यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

31. सामान्य वितरण में चतुर्थक विचलन है:

Correct Answer: (b) 2/3
Solution:सामान्य वितरण की स्थिति में चतुर्थक विचलन, माध्यविचलन तथा मानक विचलन के मध्य निम्नलिखित सम्बन्ध होता है-

6 QD = 5 MD = 4 SD

अर्थात-

चतुर्थक विचलन = 5/6, माध्य विचलन = 4/6 मानक विचलन

अतः स्पष्ट है कि सामान्य वितरण में चतुर्थक विचलन का मान 2/3 होता है।

32. एक समान चरों को आधारभूत घटकों में रखकर डाटा के एक समूह को छोटा बनाने की सांख्यिकीय तकनीक कहलाती है

Correct Answer: (b) घटक विश्लेषण
Solution:

एक समान चरों को आधारभूत घटकों में रखकर डाटा के एक समूह को छोटा बनाने की सांख्यिकीय तकनीक को घटक विश्लेषण तकनीक कहते हैं। दूसरे शब्दों में घटक विश्लेषण एक ऐसी तकनीक है, जिसके उपयोग से चरो की अधिक संख्या को कम कारक में परिवर्तित किया जाता है।

यह तकनीक सभी चर से अधिकतम सामान्य विचरण को निकालती है और उन्हे एक सामान्य स्कोर में डालती है। घटक विश्लेषण की अनेक विधियाँ हैं -

1. मुख्य घटक विश्लेषण
ii. सामान्य घटक विश्लेषण
iii. छवि घटक (Image factoring)
iv. अधिकतम संभावना विधि

33. सामान्य वयस्क पुरुष की जीवनाधारी क्षमता की निम्नलिखित में से कौन सी रेंज है :

Correct Answer: (b) 3 से 5 लीटर
Solution:सामान्य वयस्क पुरुष की जीवनधारी क्षमता की रेंज 3 से 5 लीटर की होती है। जीवनधारी क्षमता को महत्वपूर्ण क्षमता (Vital Capacity) भी कहते हैं, जो अधिकतम श्वास के बाद फेफड़ों से निकालने वाली अधिकतम मात्रा में हवा होती है।

यह प्रेरणादायक आरक्षित मात्रा, ज्वारीय मात्रा और समाप्ति आरसित मात्रा के योग के बराबर है। एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण क्षमता को गीले या नियमित स्पिरोमीटर द्वारा मापा जा सकता है। अन्य शारीरिक माप के संयोजन में महत्वपूर्ण क्षमता अन्तर्निहित फेफड़ों की बीमारी का निदान करने में मदद कर सकती है।

इसके अलावा, महत्वपूर्ण क्षमता का उपयोग न्यूरोमस्क्यूलर बीमारी में श्वसन मांसपेशियों की भागीदारी की गंभीरता को निर्धारित करने के लिए किया जाता है, और गुइलैनबैरे सिंड्रोम तथा मायास्थेनिक संकट में उपचार के फैसलों का मार्गदर्शन कर सकता है।

एक मनुष्य की महत्वपूर्ण क्षमता (3-5 लीटर) उम्र, लिंग, ऊँचाई, द्रव्यमान तथा जातीयता पर निर्भर करती है। अधिकतम महत्वपूर्ण क्षमता (VC) का अधिकतम वैल्यू 20 से 25 वर्ष के आसपास दिखता है।

34. लगभग एक ही समय पर छात्रों के एक ही समूह का स्थापित परीक्षण और नया परीक्षण कराने के बीच अधिक सह-संबंध गुणांक प्राप्त करने के परिणामस्वरूप क्या मिलती है?

Correct Answer: (c) समवर्ती वैधता
Solution:

लगभग एक ही समय पर छात्रों के एक ही समूह का स्थापित परीक्षण और नया परीक्षण कराने के बीच अधिक सहसम्बन्ध गुणांक प्राप्त करने के परिणामस्वरुप समवर्ती वैधता प्राप्त होती है। समवर्ती वैधता (Concurrent Vaility) में वाह्य कसौटी मौजूद समय से यानी वर्तमान समय में उपलब्ध होता है,

जबकि भविष्यवाणी वैधता (Pridicitve Validity) में वाह्य कसौटी हमेशा एक खास समय बीतने के बाद भविष्य में ही उपलब्ध हो पाता है। अगर एक ही परीक्षण का समवर्ती वैधता तथा भविष्यवाणी वैधता दोनों ज्ञात किया जाए तो भविष्यवाणी वैधता हमेशा समवर्ती वैधता से कम होता है।

इसका कारण यह है कि समय बीतने से परीक्षण एवं कसौटी के बीच साहचर्य में कमी आ जाती है। निर्माण वैधता या सरचना वैधता (Construct Validity) जिसे कारक वैधता, या शील गुण वैधता भी कहा जाता है, में किसी परीक्षण की वैधता को एक संरचना के रुप में आंका जाता है।

35. शिक्षक अक्सर किस प्रकार के कार्य का प्रयोग निर्देशन के लिए करता है? कि क्या और कैसे पढ़ाया जाए?

