यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2019 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

91. एक मनोवैज्ञानी केन्द्रीय विद्यालयों के एस. एस. सी. छात्रों के लिए रसायन विज्ञान में एक लब्धि परीक्षण तैयार करना चाहता था। इस उद्देश्य से उसने 110 मद लिखीं, जिसमें बहु-विकल्पी प्रारूप था। प्रत्येक मद में चार विकल्प थे, जिसमें से एक विकल्प सही था। उसने इस प्रारम्भिक प्रारूप को 300 विषयों के प्रतिदर्श पर लागू किया।

मद-शेष सहसंबंधों की गणना द्वारा मद विश्लेषण किया गया। मद विश्लेषण ने 80 मदों का बनाए रखा। अस्सी मदों के प्रारूप को 400 विषयों के एक नए प्रतिदर्श पर लागू किया गया, जिससे 40.00 का मध्यमान और 8.00 का मानक विचलन उत्पन्न हुआ।

प्राप्तांको के प्रसामान्य रूप से वितरित पाया गया। अस्सी मद के प्रारूप के लिए क्रोनबैक अल्फा 0.94 पाया गया। मनोविज्ञानी ने इस प्रारूप के लिए सम-विषम विश्वसनीयता और क्युडर-रिचर्डसन (K-R) विश्वसनीयता की भी गणना की।

एक विषयी मानस से इस प्रारूप में 32 अंक प्राप्त किए। चूंकि अस्सी मद का प्रारूप लागू करने हेतु लंबा माना गया इसलिए दो फॉर्म फॉर्म-ए और फॉर्म बी तैयार किए गए, प्रत्येक फॉर्म में यादच्छिक रूप से 40 मदें डालकर किया गया।

(अस्सी मदों के परीक्षण पर मानस द्वारा प्राप्त) 32 अंक किस शतमक प्राप्तांक कोटि के समान है? 

Correct Answer: (a) 16

92. उपरोक्त अध्ययन में, मनोविज्ञानी ने तीन विश्वसनीयता गुणांकों की गणना कीः

(A) क्रोनबैक अल्फा
(B) अर्द्ध-खंडित विश्वसनीयता गुणांक
(C) क्यूडर-रिचर्डसन विश्वसनीयता गुणांक
निम्नलिखित में से कौन सी अपेक्षा सही है?

Correct Answer: (b) (A) और (C) समान होंगे, किंतु (B) भिन्न हो सकता है

93. सही प्राप्तांक 32 का 95% विश्वास अंतराल होगा

Correct Answer: (d) 32±3.84

94. पद शेष सहसंबंध की गणना करने के लिए निम्नलिखित में कौन सा सहसंबंध उपयुक्त होगा-

Correct Answer: (c) बिंदु द्विक्रमिक सहसंबंध

95. फॉर्म-ए के लिए प्रत्याशित क्रोनबैक अल्फा होगा

Correct Answer: (c) 0.62

96. एक शोधकर्ता पुनःस्मरण (रिकॉल) पर सामग्री संगठन (A) के प्रभाव का अध्ययन करना चाहती थी। उसके अपेक्षा की थी प्रतिधारण अंतराल (B) सामग्री संगठन के प्रभाव को परिवर्तित करेगा। उसने A को तीन स्तरों पर परिवर्तित किया संगठन का निम्न स्तर, संगठन का मध्य स्तर और संगठन का उच्च स्तर।

उसने B को दो स्तरों पर परिवर्तित किया अल्पकालिक प्रतिधारण अंतराल और दीर्घकालिक प्रतिधारण अंतराल। विभिन्न समूहों में विषयों को याद्दच्छिक रूप से बांटा गया। प्रत्येक विषयी को संगठन के एक विशेष स्तर के शब्दों की सूची दी गई। इनमें से प्रत्येक विषयी ने एक त्रुटिरहित प्रयास तक सूची को सीखा और प्रत्येक विषयी के विशेष प्रतिधारण अंतराल के बाद परीक्षण किया गया। सभी विषयों का बुद्धि परीक्षण भी हुआ। विषयी द्वारा जितनी मदों की संख्या का पुनःस्मरण किया गया, वह आश्रित चर था। सही एनोवा (ANOVA) द्वारा प्रदत्तों को विश्लेषण किया गया, जिसमें बुद्धि को एक प्रसरक के रूप में लिया गया। आंशिक परिणाम यहाँ दिए गए हैं- (1) सामग्री संगठन (A) का वर्गकुल 255.00 था; (ii) त्रुटि प्रसरण की मुक्ति कोटि 115 थी, (iii) अंतक्रिया (A-B) का F अनुपात था। प्राप्त परिणामों की उपयुक्त ढंग से व्याख्या की गई।

अध्ययन में कितने लोगों ने भाग लिया।

Correct Answer: (c) 121

97. उपरोक्त परिणामों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि

Correct Answer: (c) प्रतिधारण अंतराल सामग्री संगठन के प्रभाव को परिवर्तित नहीं करता है

98. उपर्युक्त अध्ययन के अभिकल्प को सबसे अच्छे तरीके से कहा जा सकता है-

Correct Answer: (c) एक सह प्रसरक के साथ यादृच्छिक रूप से असंतुलित 3×2 कारकीय अभिकल्प

99. सह प्रसरक के लिए स्वतंत्रता की कोटि क्या होगी-

Correct Answer: (a) 1

100. सामग्री संगठन का 'मध्यमान वर्ग' होगा

Correct Answer: (b) 127.50