यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

51. एन सी टी ई 2014 की अधिसूचना के अनुसार 2 वर्ष के एम.पी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु निम्नलिखित में से क्या मानदण्ड हैं?

(A) कम से कम 50% अंकों के साथ बी. पी. एड. अथवा समकक्ष
(B) 50% अंकों के साथ स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा में बी.एस.सी.
(C) 50% अंकों के साथ बी.पी.ई.एस.
(D) कम से कम 45% अंकों के साथ बी.पी.एड. अथवा समकक्ष

सही विकल्प चुनेंः

Correct Answer: (c) केवल (A) और (B)
Solution:एन. सी. टी. ई. (NCTE) 2014 की अधिसूचना के अनुसार 2 वर्ष के एम. पी. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रमुख मानदण्ड इस प्रकार है -

(i) कम से कम 50% अंकों के साथ बी.पी.एड. अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
(ii) 50% अंकों के साथ स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय में बी. एस. सी. परीक्षा उत्तण हो।
(iii) आरक्षित वर्ग के मामले में न्यूनतम अंक 45% होना चाहिए।

52. निम्नलिखित में से कौन से सही हैं?

(A) विशिष्ट क्षेत्र खेल योजना की आयु सीमा 12-18 वर्ष है।
(B) विशिष्ट क्षेत्र खेल योजना में 30 गेम होते हैं।
(C) राष्ट्रीय खेल विकास निधि की स्थापना 1998 में हुई थी।
(D) राष्ट्रीय खेल विकास निधि की स्थापना 2000 में हुई थी।

सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (a) केवल (A) और (C)
Solution:दिए गए कथनों का सही रुप इस प्रकार है-

A. विशिष्ट खेल योजना की आयु सीमा 12-18 वर्ष है। विशेष खेल क्षेत्र योजना का उद्देश्य देश के दुर्गम आदिवासी, ग्रामीण और तटीय क्षेत्रों से आधुनिक प्रतिस्पर्धात्मक खेल और खेलों के लिए प्राकृतिक प्रतिभाओं की खोज करना और उन्हें खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक रुप से पोषण करना है।

B. विशिष्ट खेल योजना में 26 गेम होते है, यथा तीरदांजी, एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, मुक्केबाजी, कैनोइंग, सायक्लिंग, तलवारबाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक, हैंडवॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, कयाकिंग, नेटवाल, रोइंग, सीपाटक्क्रॉव, शूटिंग, तैराकी, तायक्वाडों, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती तथा कुश्ती वुशु ।

C. राष्ट्रीय खेल विकास निधि की स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी। Note:- स्पष्ट है कि प्रश्न में दिया गया विकल्प (a) और (c) सही है।

53. निम्नलिखित में से किन्हें जल प्रदूषण के गम्भीर पहलू के रूप में माना जाता है?

(A) विलयी खनिज
(B) कृषि प्रदूषण
(C) लटकती अशुद्धियाँ
(D) औद्योगिक व व्यापार से संबंधित कूड़ा

नीचे दिए गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (d) (B) व (D)
Solution:प्राकृतिक जल में किसी प्रकार से अवांछित पदार्थ मिल जाने पर यदि उसकी रासायनिक एवं भौतिक गुणवत्ता में कमी आ जाती है, तो उसे प्रदूषित जल कहा जाता है। जल प्रदूषण के कई गंभीर पहलू हैं, जो मानव जनित हैं, जैसे-

1.कृषि प्रदूषण
ii.औद्योगिक एवं व्यापार से सम्बन्धित कूड़ा
iii. सीवरेज का जल स्रोत में बहाव
iv. भौतिक दोषों जैसे रेडियों एक्टिव पदार्थों का पानी में प्रवेश, इत्यादि।

54. BMI (बाडी मास इन्डेक्स) की गणना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से मानदण्डों की आवश्यकता होती है?

