यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2019 (भूगोल)

Total Questions: 100

31. 'रिया तंट'- निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?

Correct Answer: (c)' निमन उपरिभूमि तटरेखा
Solution:

रिया तट निमग्न उपरिभूमि ब्रटरेखा का उदाहरण है।
• रिया तट - जब उच्च भूमि की पहाड़ियाँ व नदियाँ तट से लम्बवत मिलती है तो 'इससे तट पर रिया तट का निर्माण होता है। रिया प्रायः कीप के आकार के होते हैं तथा स्थल की ओर जाने पर संकरे व कम गहरे होते जाते हैं। ये अत्यन्त कटे-फटे होते हैं।
उदाहरण - दक्षिण पश्चिम आयरलैण्ड, उत्तर पश्चिम स्पेन, फ्राँस में प्रिटेनिया तट।

32. निम्न में से भू-भाग से समुद्र के लिए कौन सा अनुक्रम सही है

Correct Answer: (b) महाद्वीपीय शेल्फ, महाद्वीपीय ढाल, समुद्री मैदान, महासागर गहराई
Solution:

भू-भाग से समुद्र के लिए निम्नलिखित् अनुक्रम सही है- महाद्वीपीय शेल्फ, महाद्वीपीय ढाल, 'समुद्री मैदान, महासागर गहराई महाद्वीपों का किनारे वाला वह भाग जो महासागरीय जल में डूबा रहता है, उस पर जल की औसत गहराई 100 फैदम तथा ढाल 1° से 3° के बीच होता है 'महाद्वीपीय मग्नतुट (शेल्फ) कहलाता है।

जलमग्न तट तथा गहरे सांगरीय मैदान के बीच तीव्र दाल वाले मण्डल को 'महाद्वीपीय अग्नदाल, कहा जाताहै। इसका औसत ढाल 5° तथा गहराई 200 से 2000 मीटर तक होती है। सागरीय (समुद्री) मैदान महासागरीय नितल का सर्वाधिक विस्तृत मण्डल होता है,

जिसकी गहराई 3000 से 6000 मीटर तक होती है। महासागरीय गर्त महासागरों के सबसे गहरे भाग होते हैं, जो महासागरीय नितल के लगभग 7 प्रतिशत भाग पर फैला है।

33. निम्नलिखित में किस वैज्ञानिक नेे वर्ष 1687 में, ज्वार भाटा तथा चाँद और सूर्य के ज्वार भाटा पैदा करने वाले बल की पहली बार तार्किक व्यवस्था प्रस्तुत की थी?

Correct Answer: (c) आइजक न्यूटन
Solution:

आइजक न्यूटन ने वर्ष 1687 में, ज्वार-भाटा 'तथा चाँद और सूर्य के ज्वार भाटा पैदा करने वाले बल की पढ़ली बार तार्किक्क व्यवस्था प्रस्तुत की थी। आइजक न्यूटन ने ज्वार भाटा से सम्बन्धित सन्तुलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किया।
ज्वार भाटा से सम्बन्धित सिद्धान्त और उनके प्रतिपादक

List I: सिद्धांत List II: प्रतिपादक 
गतिक सिद्धान्त लाप्लास 
प्रगामी तरंग सिद्धान्त विलियम ह्वेवेल (1833)
स्थैतिक तरंग सिद्धान्तआर ए हैरिस 

34. भू-आकृतियों के निम्नलिखित समूहों में से कौन सी अपरदनी विशेषताएँ है?

