यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

41. उन रीतियों की पहचान करें जो प्रशीत चिकित्सा के अन्तर्गत आती है।

(A) माइक्रोवेव डायाथर्मी
(B) कोल्ड वहपूल बाथ
(C) शॉर्ट वेव डायाथम
(D) अल्ट्रा साऊंड
(E) स्प्रे कूलेन्ट

सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (b) (B) और (E)
Solution:प्रशीत चिकित्सा (Cryotherapy) दर्द के निवारण क लिए उपचार की ऐसी विधि है, तन्त्रिका तन्त्र की चिड़चिड़ापन को दूर करके तापमान को ठंडा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। प्रशीत चिकित्सा के अन्तर्गत कोल्ड वह पूल बाथ तथा स्त्रे कुलेन्ट रीतियों का प्रयोग किया जाता है।

42. निम्नलिखित में से किसने यह प्रतिपादित किया था कि कोई व्यक्ति तब तक तनाव में नहीं आएगा / आएगी जब तक कि स्थिति के संबंध में उसके अवबोधन के समक्ष चुनौती हो :

Correct Answer: (a) लेजारस
Solution:लेजारस महोदय ने प्रतिपादित किया था कि “कोई व्यक्ति तब तक तनाव में नही आएगा जब तक कि स्थिति के सम्बन्ध में उसके अवबोधन के समक्ष चुनौती हो।"

43. निम्नलिखित न्युट्रियन्ट को उसके कार्यों को साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) ट्राईग्लेशिराइड(I) रासायनिक प्रतिक्रिया में उत्प्रेरणक है
(B) ग्लाइकोजेन(II) एन्जाइम व हार्मोनस् का उत्पादन करते हैं
(C) अमिनो एसिड(III) संकेन्द्रित ऊर्जा स्रोत
(D) विटामिन(IV) उच्च तीव्रता वाले व्यायाम के दौरान मुख्य ऊर्जा प्रदाता
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) ट्राईग्लेशिराइड(III) संकेन्द्रित ऊर्जा स्रोत
(B) ग्लाइकोजेन(IV) उच्च तीव्रता वाले व्यायाम के दौरान मुख्य ऊर्जा प्रदाता
(C) अमिनो एसिड(II) एन्जाइम व हार्मोनस् का उत्पादन करते हैं
(D) विटामिन(I) रासायनिक प्रतिक्रिया में उत्प्रेरणक है

44. निम्नलिखित में से कंकाली पेशीय तंतु के पतले मायोफिलामेंट्स के अभिलक्षण कौन से हैं?

(A) इनमें मायोसिन होता है।
(B) इनमें एकटिन होता है।
(C) इनमें ट्रोपोनिन होता है।
(D) इनमें ए टी पी ऐस होता है।
(E) यह जेड लाईन से जुड़ा होता है।
(F) यह आई बैण्ड पर नहीं रखा होता है।

नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (a) (B), (C)और (E)
Solution:

कंकाल पेशियां कंकाल की गति एवं चलन में सहायक होती हैं, ये कुण्डराओं द्वारा अस्थियों से जुड़ी रहती हैं, इन्हें रेखित या ऐच्छिक पेशियाँ भी कहते हैं। पेशी से पेशी तन्तु समान्तर व्यवस्थित होकर समूह बनाती हैं, ऐसे प्रत्येक समूह को पूलिका कहते हैं।

कंकाली पेशीय तन्तु के पतले मायोफिलामेंट्स के प्रमुख अभिलक्षण निम्नलिखित हैं- B. इनमें एकटिन होता है। C. इनमें ट्रोपोनिन होता है। E. यह जेड लाइन से जुड़ा होता है।

45. निम्नलिखित चिकित्सीय विज्ञान में तौर-तरीके त‌नुरुप कार्य प्रणाली के साथ सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) क्रायोथेरेपी(I) टी इ एन एस
(B) पैनिट्रेटिव थम्रो थेरेपी(II) वैक्स बाथ
(C) सुपरफेशियल थम्रो थेरेपी(III) वर्लपुल बाथ
(D) इल्कट्रो थेरेपी(IV) अल्ट्रा साउंड
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) क्रायोथेरेपी(III) वर्लपुल बाथ
(B) पैनिट्रेटिव थम्रो थेरेपी(IV) अल्ट्रा साउंड
(C) सुपरफेशियल थम्रो थेरेपी(II) वैक्स बाथ
(D) इल्कट्रो थेरेपी(I) टी इ एन एस

46. धावन गेट चक्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे विकल्प सही हैं?