(A) ऊँचाई सेंटीमीटर में
(B) वजन किलोग्राम में
(C) ऊँचाई मीटर में
(D) शरीर की वसा प्रतिशत में
(E) वजन पाउंड में

नीचे दिए में से सही विकल्प का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (B) व (C)
Solution:

बाडी मास इंडेक्स या शरीर द्रव्यमान सूचकांक (BMI) की गणना के लिए शरीर का वजन किलोग्राम में तथा ऊँचाई मीटर या सेटीमीटर मानदण्ड की आवश्यकता होती है।

बी.एम.आई. के आधार पर हम यह जान पाते हैं कि लम्बाई और वजन के हिसाब से शरीर सन्तुलित व स्वस्थ्य है अथवा नहीं। बाडी मास इंडेक्स इस प्रकार है-

UnderweightNormalOverweightObese
Less then 18.518.5-24.925-29.930 or greater

55. प्रशिक्षण और प्रदर्शन संबंधी लक्ष्यों के निर्धारण निम्नलिखित में से कौन-से दो महत्वपूर्ण हैं?

(A) लक्ष्य सरलतापूर्वक सुगम्य और चुनौती विहीन होने चाहिए
(B) लक्ष्य प्राप्य होने चाहिए
(C) लक्ष्य यथार्थपरक होने चाहिए
(D) लक्ष्य क्षमता से परे होने चाहिए निम्नलिखित से

सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (a) (B) और (C)
Solution:प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन सम्बन्धी लक्ष्यों के निर्धारण के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लक्ष्य ऐसे होने चाहिए जिसे प्राप्त किया जा सके तथा लक्ष्य यथार्थपरक होने चाहिए।

लक्ष्यों का निर्धारण करते समय मूल उद्देश्य को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि जब तक लक्ष्यों की प्राप्ति नही होगी तब तक मूल उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है। यद्यपि पहले उद्देश्य निर्धारित किया जाता है, फिर उस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अनेक छोटे-बड़े लक्ष्यों का निर्धारण किया जाता है।

56. अंतराल प्रशिक्षण विधि में निम्नलिखित में से कौन-से दो घटकों को महत्वपूर्ण माना जाता है?

(A) पूर्ण प्रतिप्राप्ति विराम
(B) हृदय गति को मॉनीटर करना
(C) रक्त चाप मॉनीटर करना
(D) अपूर्ण प्रतिप्राप्ति विराम

सही विकल्प चुनिए :

Correct Answer: (c) (B) और (D)
Solution:

अन्तराल प्रशिक्षण विधि में दो घटक हृदय गति को मॉनीटर करना तथा अपूर्ण प्रतिप्राप्ति विराम को महत्वपूर्ण माना जाता है। अंतराल प्रशिक्षण विधि सहनशीलता के द्वारा हृदय का प्रशिक्षण है। यह प्रशिक्षण विधि प्रयास एवं पुनः शक्ति प्राप्ति, फिर प्रयास एवं पुनः शक्ति प्राप्ति के सिद्धान्त पर आधारित है।

अबेबे बिकिला ने 1920 में इस प्रशिक्षण विधि से अवगत कराया था। इसे टेरेस प्रशिक्षण भी कहा जाता है। Note- निरन्तर प्रशिक्षण विधि, अन्तराल प्रशिक्षण विधि और पुनरावृत्ति विधि के द्वारा सहन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

57. निम्नलिखित का मिलान करें

सूची-I सूची-II
(A) कालक्रमिक आयु(I) बच्चे की शारीरिक क्षमताओं तथा सामर्थ्य के अनुसार आयु
(B) शरीर रचना आयु(II) वर्ष, माह और दिनों के अनुसार बच्चे की आयु
(C) शरीरक्रिया विज्ञान आयु(III) बच्चे के मानसिक विकास के अनुसार आयु
(D) मानसिक आयु(IV) बच्चे की कंकाली प्रणाली की वृद्धि और विकास के अनुसार आयु
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIVIIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) कालक्रमिक आयु(II) वर्ष, माह और दिनों के अनुसार बच्चे की आयु
(B) शरीर रचना आयु(IV) बच्चे की कंकाली प्रणाली की वृद्धि और विकास के अनुसार आयु
(C) शरीरक्रिया विज्ञान आयु(I) बच्चे की शारीरिक क्षमताओं तथा सामर्थ्य के अनुसार आयु
(D) मानसिक आयु(III) बच्चे के मानसिक विकास के अनुसार आयु

58. प्रसरण का विश्लेषण करने में निम्नलिखित में से कौन-कौन से कदम है?