Correct Answer: (b) हिमगह्वर, यारडंग, गार्ज, घोलरन्ध्र (Sink holes)
Solution:

भू-आकृतियों के निम्नलिखित समूहों में से निम्न में अपरदनी विशेषताएँ पायी जाती है हिमगह्वर, यारडंग, गार्ज, घोलरन्ध्र । पर्वतीय क्षेत्रों में घाटी हिमनद द्वारा अपरदनात्मक स्थलरूपों में सर्क (हिमगह्वर) सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। सर्क हिमनद घाटी के शीर्ष भाग पर एक अर्द्धवृत्ताकार या कटोरे के आकार का विशाल गहरा गर्त होता है। सर्क प्रायः हिम से भरे होते हैं,

इसी कारण इन्हें 'हिमगह्वर' भी कहा जाता है। जब मरुस्थलीय क्षेत्रों में पवन कठोर शैलों के मध्य स्थित कोमल शैलों को अपरदित कर उड़ा ले जाती है, तो कठोर च‌ट्टानों के भाग खड़े रह जाते हैं। इन शैलों के पार्श्व पर पवन द्वारा कुटाव होने से नालियाँ बन जाती हैं,

जिसे 'यारडंग' कहते हैं। गार्ज का निर्माण नदी के अपरदनात्मक क्रिया द्वारा होता है। जबकि घोलरन्ध का निर्माण चूना पत्थर चट्टानों वाले क्षेत्रों में भूमिगत जल के अपरदन स्वरूप होता है।

35. विश्व संरक्षण निगरानी केन्द्र (वर्ल्ड कंजर्वेशन मॉनीटरिंग सेण्टर, 1995) के अनुसार 1600 ई.से पशु विलुप्तीकरण का नम्नलिखित में से कौन-सा एक अग्रणी कारण रहा है?

Correct Answer: (b) प्रजाति सन्निवेशन
Solution:

विश्व संरक्षण निगरानी केन्द्र (वर्ल्ड कंजर्वेशन मॉनीटरिंग सेण्टर, 1995) के अनुसार 1600 ई. से पशु ब्रिलुप्तीकरण का प्रजाति सिन्निवेशन अग्रणीय कारण रहा है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण विश्व संरक्षण निगरानी, केन्द्र (यूएनईपी डब्ल्यूसीएमसी)

यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज में स्थित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की एक कार्यकारी एजेंसी है। इसके कार्यों में जैव-विविधता, मूल्यकिन, जैव-विविधता पर. कन्वेंशन और वन्य जीवों तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजाजियों के सम्बन्ध में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का समर्थन और प्रबन्धन शामिल है।

36. भारत के निम्नलिखित पाँच राज्यों में अनुसूचित जाति जनसंख्या का केन्द्रीकरण अधिक है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, इन राज्यों में उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर निम्नलिखित में से सही अवरोही क्रम की पहचान कीजिए |

Correct Answer: (c) उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश
Solution:

जनगणना 2011 के अनुसार अनुसूचित जाति का उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर सही अवरोही क्रम इस प्रकार है- उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल - बिहार - तमिलनाडु - आन्ध्र प्रदेश। जनगणना 2011 के अंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या 20,13,78,086 (20.137 करोड़) है,

जो देश की कुल जनसंख्या का 16.6 प्रतिशत है। जहाँ अनुसूचित जातियों की सर्वाधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश में है, वही न्यूनतम जनसंख्या मिजोरम की है। ध्यातव्य है कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में किसी भी अनुसूचित जाति का निवास नहीं (NSC) है।

37. विद्वानों के नाम को उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत मॉडल अवधारणा के साथ सुमेलित कीजिए।

सूची I (विद्वान)सूची II (सिद्धांत/मॉडल/अवधारणा)
(A) जे. गॉटमैन(i) रैंक साइज रूल
(B) जी. के जिफ(ii) संकेन्द्री क्षेत्र
(C) एम. जेफरसन(iii) प्रमुख (प्राइमेट) शहर
(D) ई. बर्गेस(iv) विश्वनगरी (मेगालोपॉलिस)

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए -

Correct Answer: (b) (A)-(iv). (B)-(i). (C)-(iii). (D)-(ii)
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है
सूची I (विद्वान)सूची II (सिद्धांत/मॉडल/अवधारणा)
जे. गॉटमैनविश्वनगरी (मेगालोपॉलिस)
जी. के जिफरैंक साइज रूल
एम. जेफरसनप्रमुख (प्राइमेट) शहर
ई. बर्गेससंकेन्द्री क्षेत्र

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

38. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनकी जनसांख्यिकीय विशेषताओं के साथ सुमेलित कीजिए?

