यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर 2019 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

81. बच्चे के जन्म के बाद लगने वाले प्रतिरक्षण टीके का सही अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

Correct Answer: (b) बी.सी.जी, मीजलस्, ओ वी पी-1, डी पी टी-3
Solution:बच्चे के जन्म के बाद लगने वाले प्रतिरक्षण टीके का सही अनुक्रम निम्नलिखित है -

1. बी. सी. जी. (BCG)
2. मीजलस (Meastes)
3. ओ वी पी-1 (OVP-I)
4. डी पी टी -3 (DPT-3)

शिशु के जन्म के कुछ दिनों के बाद से छह माह तक बीसीजी का टीका लगाए जाने का सही समय माना जाता है। बच्चों के टीकाकरण की सूची निम्नलिखित है -

जन्म पर - बी सी जी, ओपी वी- 0, हेपेटाइटिस- बी
6 हफ्ते (सवा महीने) पर-ओ पी वी -1, रोटा-1, एफ आई पी वी- 1, पेंटावेलेंट -1
10 हफ्ते (सवा दो महीने) पर-ओ पी वी-2, रोटा-2, पेंटावेलंट-2
14 हफ्ते (सवा तीन महीने) परओ पी वी-3, रोटा-3, पेंटावेलेंट-3
9 महीने पर - एम सी वी-1, विटामिन-A
16-24 महीने पर डी पी टी- बी, ओ पी वी-बी, एम सी वी-2, विटामिन ए
5-6 वर्ष पर डी पी टी - बी2
10 वर्ष पर टी टी, 16 वर्ष पर टी टी-1 व टीटी-2

82. निम्न में से कौन-सा योजना समूह कार्यकाल के आधार पर ज्यादा से कम के सही अनुक्रम में है?

Correct Answer: (d) अवधारणात्मक योजना, वृहत् चक्र योजना, मध्य चक्र योजना व सूक्ष्म चक्र योजना
Solution:योजना समूह कार्यकाल के आधार पर ज्यादा से कम के सही अनुक्रम निम्नलिखित हैं -

अवधारणात्मक योजना

वृहद-चक्र योजना

मध्य चक्र योजना

सूक्ष्म चक्र योजना

83. एक शोध पत्र के सार में आरंभ से लेकर अंत तक के विभिन्न भागों का सही अनुक्रमण कौन सा है?

Correct Answer: (a) उद्देश्य, पद्धति, परिणाम, निष्कर्ष
Solution:एक शोध पत्र के सार में आरंभ से लेकर अंत तक के विभिन्न भागों का सही अनुक्रमण निम्नलिखित है -

उद्देश्य (Objectives)

पद्धति (Methods)

परिणाम (Results)

निष्कर्ष (Conclusion)

शोध प्रक्रिया उन क्रियाओं अथवा चरणों का क्रमबद्ध विवरण है। जिसके द्वारा किसी शोध को सफलता के साथ सम्पन्न किया जाता है। शोध प्रक्रिया के कई चरण होते है। यहाँ यह जानना आवश्यक है कि शोध-प्रक्रिया में प्रत्येक चरण एक दूसरे पर निर्भर होता है। कोई चरण एक-दूसरे से पृथक एवं स्वतंत्र नही होता।

84. निम्नलिखित मोटर फिटनेस परीक्षण को उनके निर्माण वर्ष के अनुसार बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

(A) ओरेगन मोटर फिटनेस परीक्षण
(B) ए ए एच पी ई आर युवा फिटनेस परीक्षण
(C) इन्डियाना मोटर फिटनेस परीक्षण
(D) फ्लाइशमैन मोटर फिटनेस परीक्षण

सही विकल्प का चुनाव करों :

Correct Answer: (b) (C), (B), (A) व (D)
Solution:मोटर फिटनेस परीक्षण का उनके निर्माण वर्ष के अनुसार बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित रुप निम्नलिखित है-

C. इन्डियाना मोटर फिटनेस परीक्षण
B.ए ए एच पी ई आर युवा फिटनेस परीक्षण
A. ओरेगन मोटर फिटनेस परीक्षण
D. फ्लाइशमैन मोटर फिटनेस परीक्षण

85. कैरन के सुसंगठन घटकों की अवधारणात्मक मॉडल के सही अनुक्रम का चुनाव कीजिए:

Correct Answer: (a) पर्यावरणी कारक, वैयक्तिक कारक, टीम कारक, नेतृत्वकारी कारक
Solution:कैरन के सुसंगठन घटकों की अवधारणात्मक मॉडल (Carron's Conceptual Model of Cohension factors) का सही अनुक्रम निम्नलिखित है-

पर्यावरणी कारक

वैयाक्तिक कारक

टीम कारक

नेतृत्वकारी कारक

86. नीचे दिये गये दो कथनों में एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है

अभिकथन (A) : नकारात्मक टेढ़ापन में जैसे जैसे अंक स्कोर बढ़ता है वैसे वैसे आवृत्ति घटती है।
तर्क (R) : नकारात्मक टेढ़ापन के परीक्षण परिक्षार्थियों के लिए बहुत सरल होता है।

उपरोक्त कथन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा सही है?

