यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2022 योग (YOGA)

Total Questions: 100

51. हठप्रदीपिका में स्वात्माराम जिनको कुलीन मानते हैं उनके लक्षण हैं-

(A) सृष्टि संहारकारकः
(B) सोमपानं करोति यः
(C) गोमांसं भक्षयेन्नित्यं
(D) पिबेदमरवारूणीम्
(E) सोमकूलापूर्ण देही

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल C, D
Solution:

हठप्रदीपिका में स्वात्माराम जिनको कुलोन मानते हैं उनके लक्षण गोमांसं भक्षयेन्नित्यं तथा पिबेदमरवारूणम् है।

52. शिवसंहिता के अनुसार नियम हैं-

(A) धृति
(B) संतोष
(C) क्षमा
(D) स्वाध्याय
(E) शौच

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, C, E
Solution:शिवसंहिता के अनुसार नियम है - 1. धृति 2. क्षमा 3. शौच

53. कीटों जनित अमीनो अम्ल के उदाहरण हैं-

(A) ओवोविटेलिन और कीमोट्रिप्सिन
(B) एक्सेल्सिन और ल्यूशिन
(C) ल्यूशिन और आइसोल्यूशिन
(D) टायरोशिन और फेनिललेनाइन
(E) आइसोल्यूशिन और कीमोट्रिप्सिन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल C, D
Solution:

कीटो जनित अमीनो अम्ल के उदाहरण है:- 1. ल्यूशिन और आइसोल्यूशिन 2. टाइरोशिन और फेनिललेनाइन

54. पीयूष ग्रंथि द्वारा स्त्रावित हार्मोन निम्नलिखित में से कौन-से हैं?

(A) एड्रिनोकाटिकोट्रॉपिक हार्मोन
(B) एपिनेफ्रीन
(C) थायराइड स्टिमुलेटिंग हार्मोन
(D) कॉर्टिसोल
(E) ट्राईडोथायरोनाइन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, C
Solution:

पीयूष ग्रंथि द्वारा स्रावित हार्मोन

1. एडिनोकार्टि को ट्रॉपिक हार्मोन
2. थायराइड स्टिमुलेटिंग हार्मोन

55. फेफड़ों की कुल क्षमता में निम्नलिखित में से किसका योग है :

(A) ज्वारीय आयतन
(B) अंतःश्वसन आरक्षित आयतन
(C) बाह्य श्वसन आरक्षित आयतन
(D) जैनिक क्षमता
(E) अवशिष्ट आयतन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल D, E
Solution:

जैनिक क्षमता तथा अवशिष्ट आयतन के योग को फेफड़ो की कुल क्षमता कहते है।

56. आपः (जल) की उत्पत्ति कहाँ से हुई है-

(A) आकाश
(B) वायु
(C) भू
(D) काल (समय)
(E) अग्नि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, E
Solution:आपः (जल) की उत्पान्ति आकाश वायु और अग्नि से होती है।

57. साधक को निम्नलिखित कठोर नियमों एवं विनियमों में आग्रहीत नहीं होना चाहिए

(A) संतुलित आहार
(B) प्रातः कालीन स्नान
(C) शीतजल से स्नान
(D) व्रत करना
(E) दृढ़ सकल्प रखना चाहिए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल B, C, D
Solution:

साधक को प्रातः कालीन स्नान, शीत जल से स्नान तथा व्रत करने जैसे कठोर नियमो एवं विनियमो में आग्रहीत नही होना चाहिए।

58. 'व्यान मुद्रा' के अभ्यास हेतु निम्नलिखित में से किस अंगुलियों के अग्र भाग को आपस में स्पर्श करना होता है-

(A) अंगुष्ठ
(B) तर्जनी
(C) मध्यमा
(D) अनामिका
(E) कनिष्ठा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:

'व्यान मुद्रा' के अभ्यास हेतु अंगुष्ठा तर्जनी तथा मध्यमा अंगुलियो के अग्र भाग को आपस में स्पर्श करना होता है।

59. घेरंड संहिता के अनुसार, 'कामदेव' के सदृश काया की प्राप्ति हेतु प्रासंगिक योगाभ्यास निम्नलिखित में से कौन-से हैं-

(A) जल बस्ति
(B) खेचरी
(C) त्राटक
(D) शीतक्रम कपालभाति
(E) नौलि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, D
Solution:घेरंड संहिता के अनुसार 'कामदेव' के सहश काया की प्राति हेतु प्रासंगिक योगाभ्यास जल बस्ति तथा शीतक्रम कपालभाति है।

60. श्रोणि पेशियों के पोषण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त योगाभ्यास निम्नलिखित में से कौन-से हैं-

(A) मूलबंध
(B) अश्विनी मुद्रा
(C) तडागी मुद्रा
(D) उड्डियान बंध
(E) विपरीतकरणी मुद्रा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A, B
Solution:श्रोणि पेशियों के पोषण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त योगाभ्यास मूलबंध तथा अश्विनी मुद्रा है।