(A) डोलन चरण ठवन चरण से लंबा है
(B) दोहरी समर्थन अवधि उपस्थित है।
(C) शरीर के तैरने की अवधि उपस्थित है
(D) डोलन चरण में बॉडी सी ओ एम की अवस्थिति ऊंची है

सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (d) (A), (C) और (D)
Solution:धावन गेट चक्र के सम्बन्ध में सही कथन निम्नलिखित हैं-

A. डोलन चरण, ठवन चरण से लंबा है।
C. शरीर के तैरने की अवधि उपस्थित है।
D. डोलन चरण में बाडी सी. ओ. एम. की अवस्थिति ऊँची है।

Note- ठवन चरण (Stance Phase)- जब पैर जमीन के सम्पर्क में होता है। डोलन चरण (Swing Phase) - जब पैर जमीन के सम्पर्क में नही होता है।

47. निम्नलिखित में से कौन-से विकल्प सही हैं?

(A) विस्थापन एक वेक्टर मात्र है
(B) दूरी विस्थापन से अधिक हो सकती है
(C) कोणीय विस्थापन वह कोण है जो आरंभिक और अंतिम अवस्था के बीच बनता है
(D) कोण = त्रिज्या वृत्तांश
(E) कोणों का मापन कोई क्षैतिज धुरी से होता है

सही विकल्प चुनिए:

Correct Answer: (b) (A), (B) और (C)
Solution:दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है-

a. विस्थापन एक वेक्टर मात्र है। यह एक सदिश राशि है। विस्थापन को S से दर्शाते हैं।

b. दूरी, विस्थापन से अधिक होती है।

c. कोणीय विस्थापन वह कोण है, जो आरंभिक और अंतिम अवस्था के बीच बनता है।

d. कोण = वृत्तांश / त्रिज्या

∵ वृत्तांश = त्रिज्या × कोण

या S = r × θ

कोणों का मापन दाहिने क्षैतिज धुरी से होता है। अर्थात् -

नोट:- स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया कथन a, b तथा c सही है।

48. निम्नलिखित में से क्या सही है?

(A) सिर का झुकाना द्वितीय श्रेणी का उत्तोलक है
(B) पैरों की उंगलियों के बल पर शरीर का उठाना तृतीय श्रेणी का उत्तोलक है
(C) कोहनी का आकुंचन तृतीय श्रेणी का उत्तोलक है।
(D) कोहनी का विस्तार प्रथम श्रेणी का उत्तोलक है

सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (d) केवल (C) और (D)
Solution:दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है -

C. कोहनी का आकुंचन तृतीय श्रेणी का उत्तोलक है।
D. कोहनी का विस्तार प्रथम श्रेणी का उत्तोलक है।

49. निम्नलिखित में से क्या प्रशिक्षण अंतरण के संबंध में सही है?

(A) नकारात्मक अंतरण
(B) निराशाजनक अंतरण
(C) सकारात्मक अंतरण
(D) शून्य अंतरण निम्नलिखित में से

सहि विकल्प का चयन करें

Correct Answer: (a) (A), (C) और (D)
Solution:अधिगम अंतरण या सीखने के अंतरण को प्रशिक्षण अंतरण अथवा प्रशिक्षण स्थानान्तरण कहा जाता है। प्रशिक्षण अंतरण का तात्पर्य किसी विषय, कार्य अथवा परिस्थिति में अर्जित ज्ञान का उपयोग किसी अन्य विषय, कार्य अथवा परिस्थिति में करने से होता है।

प्रशिक्षण अंतरण के प्रकार निम्नलिखित हैं-

1. नकारात्मक अंतरण
ii. सकारात्मक अंतरण
iii. शून्य अंतरण
iv. क्षैतिज अंतरण
v. उर्ध्व अंतरण
vi.द्विपार्शिक अंतरण

50. रणनीतिक विकास के लिए निम्नलिखित में से कौनसी मनोवैज्ञानिक योग्यताएं महत्त्वपूर्ण हैं?

(A) विशेष सांकल्पिक योग्यताएं
(B) विशेष बौद्धिक योग्यताएं
(C) विशेष अरकामक योग्यताएं
(D) विशेष अवबोधन योग्यताएं

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (c) (A), (B) और (D)
Solution:रणनीतिक विकास के लिए निम्नलिखित मनोवैज्ञानिक योग्यताएं महत्वपूर्ण होती हैं-

i. विशेष सांकल्पिक योग्यताएं
ii. विशेष बौद्धिक योग्यताएं
iii. विशेष अवबोधन योग्यताएं