यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 योग (YOGA)

Total Questions: 100

61. योगसूत्र में शरीर की सम्पदाएं बतायी गई है-

A. रूप
B. महिमा
C. लावण्य
D. वशित्व
E. बल

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, C, E
Solution:योगसूत्र में शरीर की सम्पदाएं रूप, लावण्य और बल है।

62. निम्नलिखित में से कौन योग के संबंध में भ्रांतियाँ नहीं हैं?

A. योग साधारण व्यक्ति के लिये नहीं है।
B. योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि करता है।
C. योग अन्तर्जात की यात्रा है।
D. योग केवल शारीरिक अभ्यास है।
E. योग चमत्कारों के विचार से संबंद्ध है।

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल B, C
Solution:1. योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। तथा 2. योग अन्तर्जगत की यात्रा है उपरोक्त योग के संबंध में भ्रातियाँ नहीं है।

63. निम्नलिखित में से कौन एक अच्छे अध्यापक की विशेषता नहीं हैं?

A. संप्रेषण में वास्तविक अभिरुचि
B. विषय की व्याख्या करने में अक्षमता
C. अन्य के साथ अभिरुचि तथा अनुभव को साझा करने में रुचि
D. जीवनशैली तथा आचरण द्वारा अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करने में अक्षमता
E. विद्यार्थियों के प्रति व्यावसायिक उत्तरदायित्व की भावना

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल B, D
Solution:विषय की व्याख्या करने में अक्षमता और जीवन शैली तथा आचरण द्वारा अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करने में अक्षमता, ये दोनों ही एक अच्छे अध्यापक की विशेषता नही है

64. घरेण्ड संहिता के अनुसार महामुद्रा के अभ्यास में निर्देशित किया गया है।

A. नाभि को पीछे खींचना
B. बायें टखने से गुदा का पीड़न
C. कण्ठ संकुचित करना
D. जिह्वा को कपाल कूहर में लगाना
E. दृष्टि भूमध्य रखना

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल B, C, E
Solution:घरेण्ड संहिता के अनुसार महामुद्रा के अभ्यास में बायें टखने से गुदा का पीड़न, कण्ठ संकुचित करना तथा दृष्टि भूमध्य रखना निर्देशित किया गया है।

65. हठप्रदीपिका में त्राटक की विधि बतायी गई है-

A. स्थिर दृष्टि
B. भूमध्य दृष्टि
C. सूक्ष्म लक्ष्य पर एकाग्रता
D. नासाग्र दृष्टि
E. अश्रुपात होने तक

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल A, C, E
Solution:हठ प्रदीपिका में त्राटक की विधि में स्थिर दृष्टि, सूक्ष्म लक्ष्य पर एकाग्रता तथा अश्रुपात होने तक, दृष्टि जमाए रखना बतायी गई है।

66. योगसूत्र के अनुसार प्रणव के बारे में विधि बताया है-

A. प्रणव जप
B. प्रणव पर दृष्टि
C. प्रणव का अर्थ
D. सोऽहं का जप
E. प्रणव अर्थ की भावना

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल A, C, E
Solution:योग सूत्र के अनुसार प्रणव के बारे में प्रणव जप, प्रणव का अर्थ तथा प्रणव अर्थ की भावना विधि बताया है।

67. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A)  महर्षि दयानन्द सरस्वती(I) ज्योति शक्ति और प्रज्ञा
(B) तुलसीदास(II) आर्यभिविनय
(C) श्री अरविन्द(III) विनय पत्रिका
(D) स्वामी शिवानन्द सरस्वती(IV) लाइफ डिवाइन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIVI
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A)  महर्षि दयानन्द सरस्वती(II) आर्यभिविनय
(B) तुलसीदास(III) विनय पत्रिका
(C) श्री अरविन्द(IV) लाइफ डिवाइन
(D) स्वामी शिवानन्द सरस्वती(I) ज्योति शक्ति और प्रज्ञा

68. भगवद्गीता के अनुसार, सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) बन्धं मोक्षं च या वेत्ति(I) राजसी धृति
(B) प्रसंगेन धर्मकामार्थन् धारयते(II) साच्चिक सुख
(C) न विमुञ्चति दुर्मेधा(III) साच्चिक सुख
(D) अभ्यासाद्रमते यत्र दुखातं च निगच्छति(IV) तामसी धृति
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIVII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) बन्धं मोक्षं च या वेत्ति(III) साच्चिक सुख
(B) प्रसंगेन धर्मकामार्थन् धारयते(I) राजसी धृति
(C) न विमुञ्चति दुर्मेधा(IV) तामसी धृति
(D) अभ्यासाद्रमते यत्र दुखातं च निगच्छति(II) साच्चिक सुख

69. योगचूड़ामपनिषद के अनुसार सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) नीरस भोजन का सरस होना(I) खेचरी मुद्रा
(B)  दिन,रात जब करते रहने पर(II) शुक्र तथा महारज
(C) रोग, मरण, भूख - प्यास और मूर्च्छा से मुक्ति(III) महामुद्रा का अभ्यास
(D) सफेद और लाल दो वर्ण(IV) इक्कीस हजार छः सौ मंत्र
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) नीरस भोजन का सरस होना(III) महामुद्रा का अभ्यास
(B)  दिन,रात जब करते रहने पर(IV) इक्कीस हजार छः सौ मंत्र
(C) रोग, मरण, भूख - प्यास और मूर्च्छा से मुक्ति(I) खेचरी मुद्रा
(D) सफेद और लाल दो वर्ण(II) शुक्र तथा महारज

70. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) महाव्रत(I) विभूतिपाद
(B) सूक्ष्मविषयत्वं चालिङ्गपर्यवसानम्।(II) साधनपाद
(C) क्षणतत्क्रमयोः संयमाद्विवेकजं ज्ञानम् ।(III) कैवल्यपाद
(D) परिणामैकत्वाद्वस्तुत्वम् ।(IV) समाधिपाद
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) महाव्रत(II) साधनपाद
(B) सूक्ष्मविषयत्वं चालिङ्गपर्यवसानम्।(IV) समाधिपाद
(C) क्षणतत्क्रमयोः संयमाद्विवेकजं ज्ञानम् ।(I) विभूतिपाद
(D) परिणामैकत्वाद्वस्तुत्वम् ।(III) कैवल्यपाद