यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 योग (YOGA)

Total Questions: 100

21. ऐसे व्यक्ति जिनमें लोगों के साथ सामाजिक संबंध बनाये रखने में अक्षमता होता है और इन संबंधों में अभिरुचि भी न हो अर्थात् इनमें सामाजिक कौशल की कमी होती है यह लक्षण किस व्यक्ति विकृति का है।

Correct Answer: (b) स्किजोआयड व्यक्तित्व विकृति
Solution:स्किजोआयड व्यक्तित्व विकृति ऐसे व्यक्ति जिनमें लोगो के साथ सामाजिक संबंध बनाये रखने में अक्षमता होता है और इन संबंधों में अभिरूचि भी हो अर्थात् इनमें सामाजिक कौशल की कमी होती है।

22. मनोविज्ञान के शिक्षक और अभ्यासियों को सक्षम करने के लिए अमेरिकन मनोवैज्ञानिक समुदाय (APS) की स्थापना किस वर्ष हुई?

Correct Answer: (b) 1988
Solution:

एसोसिएशन फॉर साइकोलॉजिकल साइंस (पूर्व में अमेरिकन साइकोलॉजिकल सोसाइटी) एक गैर-लाभकारी सदस्यता संगठन है जिसकी स्थापना 1988 में वैज्ञानिक मनोविज्ञान और राष्ट्रीय स्तर पर एक विज्ञान के रूप में इसके प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाने के लिए की गयी थी।

23. गेस्टाल्ट उपागम किस धारणा की व्याख्या कहलाती है?

Correct Answer: (a) प्रत्यक्षण का सिध्दांत
Solution:

गेस्टाल्ट (Gestalt) का अर्थ है- 'समग्र रूप' । गेस्टाल्टवादियो का मानना हैं कि व्यक्ति किसी वस्तु या अवधारणा को आंशिक रूप से नहीं बल्कि पूर्ण रूप से सीखता है। अतः इसे 'सम्पूर्णवाद' भी कहा जाता है। इस सिध्दांत में प्रत्यक्षीकरण (Perception) पर अधिक बल दिया जाता है।

24. किस प्राण वायु के कारण व्यक्ति की आंखों में चमक आ जाती है तथा वह प्रभावशाली दिखाई देता है?

Correct Answer: (b) कूर्म
Solution:इसका स्थान पेट है। और इसका देवता मन्द या जठराग्नि होता है। कूर्म वायु जिसके द्वारा आँख की पलके खुलती और बन्द होती है। शरीर में दस वायु है।

25. प्रणायाम की किस अवस्था में शक्तिशाली परानुकंपी तथा अनुकंपी प्रतिवर्त होता है?

Correct Answer: (c) कुंभक
Solution:प्राणायाम की कुंभक अवस्था में शक्तिशाली परानुकंपी तथा अनुकंपी प्रतिवर्त होती हैं।

26. शरीर में अपस तत्व का स्थान कहां है?

Correct Answer: (e) *
Solution:हमारा शरीर पाँच तत्वों से बना है। ये पांच तत्वआकाश, वायु, अग्नि, जल व पृथ्वी है। हमारा शरीर भी ब्रह्माण्ड की तरह है। नोट:- यूजीसी ने इस प्रकार उत्तर नहीं दिया है।

27. दुराचारी व्यक्तियों के लिए किस सद्गुण का विकास किया जाना चाहिए?

Correct Answer: (d) उपेक्षा
Solution:दुराचारी व्यक्तियों के लिए उपेक्षा सद्‌गुण का विकास किया जाना चाहिए।

28. हृदयरोगी के लिए कौन-से आसनों का समूह सुझाया गया है?

Correct Answer: (a) वज्रासन, शशांकासन, सर्पासन, योग मुद्रा, भूनमनासन
Solution:हृदय रोगो के लिए- वज्रासन, शशांकासन, सर्पासन, योगमुद्रा एवं भूनमनासन आदि आसनों के अभ्यास का सुझाव दिया जाता है।

29. मनुष्य में भावात्मक और मूल प्रवृत्ति काम व्यवहार को कौन-सा हार्मोन नियंत्रित करता है?

Correct Answer: (a) हाइपोथेलेमस स्त्रवित हार्मोन
Solution:

मनुष्य के भावात्मक और मूल प्रवृत्ति काम व्यवहार को हाइपोथेलेमस स्त्रवित हार्मोन थाइरोट्रोपिन रिलीजिंग हार्मोन (TRH), गोनैडोट्रोपिन रिलीजिंग हार्मोन (GNRH), ग्रोथ हार्मोन रिलीजिंग (GHRH), कॉर्टिकोट्रोपिन रिलीजिंग (CRH), सोमैटोस्टैटिन और डोपामाइन इत्यादि हार्मोन रक्त मे हाइपोथेलेमस से निकलते है।

30. हृदय क्षति के लिए उच्च स्तर हार्मोन्स का कौन-सा प्रकार उत्तरदायी है-

Correct Answer: (a) ऐन्ड्रोजेनीक हार्मोन्स
Solution:हृदय क्षति के लिए उच्च स्तर हार्मोन्स ऐन्ड्रोजेनिक प्रकार का हार्मोन्स उत्तरदायी है ऐन्ड्रोजन सेक्स हार्मोन्स है जो पुरूषों को उनकी 'पुरूष' विशेषताएँ प्रदान करता है, पुरूषों मे प्रमुख सेक्स हार्मोन्स टेस्टोस्टेरोन है, जो मुख्य रूप से वृषण में निर्मित होता है।