(A) नमूनों के भीतर जनसंख्या प्रसरण का अनुमान निर्धारित करना
(B) नमूनों के माध्य में से जनसंख्या प्रसरण का अनुमान निर्धारित करना
(C) प्रत्येक श्रेणी हेतु संभावित तथा पाई गई बारम्बारता के बीच का अंतर निर्धारित करना
(D) जनसंख्या में असमान प्रसरण का अनुमान

सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:प्रसरण का विश्लेषण करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होते हैं -

i. नमूनों के भीतर जनसंख्या प्रसरण का अनुमान निर्धारित करना
ii. नमूनों के माध्य में से जनसंख्या प्रसरण का अनुमान निर्धारित करना

59. निम्नलिखित में से कौन-से सही है?

(A) चतुर्थक विचलन माध्यिका के संबंध में परिवर्तनशीलता का मापक है।
(B) परिवर्तन का गुणांक माध्यिका के साथ समायोजित समूह का परिवर्तन प्रतिशत है।
(C) सकारात्मक वैषम्य में परीक्षण विषयी के लिए अत्यधिक आसान होता है।
(D) स्वतंत्रता के स्तर को उन स्वतंत्र चरों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो सांख्यिकी बनते हैं।

सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (a) (A) और (D)
Solution:दिए गए कथनों में निम्नलिखित कथन सही हैं-

A. चतुर्थक विचलन माध्यिका के संबंध में परिवर्तनशीलता का मापक है।
D. स्वतंत्रता के स्तर को उन स्वतंत्र चरों की संख्या के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो सांख्यिकी बनते हैं।

60. प्रश्नावली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से सही हैं?

(A) मुकतोत्तर प्रश्न में रैंकिंग, अनुमापित मदों तथा स्पष्ट प्रत्युत्तरों से विशिष्ट उत्तर निकाले जाते हैं।
(B) रैंकिंग में प्रत्युत्तरदाता कुछ मानदण्डों के आधार पर अपने प्रत्युत्तर को रैंक के अनुसार व्यवस्थित करता है।
(C) अनुमापित मद में प्रत्युत्तरदाता केवल अपनी अनुरूपता की शक्ति की ओर इंगित करता है।
(D) स्पष्ट प्रत्युत्तर में प्रत्युत्तरदाता को केवल दो उत्तर देने होते है यथा 'हाँ' या 'नहीं'।

सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (d) केवल (B) और (D)
Solution:प्रश्नावली (Questionnaire) के संबंध में निम्नलिखित कथन सही हैं -

1. रैंकिंग में प्रत्युत्तरदाता कुछ मानदण्डों के आधार पर अपने प्रत्युत्तर को रैंक के अनुसार व्यवस्थित करता है।
2. स्पष्ट प्रत्युत्तर में प्रत्युत्तरदाता को केवल दो उत्तर देने होते है यथा 'हाँ' या 'नही'।

प्रश्नावली अनुसंधान का एक उपकरण है जिसमें प्रत्युत्तरदाताओं से जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से प्रश्नों की एक श्रृंखला बनायी गयी होती है। प्रश्नावली को एक प्रकार के लिखित साक्षात्कार के रुप में माना जा सकता है। यह लोगों के एक बड़े नमूने से बड़ी मात्रा में जानकारी प्राप्त करने का एक अपेक्षाकृत सस्ता, त्वरित और कुशल तरीका प्रदान करती है।