Solution:ऑगबर्न ने संस्कृति को दो भागों में विभाजित किया है, यथा, भौतिक संस्कृति तथा अभौतिक संस्कृति । भौतिक संस्कृति के अन्तर्गत मानव द्वारा निर्मित सभी भौतिक एवं मूर्त वस्तुओं को सम्मिलित किया जाता है जिन्हें हम देख सकते हैं, छू सकते हैं और इन्द्रियों द्वारा जिनका आभास कर सकते हैं।
अभौतिक संस्कृति के अन्तर्गत उन सभी सामाजिक तथ्यों को सम्मिलित किया जाता है जो अमूर्त हैं, जिनका कोई माप-तौल, आकार व रंग रूप नहीं होता, इन्द्रियों द्वारा जिनका स्पर्श नहीं होता, वरन् जिन्हें हम केवल महसूस कर सकते हैं। अतः विकल्प (A) और (B) भौतिक संस्कृति के उदाहरण हैं।