यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2019 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

1. नीचे 2 वाक्य दिये गए हैं जिसमें एक अभिकथन (A) तथा दूसरा कारण (R) है। वाक्यों को पढ़िए।

अभिकथन (A) : फ्रायड के अनुसार, पीड़ादायक स्मृतियां दमन का लक्ष्य होती हैं।
कारण (R): दमन मौलिक हो सकता है, अर्थात जन्मजात या सुचारू रूप से Id का भाग हो सकता है, अर्थात असली आवेगों के अस्वीकार्य व्युत्पन्न होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:

फ्रायड के अनुसार दर्दनाक स्मृतियां और ऐसी स्मृतियां जो पीड़ा पहुँचाती है उन्हे अचेतन में दमित कर दिया जाता है तथा दमन मौलिक भी हो सकता है और जानबूझकर भी। लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं कर रहा है क्योंकि दोनों में दो अलग अलग बातें बतायी जा रही हैं।

2. कम कार्य का सम्बन्ध स्टाइल वाले नेतृत्व स्टाइल के लिए सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (c) नियुक्ति या सौंपने वाली स्टाइल
Solution:

नियुक्ति या सौंपने वाली नेतृत्व स्टाइल में संबंधों और कार्यो दोनों पर कम ध्यान दिया जाता है।

3. मल्टिपल स्क्लेरोसिस

(A) डिमाइलिनेटिंग रोग है
(B) ऑटोइम्यून व्याधि है
(C) इसमें सदैव विस्मृति लोप और संज्ञानात्मक रोग हो जाता है
(D) इसके कारण हाथों में कंपन हो जाता है
सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

मल्टीपल स्क्लेरोसिस में विस्मृति लोप और संज्ञानात्मक रोग नहीं होता है।

4. समस्या-समाधान चक्र के चरण निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

(A) समस्या की पहचान
(B) समस्या की परिभाषा
(C) संगठन
(D) संसाधनों का आवंटन
सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A), (B), (C) और (D)
Solution:

उपर्युक्त चारों समस्या समाधान के चरणों में सम्मिलित हैं।

5. कौन सा अवधान बिना आँखों के घूमे खिसक जाता है, जिसे सामान्य रूप से आँखों के कोनों से बाहर देखना कहते हैं?

Correct Answer: (a) प्रच्छन्न अवधान
Solution:

प्रच्छन्न अवधान जो कि आंतरिक अवधान होता है। यह बिना आँखों के घूमे ही खिसक जाता है या विस्थापित हो जाता है।

6. निम्नलिखित में से किन व्यवहारों की पहचान मैस्लो ने की है जो आत्म सिद्धि की तरफ ले जाते हैं-

(A) वृद्धि पसंद
(B) अहं रक्षा का प्रयोग
(C) स्व-जागरूकता
(D) एकाग्रता
सही विकल्प चुनिए-

Correct Answer: (b) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

मैस्लो ने अहं रक्षा प्रयोग की बात नहीं की। बाकी तीन व्यवहार व्यक्ति को आत्मसिद्धि की तरफ ले जाते हैं।

7. पेंसिल को एक हाथ दूर पकड़कर पहले एक आँख से देखिए फिर दूसरे से। पृष्ठभूमि के सापेक्ष दोनों दृश्यों में अंतर मिलेगा। अब पेंसिल को अपने चेहरे से सिर्फ छ: इंच की दूरी पर लाइए और उसी तरह कीजिए। इस बार आप दोनों दृश्यों में बड़ा अंतर पाएंगे। उपर्युक्त उदाहरण का कौन-सा उत्तर सही है?

Correct Answer: (b) द्विनेत्री संकेत
Solution:

उपर्युक्त उदाहरण समायोजन प्रत्यक्षन का एक उदाहरण है जो कि द्विनेत्री संकेतों पर निर्भर करता है।

8. एक अवलोकनकर्ता एक वीडियो को देखता है, जिसमें वक्ता के होठों से 'गा-गा' की आवाज़ निकलती है, जबकि साउंड ट्रैक्स के आधार पर सामान्यतः 'बा-बा' सुना जाता है। इन विरोधाभासी स्रोतों के आधार पर 'दा-दा' का प्रत्यक्षीकरण उत्पन्न होता है। इसके परिणामस्वरूप किस तरह का भ्रम उत्पन्न होता है?

Correct Answer: (a) क्रॉस मॉडल भ्रम
Solution:

जब बोले, सुने और दोहराये गये शब्दों में तारतम्यता नहीं होती और भ्रम की स्थिति रहती है तो इसे क्रास मॉडल भ्रम कहा जाता है।

9. जुंग ने निम्न में से किनके आधार पर व्यक्तित्व के आठ प्रकारों की पहचान की है?

Correct Answer: (a) दो अभिवृत्तियाँ एवं चार प्रकार्य
Solution:

जुंग ने दो अभिवृत्तियों और चार प्रकार्यों के आधार व्यक्तित्व के आठ प्रकारों की पहचान की है।
दो अभिवृत्तियाँ- (1) प्रभावी, (2) सहायक
चार प्रकार्य- (1) सोचना, (2) महसूस करना (3) पूर्वाभास होना, (4) संवेदना होना

10. श्रीमती B ने आत्म का वह स्तर पा लिया है जिसमें उन्हें अब प्रार्थना, ध्यान और अन्य आध्यात्मिक क्रिया कलापों में वास्तविक आनन्द आता है। सूफीवाद में यह कौन से प्रकार का स्व/आत्म है-

Correct Answer: (b) प्रेरित स्व