य करते हैं। संकेत गैर-मौखिक संचार का एक रूप है जिसमें शीरीरिक क्रियाएं विशेष संदेशों का संचार करती हैं।

43. महेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ द्वारा कहाँ पर सबसे बड़ा और लंबा विरोध प्रदर्शन 1980 के दशक में आयोजित किया गया था?

Correct Answer: (d) मेरठ
Solution:

महेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में भारतीय किसान संघ द्वारा मेरठ में सबसे बड़ा और लंबा विरोध प्रदर्शन 1980 के दशक में आयोजित किया गया था। भारतीय किसान यूनियन की स्थापना महेन्द्र सिंह टिकैत में की थी।

44. अपने पर्यावरण के बदलने के लिए कामगारों द्वारा शारीरिक व मानसिक क्षमता का प्रयोग करना क्या कहलाता है?

Correct Answer: (b) श्रमिक शक्ति
Solution:

अपने पर्यावरण को बदलने के लिए कामगारों द्वारा शारीरिक व मानसिक क्षमता का प्रयोग करना श्रमिक शक्ति कहलाता है। श्रमिकों के समान हितों के रक्षार्थ बनाया गया श्रमिकों का संगठन श्रमिक संघ कहलाता है।
जब श्रमिकों को उनके काम के अनुरूप पारितोषक नहीं प्राप्त होता तो उनमें असंतोष व्याप्त होता है, यही श्रमिक असंतोष कहलाता है। जब श्रमिक अपने हितों के लिए शोषक वर्ग के प्रति विरोध करते हैं। तथा यह विरोध जब बड़े पैमाने पर होता है तो यह श्रमिक आंदोलन कहलाता है।

45. इलेक्ट्रॉनिक साधनों के द्वारा उत्पादों के खरीदने और बेचने की प्रक्रिया को कहा जाता है

Correct Answer: (c) ई-वाणिज्य
Solution:

ई-वाणिज्य या ई-व्यवसाय इण्टरनेट के माध्यम से व्यापार का संचालन है, केवल खरीदना और बेचना ही नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए सवायें और व्यापार के भागीदार के साथ सहयोग भी इसमें शामिल है।

46. निम्नलिखित में से कौन "शहरीकरण जीवन की एक शैली" व "निर्धनता की संस्कृति" से संबंद्ध है?

(A) ऑस्कर लेविस
(B) विलियम फुट वाइट
(C) तुइस विर्ष
(D) होमर होयोट
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) (C) व (A)
Solution:
समाजशास्त्रीसंकल्पना
ऑस्कर लेविसनिर्धनता की संस्कृति
विलियम एफ. व्हाइटअसहभागी अवलोकन
लुईस विर्थनगरवाद जीवन की एक शैली
होमर होयटसेक्टर मॉडल

47. भारतीय ग्रामीण समाज के पूर्व में कराए गए अध्ययनों का वृहत आधार समाजशास्त्रियों की किस रूचि से संबंधित थे

(A) भारतीय ग्रामीण समाज को समझना
(B) परम्परागत भारतीय ग्रामीण समाज की संरचना का प्रलेखन
(C) भारतीय ग्रामीण समाज की गतिशीलता एवं परिवर्तन को समझना
(D) भारतीय ग्रामीण समाज में अंग्रेजों के योगदान का प्रलेखन
सही विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (a) (A) और (B)
Solution:

भारतीय ग्रामीण समाज के पूर्व में कराये गये अध्ययनों में समाजशास्त्रियों की रूचि भारतीय ग्रामीण समाज को समझना तथा परम्परागत भारतीय ग्रामीण समाज की संरचना का प्रलेखन में था।

48. श्रीलंका में तमिल आंदोलन उदाहरण है:

(A) संजातीय आंदोलन
(B) क्षेत्रीय आंदोलन
(C) धार्मिक आंदोलन
(D) समाज सुधार आंदोलन
सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (B)
Solution:

संजातीय आंदोलन और क्षेत्रीय आंदोलन श्रीलंका में हुए तमिल आंदोलनों के उदाहरण हैं।

49. किसने भारतीय राजनीति पर लिखी गई उनकी पुस्तक में भ्रष्टाचार और अपराधिता की उभरती राजनीतिक संस्कृति की आलोचना की है?

Correct Answer: (c) रजनी कोठारी
Solution:

रजनी कोठारी भारत के सुप्रसिद्ध राजनीति विज्ञानी, राजनीतिक सिद्धान्तकार, शिक्षाविद तथा लेखक थे। उन्होंने अपनी पुस्तक 'पॉलिटिक्स इन इण्डिया' में भारतीय राजनीति को समझने का तर्क पूर्ण मॉडल पेश किया। उन्होंने भ्रष्टाचार और अपराधिता की उभरती राजनीतिक संस्कृति की आलोचना की है। उनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं- कास्ट इन इंडियन पॉलिटिक्स, पॉलिटिक्स एण्ड द पीपुलः इन सर्च ऑफ ए हमन इंडिया, रीथिंकिंग डेमोक्रेसी

50. शोध रिपोर्ट के तत्वों/ भागों का सही क्रम क्या है?

Correct Answer: (b) समस्या की तर्कसंगतता, अध्ययन का क्षेत्र, आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण, निष्कर्ष
Solution:

शोध रिपोर्ट के तत्वों भागों का सही क्रम इस प्रकार है-
समस्या की तर्क संगतता → अध्ययन का क्षेत्र → आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण → निष्कर्ष