यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2019 (मनोविज्ञान)

Total Questions: 100

81. नीचे दो कथन दिए गए है। जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है। कथनों को पढ़िए।

अभिकथन (A): परीक्षा स्कोरों के शास्त्रीय सिद्धांत के अनुसार, कुल प्रसरण सत्य प्रसरण जमा त्रुटि प्रसरण के बराबर होता है।
तर्क (R): परीक्षा स्कोरों का शास्त्रीय सिद्धांत यह मानकर चलता है कि सत्य स्कोरों एवं त्रुटि स्कोरों के बीच में महत्वपूर्ण लेकिन निम्न सकारात्मक सहसंबंध है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है
Solution:

A सही है किंतु R गलत है क्योंकि परीक्षा स्कोरों का शास्त्रीय सिद्धांत यह मानता है कि सत्य स्कोरों एवं त्रुटि स्कोरों के बीच महत्वपूर्ण और धनात्मक सहसंबंध होता है।

82. यह प्रेक्षण किसने सिद्ध किया कि साइकिल ज्यादा तेज चलाते प्रतीत होते है जब कि दूसरे साइकिल चालकों से होड़ करते है बजाय जब अकेले साइकिल चलाते है?

Correct Answer: (d) नॉरमैन ट्रिपलेट
Solution:

नारमैन ट्रिपलेट ने यह सिद्ध किया कि साइकिल चालक तब ज्यादा तेज साइकिल चलाते प्रतीत होते हैं जबकि दूसरे साइकिल चालकों से होड़ करते हैं, बजाय जब वे अकेले साइकिल चलाते हैं।

83. रेडियो असंक्रमणात्मक परखों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

Correct Answer: (a) हॉमोंनों को जाँचने की प्रविधियाँ हैं
Solution:

रेडियो असंक्रमणात्मक जाँच हार्मोन्स को जाँचने की प्रविधि है।

84. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है। कथनों को पढ़िए।

अभिकथन (A): गर्भ मद्यपान लक्षण के उत्पन्न होने की संभावना सामाजिक परिवेश पर निर्भर करती है।
तर्क (R): सामाजिक प्रभाव भी मस्तिष्क और मन के विकास को प्रभावित करते है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
Solution:

A गलत है क्योंकि गर्भ मद्यपान लक्षण के उत्पन्न होने की संभावना मद्यपान पर निर्भर करती है। R सही है।

85. जब एसिटिल कोलाई पोस्टसिनैप्टिक की तरफ जुड़ता है तो यह अधुवण उत्पन्न करता है। आप इसे क्या कहते हो

Correct Answer: (c) एंड-प्लेट अभिक्षमता

86. मिस्टर ए अपने क्रोध प्रबंधन के लिए एक चिकित्सक से मिला। मिस्टर ए ने एक घटना सुनाई, जिसमें उसको क्रोध आ गया था। इसके बाद उससे आरम्भिक स्तर पर निम्नलिखित में से किस उपयुक्त ढंग से आगे प्रश्न पूछा जा सकता है?

Correct Answer: (b) कृपया आप बता सकते है कि आपको किस कारण से क्रोध आया

87. निम्नलिखित में कौन सिद्धांत की उस क्षमता की व्याख्या करता है जिसमें वह वैसे बिखरे हुए प्रेक्षणों को संगठित करता है-

Correct Answer: (b) संश्लेषण प्रकार्य
Solution:

संश्लेषण प्रकार्य सिद्धान्त उस क्षमता की व्याख्या करता है जिसमें वह वैसे बिखरे हुए प्रेक्षणों को संगठित करता है।

88. सूची को सूची से मिलाइए

सूची-I (संप्रत्यय)सूची-II (विवरण)
(A) प्राकृतिक बुद्धि(i) क्षमतायें जो पुरातत्व वेताओं और वनस्पति शास्त्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं
(B) संज्ञानात्मक प्रक्रमण चाल(ii) उच्च अत्यधिक सीखे गए और सरल संज्ञानात्मक कार्यों को कार्यान्वित करने की क्षमता
(C) मेटा घटक(iii) वे मानसिक प्रक्रियायें जिनका व्यक्ति अपने समस्या समाधान प्रयास को प्रभावी रूप से निर्देशित करने के लिए करता है
(D) अपने आप को अभिप्रेरित करना(iv) संतुष्टि को विलंबित करना और आवेग को भरना (रोकना)

सही उत्तर का चयन करे :

Correct Answer: (a) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
Solution:
सूची-I (संप्रत्यय)सूची-II (विवरण)
(A) प्राकृतिक बुद्धि(i) क्षमतायें जो पुरातत्व वेताओं और वनस्पति शास्त्रियों के लिए महत्वपूर्ण हैं
(B) संज्ञानात्मक प्रक्रमण चाल(ii) उच्च अत्यधिक सीखे गए और सरल संज्ञानात्मक कार्यों को कार्यान्वित करने की क्षमता
(C) मेटा घटक(iii) वे मानसिक प्रक्रियायें जिनका व्यक्ति अपने समस्या समाधान प्रयास को प्रभावी रूप से निर्देशित करने के लिए करता है
(D) अपने आप को अभिप्रेरित करना(iv) संतुष्टि को विलंबित करना और आवेग को भरना (रोकना)

89. नीचे दो कथन दिए गए है जिनमें एक अभिकथन (A) है और दूसरा तर्क (R) है। कथनों को पढ़िए।

अभिकथन (A): रोजर्स के अनुसार, सभी व्यक्तियों में वृद्धि और व्यक्तिगत विकास की क्षमता होती है।
तर्क (R): सकारात्मक परिवर्तन स्वाभाविक और प्रत्याशित प्रगमन है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) A गलत है, परन्तु R सही है।
Solution:

A गलत है क्योंकि रोजर्स ने पहल भी नहीं कहा कि सभी व्यक्तियों में वृद्धि और व्यक्तिगत विकास की क्षमता होती है। R सही है।

90. सूची-I को सूची-II से मिलाइए

सूची-I (संप्रत्यय)सूची-II (विवरण)
(A) हानि(i) दैहिक, मनोवैज्ञानिक या संरचनात्मक कोई हानि या असामान्यता
(B) अक्षमता(ii) उम्र उपयुक्त तरीके की किसी क्रिया को करने की क्षमता में कमी या रुकावट
(C) विकलांगता(iv) अपेक्षित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करने में अक्षमता
(D) अलाभ(iii) किसी की क्षमताओं का अन्य की तुलना में निम्न प्रत्यक्ष और मूल्यांकन

सही विकल्प का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
Solution:
सूची-I (संप्रत्यय)सूची-II (विवरण)
(A) हानि(i) दैहिक, मनोवैज्ञानिक या संरचनात्मक कोई हानि या असामान्यता
(B) अक्षमता(ii) उम्र उपयुक्त तरीके की किसी क्रिया को करने की क्षमता में कमी या रुकावट
(C) विकलांगता(iii) किसी की क्षमताओं का अन्य की तुलना में निम्न प्रत्यक्ष और मूल्यांकन
(D) अलाभ(iv) अपेक्षित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करने में अक्षमता ।