Solution:पोटेशियम पादप वृद्धि हेतु एक आवश्यक बड़ा (मेक्रो) पोषक तत्व है। पौधों के पोषण में भाग लेने वाले तत्व को पोषक (Nutrients) कहते हैं। जिन पोषक तत्वों की अनुपस्थिति में पौधे अपने जीवन चक्र को सफलतापूर्वक पूर्ण नहीं कर पाते उन्हें आवश्यक पोषक तत्व कहते हैं।
इनकी संख्या 16 होती है। पौधों के वृद्धि हेतु आवश्यक बड़ा (मेक्रो) पोषक तत्व इस प्रकार है- पोटैशियम, कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, फास्फोरस, सल्फर, कैल्शियम तथा मैग्नीशियम आदि। जबकि पौधों की वृद्धि के लिये लोहा, मैग्नीज, ताँबा, जिंक, मोलिब्डेनम, बोरान, क्लोरीन तथा निकिल आदि सूक्ष्म (माइक्रो) पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।