Solution:विश्व के अधिकांश विकासशील देशों की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आधुनिक काल विशेषतः 20वीं शताब्दी में गहन कृषि तथा कृषि में यंत्रीकरण, उत्तम बीज तथा उर्वरकों के प्रयोग से खाद्य उत्पादनों में पर्याप्त वृद्धि हुई,
जिससे खाद्य आपूर्ति अधिक निश्चित हो गई। इसके साथ ही खनिज संसाधनों के शोषण, जल विद्युत उत्पादन, परिवहन के साधनों में विस्तार, औद्योगीकरण तथा नगरीय विकास आदि से रोजगार के नये-नये अवसरो की उपलब्धता में वृद्धि हुई जिसने जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित किया।
जनसंख्या वृद्धि के लिये चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि एक प्रभावशाली कारक है, क्योंकि इसके विस्तार से मृत्यु दर पहले से बहुत कम हो गई है जबकि जन्म दर लगभग पहले जैसा ही है। इन कारणों से ही विश्व के अधिकांश विकासशील देशों (एशियाई देशों) की जनसंख्या में उच्चदर से वृद्धि हो रही है,
जिसके परिणामस्वरूप ये देश जनसख्या विस्फोट की अवस्था में पहुँच गये है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) सही है परन्तु (R) गलत है।