Correct Answer: (d) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन- नकारात्मक टेढ़ापन में जैसे-जैसे अंक स्कोर बढ़ता है वैसे-वैसे आवृत्ति घटती है, गलत है। क्योंकि नकारात्मक टेढ़ापन में जैसे-जैसे अंक स्कोर बढ़ता है आवृत्ति की दर भी बढ़ती जाती है। तर्क नकारात्मक टेढ़ापन के परीक्षण परिक्षार्थियों के लिए बहुत सरल होता है, सही है। अतः (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।

87. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है

अभिकथन (A): ऊंचाई स्वयं में एक प्रकार का तनाव होता है और ऊंचाई पर व्यायाम करना तनावपूर्ण होता है क्योंकि वहां समुद्र तल की तुलना में कम ऑक्सीजन उपलब्ध होता है।
तर्क (R): ऊंचाई पर वायु में ऑक्सीजन का प्रतिशत समुद्र तल के समान ही होता है, परन्तु बढ़ती ऊंचाई के साथ-साथ वायुदाबमापी दबाव कम होता जाता है।

उपरोक्त दोनों कथनों के प्रकाश में सही विकल्प चुनें :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

दिए गए अभिकथन- ऊँचाई स्वयं में एक प्रकार का तनाव होता हैं और ऊंचाई पर व्यायाम करना तनावपूर्ण होता है क्योंकि वहां समुद्र तल की तुलना में कम आक्सीजन उपलब्ध होता है, सही है। क्योंकि जैसे-जैसे हम ऊँचाई पर जाते हैं आक्सीजन की मात्रा में कमी आती जाती है।

तर्क ऊँचाई पर वायु में आक्सीजन का प्रतिशत समुद्र तल के समान ही होता है, परन्तु बढ़ती ऊँचाई के साथ-साथ वायुदाबमापी दबाव कम होता जाता है। अतः (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।

88. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है

अभिकथन (A) : फेशिया की तुलना में टेन्डन्स और अस्थिबंध में कम लचीलापन होता है, केशिया में एकल मांसपेशी, पेशीय फाइबर और फेसिकुली की झिल्ली शामिल होती है।
तर्क (R) : टेन्डन्स और अस्थिबंध में फेशिया की तुलना में अधिक कोलेजेन होता है, जो कि कम लचीला होता है।

उपरोक्त कथनों के सन्दर्भ में, कौन सा विकल्प सही है?

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन फेशिया की तुलना में टेन्डन्स और अस्थिबंध में कम लचीलपन होता है, फेशिया में एकल मांसपेशी, पेशीय फाइबर और फेसिकुली की झिल्ली शामिल होती है।

सही है। टेन्डन्स और अस्थिबंध में फेशिया की तुलना में अधिक कोलेजन होता है, जो कि कम लचीलापन होता है। अतः अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

89. नीचे दिए गये दो कथनों में से एक अभिकथन (A) और दूसरा तर्क (R) है

अभिकथन (A): करीकुलम न केवल विषयवस्तु का चयन व पाठ्य वितरण है, बल्कि वह ज्ञान का क्षेत्र है, जो सिलेबस से भिन्न है।
तर्क (R) : सिलेबस विषय वस्तु के कार्यक्रम या ईकाई का वह विषय है जो विचार विषय को संबोधित करता है जिसमे शिक्षाशास्त्र शामिल नहीं होता है।

उपरोक्त की रौशनी में सही विकल्प चुनिए:

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन करीकुलम न केवल विषयवस्तु का चयन व पाठ्य वितरण है, बल्कि वह ज्ञान का क्षेत्र है, जो सिलेबस या पाठ्यक्रम से भिन्न हैं, सही है। सिलेबस विषय वस्तु के कार्यक्रम या ईकाई का वह विषय है जो विचार विषय को संबोधित करता है। जिससे शिक्षा शास्त्र शामिल नही होता है।

पाठ्यक्रम मूल रूप से विभिन्न शैक्षणिक सामग्री और अध्यायों के लिए दिशा निर्देशों का एक समूह है जो किसी विशेष स्कूल या कालेज द्वारा प्रस्तुत एक विशिष्ट कार्यक्रम में शामिल है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

90. नीचे दो कथन दिए गए है- एक को अभिकथन (A) और अन्य को तर्क (R) नाम दिया गया है

अभिकथन (A): अधिकांश मौजूदा खेल कौशल परीक्षण अनपयुक्त है क्योंकि वे व्यक्ति को कृत्रिम स्थितियों में डालकर किया जाता है
तर्क (R): चूंकि खेल टीम के सदस्यों के साथ मिलकर विपक्षी टीम के विरूद्ध खेला जाता है अतः कौशल परीक्षण का वास्तविक माप अन्य व्यक्तियों के साथ होना चाहिए न कि एकल व्यक्ति का।

उपरोक्त दोनों कथनों के आलोक में सही विकल्प का चयन करें :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है
Solution:

प्रश्नगत अभिकथन अधिकांश मौजूदा खेल कौशल परीक्षण अनुपयुक्त है क्योंकि वे व्यक्ति को कृत्रिम स्थितियों में डालकर किया जाता है, सही है। चूंकि खेल टीम के सदस्यों के साथ मिलकर विपक्षी टीम के विरुद्ध खेला जाता है।

अतः कौशल परीक्षण का वास्तविक माप अन्य व्यक्तियों के साथ होना चाहिए न कि एकल व्यक्ति का। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।