Solution:'घनश्यामः' इत्यत्र समासविधायकं सूत्रं 'उपमानानि सामान्यवचनैः' वर्तते । अर्थात् 'घनश्यामः' इस पद का समास विधायक सूत्र 'उपमानानि सामान्यवचनैः' है।
उपमान शब्द पूर्व में और उपमेय पद उत्तर में प्रयुक्त होता है तो उपमान पूर्वपद कर्मधारय समास होता है। 'घनश्यामः' में घन उपमान है, श्यामः उपमेय अतः इसका अर्थ हुआ बादल के समान काला।
(1) विशेषण विशेष्येण बहुलम् - नीलोत्पलम्, कृष्णसर्पः ।
(2) उपमितं व्याघ्रादिभिः सामान्यप्रयोगे पुरुषव्याघ्रः मुखकमलम्।
(3) मयूरव्यंसकादयश्च- मयूरव्यंसकः, राजान्तरम् आदि।