Correct Answer: (b) निदानिक
Solution:

विद्यार्थी को क्या, कैसे और कब पढ़ाया जाए, इसके लिए शिक्षक अक्सर निदानिक कार्यो या विधियों का प्रयोग करके विद्यार्थियों का कुशल निर्देशन तथा मार्गदर्शन करते हैं।

नैदानिक कार्यों के द्वारा शिक्षक बालकों की कठिनाइयों का सामूहिक रुप से निवारण और उचित अभ्यास वैयक्तिक भेदों के आधार पर बालक की व्यक्तिगत अशुद्धियों का निवारण उपचार गृहो अथवा भाषा प्रयोगशालाओं में बालकों के उच्चारण एवं भाषा सम्बन्धी प्रशिक्षण और अभ्यास का प्रयास करता है।

36. जे सी आर परीक्षण के शटल दौड़ परीक्षण में लेन की चौड़ाई होती है :

Correct Answer: (d) 6 फुट
Solution:

जे सी आर (JCR) परीक्षण के शटल दौड़ परीक्षण में लेन की चौड़ाई 6 फुट होती है। शटल दौड़ परीक्षण का मुख्य उद्देश्य गति योग्यता तथा स्फूर्ति का मापन करना होता है। 41. इस परीक्षण में लड़की के लिए 2×24 इंचो के गुटकों का प्रयोग किया जाता है।

मैदान पर आपस में 30 फीट की दूरी पर दो समान्तर रेखाएँ मार्क कर दी जाती है। रिकार्ड के लिए दो ट्रायल्स में से सबसे अच्छे समय को नोट कर लिया जाता है।

37. निम्नलिखित में से प्रबंधन का प्रकार्य कौन-सा नहीं है?

Correct Answer: (b) संघ नेतृत्व
Solution:सामान्य शब्दों में किसी भी संगठन के निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उपलब्ध मानवीय एवं भौतिक साधनों का सर्वोत्तम उपयोग ही प्रबन्धन है। प्रबन्ध मानवीय प्रयासों के नियोजन, संगठन, समन्वय, निर्देशन एवं नियन्त्रण द्वारा उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करता है, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकें। प्रबन्धन के प्रमुख प्रकार्य निम्नलिखित हैं-

1. नियोजन करना (Planning)
ii. संगठन करना (Organisation)
iii.नियुक्तियाँ (Staffiny)
iv.निर्देशन (Direction)
v. नियन्त्रण

Note:- निर्देशन के अन्तर्गत निम्न चार क्रियायों पर्यवेक्षण, सम्प्रेषण, नेतृत्व तथा अभिप्रेरणा को शामिल किया जाता है।

38. निम्नलिखित में से किसे बनाए रखने के लिए खेल प्रबंधन में अच्छा एवं सुगम संचार की आवश्यकता है?

Correct Answer: (d) गतिकी
Solution:

गतिकी को बनाएं रखने के लिए खेल प्रबन्धन में अच्छा एवं सुगम संचार की आवश्यकता होती है। संचार एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जो निरन्तर चलती रहती है। इसके अन्तर्गत प्रेषक द्वारा प्रेषित संदेश से लेकर प्राप्तकर्ता द्वारा दिए गए फीडबैक तक निरन्तर चलती रहती है।

39. किसकी स्थापना हेतु डी.आई.एम. पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है?

Correct Answer: (c) जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम
Solution:

जोखिम प्रबन्धन कार्यक्रम (Risk Management Programme) की स्थापना हेतु डी. आई. एम. (DIM) पद्धति का इस्तेमाल किया जाता है। जोखिम प्रबन्धन का अर्थ जोखिम की पहचान, मूल्यांकन एवं प्राथमिकीकरण के साथ-साथ संसाधनों का समन्वित तथा आर्थिक प्रयोग कर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की संभाव्यता अथवा प्रभाव को न्यून्तम करना, परखना और नियन्त्रित करना होता है।

40. खेल प्रबंधन के संपर्क की अन्तिम श्रृंखला है

Correct Answer: (c) नियंत्रण और मूल्यांकन
Solution:

खेल प्रबन्धन के सम्पर्क की अन्तिम श्रृंखला नियन्त्रण और मूल्यांकन है। 8-10 मार्च, 2018 के मध्य खेल प्रबन्धन पर चर्चा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। खेल मन्त्रालय इस संस्थान के साथ मिलकर यह सम्मेलन कर रहा हैं, जिसमें खेल प्रबन्ध में नये विचारों और मुद्दों पर चर्चा हुई थी।