Solution:वेदान्त के अनुसार, षट्कसम्पत्तियों में श्रद्धा और समाधान की गणना की जाती है।
श्रद्धा - 'गुरुपदिष्टवेदान्तवाक्येषु विश्वासः श्रद्धा' अर्थात् गुरु द्वारा उपदिष्ट वेदान्त के वाक्यों में विश्वास श्रद्धा है।
समाधान - 'निगृहीतस्य मनसः श्रवणादौ तदनुगुणविषये च समाधिः समाधानम्' अर्थात् निगृहीत मनस् (चित्त) का श्रवणादि के अनुकूल गुरुशुश्रूषा, वेदान्तग्रन्थों का सम्पादन और उनकी रक्षा करना आदि विषयों में स्थिर हो जाना समाधान है। षट्क सम्पत्तियाँ इस प्रकार है-
(1) शम (2) दम (3) उपरति (4) तितिक्षा (5) समाधान (6) श्रद्धा ।