अब सांख्यिकी शारीरिक शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में शोध का एक अपरिहार्य अंग बन गया है। आंकड़ों के विश्लेषण की विभिन्न सांख्यिकी तकनीक हैं, जैसे केन्द्रीय प्रवत्ती का मापन, अवसाद का मापन, संबंधों का मापन, आदि। माध्यिका केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापन है और यह वितरण का मध्यांक है ताकि आर्ध अभिमत इससे ऊपर हों और आधे इससे नीचे। इसके अतिरिक्त माध्यिका उग्र मानों से प्रभावित नहीं होता है।
जबकि माध्य एक भारित औसत है। इसकी गणना वितरण में सभी अंकों से की जाती है। माध्य विचलन सरण का मापन है और इसे औसत से विचलन का योग (चिन्ह को अनदेखा कर) को वितरण मदों की संख्या से विभाजित कर प्राप्त अंक के रूप में परिभाषित किया गया है।
शारीरिक शिक्षा में सामान्य प्रायिकता वितरण सार्वधिक साधारण और बार-बार प्रयुक्त सतत वितरण है क्योंकि समस्त मानवीय लक्षण जैसे ऊंचाई, भार, रक्तचाप, बल, गति आदि एक सामान्य वितरण का अनुगमन करते हैं बशर्ते कि एक बड़ा सैंपल यादृच्छिक तरीके से प्राप्त किया जाए।
सामान्य वक्र इस प्रकार द्विपक्षीय सममित है कि यदि एक सामान्य वक्र का कुल क्षेत्र (मामले) 100% है, तो - 1 सिगमा से +1 सिगमा में 68.26%, 2 सिगमा से +2 सिगमा 95.44% और 3 सिगमा से +3 सिगमा में 99.74% क्षेत्र (मामले) कवर होंगे।
निम्नलिखित डेटा समुच्चय में केन्द्रीय प्रवृत्ति की कौन सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
9, 12, 14, 16, 18, 49
Correct Answer: (b) माध्यिका
Solution:प्रश्नगत डेटा समुच्चय आरोही क्रम में व्यवस्थित है- 9, 12, 14, 16, 18, 49इस प्रकार के आँकड़ों के विश्लेषण के लिए माध्यिका केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप सर्वाधिक उपयुक्त होगी। माध्यिका केन्द्रीय प्रवृत्ति की वह माप होती है जो विवरण के मध्यांक का नेतृत्व करती है।
अर्थात् आधे आंकड़े इससे नीचे होते हैं और आधे आंकड़े इससे ऊपर होते हैं। इसके अतिरिक्त माध्यिका उग्र मानों से प्रभावित नही होता है।