सूची I (राज्य का नाम)सूची II (जनसांख्यिकीय विशेषता)
(A) हरियाणा(i) सर्वाधिक जनसंख्या
(B) केरल(ii) न्यूनतम बाल लिंगानुपात
(C) मिजोरम(iii) अधिकतम लिंगानुपात
(D) उत्तर प्रदेश(iv) शहरी जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए -

Correct Answer: (b) (A)-(ii). (B)-(iii). (C)-(iv). (D)-(i)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

सूची I (राज्य का नाम)सूची II (जनसांख्यिकीय विशेषता)
हरियाणान्यूनतम बाल लिंगानुपात
केरलअधिकतम लिंगानुपात
मिजोरमशहरी जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत
उत्तर प्रदेशसर्वाधिक जनसंख्या

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

39. रेटजेल की वास स्थान (लेबन्सरॉम) की अवधारणा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(A) यह वह भौगोलिक क्षेत्र है,जिसके अंदर सजीव विकसित होते है।
(B) यह मनुष्यों की वह आर्थिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि है जो वे अपने परिबद्ध क्षेत्र से बाहर करते है।
(C) यह मानव समाज और किसी स्थानिक संगठन और उसकी भौतिक अवस्थिति के बीच का संबंध हैं।
(D) यह एक भू राजनैतिक संधना है जो राज्य की दृष्टि से स्थान (स्पेस) का अध्ययन करता है।
नीचे दिये गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) केवल (A) और (C)
Solution:

रेटजेल की वास स्थान (लेबन्सरॉम) की अवधारणा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन सत्य है-

(i) यह वह भौगोलिक क्षेत्र है जिसके अन्दर सजीव विकसित होते है।
(ii) यह मानव समाज और किसी स्थानिक संगठन और उसकी भौतिक अवस्थिति के बीचे का सम्बन्ध है। रेटलेज में अपने 'राजनीतिक भूगोल' नामक ग्रंथ में राज्य के जैविक सिद्धान्त का समर्थन किया और राज्य को एक जैविक इकाई माना।

उनके अनुसार अन्य जैविक इकाईयों की भाँति राज्य के लिये भी आवश्यक है कि वह सतत् प्रगतिशील बना रहे, क्योंकि ठहराव प्रकृति के नियम के विपरीत और मृत्यु का पर्याय है। अन्य जैविक इकाईयों की भाँति स्वायत्त राजनीतिक इकाईयाँ भी आत्मरक्षा के निरंतर संघर्ष में संलग्न रहती है।

इसी के आधार पर 'रहने को स्थान' या 'शरण स्थल' (लेबेन्नाम) की संकल्पना का विकास हुआ और यह संकल्पना भू-राजनीति कीप्रमुख संकल्पना बन गई जिसका प्रयोग आगे, चलकर युद्धकालमें हुआ।

रेटजेल को मानव भूगोल का पिता कहा जाता है।इनकी प्रमुख पुस्तक 'एन्थ्रोपोज्योग्राफी' है। रेटजेल की अन्यरचना वालकरकुण्डे (मानव जाति का इतिहास) है।

40. नीचे दो कथन दिए गए हैं - एक को अभिकथन (A)और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है

अभिकथन (A) : प्लावी हिमशैल के पिघलने से सामुद्रिकजलस्तर पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
तर्क (R) : प्लावी हिमशैल का 90% भाग समुद्र में डूबा रहता है।
उपयुक्त दोनों कथनों के आलोक में सही विकल्प का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है
Solution:

प्लावी हिमशैल (आइसबर्ग) के पिघलने से सामुद्रिक जलस्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि जो प्रभाव पड़ना होता है वो हिमशैल के टूटकर समुद्री जल में प्रवेश करने के तत्काल बाद ही उत्पन्न हो जाता है। प्लावी हिमशैल का 10/11 भाग समुद्र के जल मे डूबा रहता है तथा उसका केवल 1/11 भाग समुद्र में जल के ऊपर दिखाई पड़ता है। अतः कथन (A) गलत है जबकि कारण (R) सही है।