अनुसंधान से विदित हुआ है कि गति कौशल का अधिगम (learning) विशिष्ट है। यह प्रात्यक्षिक गति संवेग पर भी लागू होता है। चूंकि प्रतिवर्त क्रिया को छोड़कर समस्त स्वैच्छिक संवेगों में प्रत्यक्षण शामिल होता है। गति अधिगम में दृश्य प्रत्यक्षण बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन ज्ञान की प्राप्ति ध्वनि, स्पर्श, प्राण, स्वाद एवं शारीरिक स्थिति की सजगता के माध्यमों से की जा सकती है।
जटिल गति क्रियाकलापों में ऐसे संवेगों को एकीकृत रूप में प्रयोग में लाया जाता है। उदाहरण के रूप में बास्केटबाल के खेल में खिलाड़ी बास्केट को शूट करने के लिए दृष्टि रेफरी को सुनने के लिए ध्वनि, गेंद को महसूस करने के लिए स्पर्श एवं बास्केट तथा अन्य खिलाड़ियों के संबंध में उनकी शारीरिक स्थिति का पता लगाने के लिए गति संवेग का प्रयोग करते हैं।
दृश्य प्रणाली का प्रभावी नियंत्रण दृष्टि तीक्ष्ण वस्तुओं को सुस्पष्टता के साथ देखने की क्षमता, प्रात्यक्षिक स्थिरता वास्तु के आकार प्रकार एवं रंग में फर्क यदि कोई है, का पता लगाने की क्षमता, गहनता प्रत्यक्षण - वस्तुओं के बीच की दूरी को जानने की सजगता की क्षमता दृश्य लक्ष्यानुसरण गतिमान वस्तु का पता लगाने की क्षमता पर निर्भर करता है।
प्रत्यक्षण की भांति ही श्रवण बोध में उप- कौशल शामिल है और ये हैं- सजगता ध्वनि है अथवा नहीं इसका पता लागने की क्षमता, विभेदन -ध्वनियों को आवृत्ति एवं विभिन्न बलों के बीच विभेद करने की क्षमता दिशा- बोध ध्वनि के आने की दिशा का पता लगाने की क्षमता आकृति - भूमि- एक ही समय होने वाली अन्य कोलाहल ध्वनियों में से विशेष ध्वनि का पता लगाने की क्षमता।
गतिसंवेगी प्रणाली में सूचना प्राप्त करने के लिए आँख अथवा कान का प्रयोग करने की बजाए गतिसंवेगी प्रणाली जोड़ों में स्थित प्रोपिसेप्टर का प्रयोग करती है। गतिसंवेगी प्रत्यक्षण से संबंधित तीन मुख्य कौशल है- बेलेंस- गुरुत्वाकर्षण के सन्दर्भ में शरीर की पोजीशन की व्यक्ति की क्षमता, शरीर सजगता का संबंध खेल में शरीर की स्थिति के बारे में समझ एवं पार्श्विता शरीर के दोनों तरफ (दाये एवं बायें) के बीच के भेद की क्षमता।
झूलती हुई गेंद देखने को विशिष्ट दृष्टि प्रत्यक्षण में क्या कहते हैं?
Correct Answer: (a) दृश्य लक्ष्यानुसरण
Solution:झूलती हुई गेंद देखने को विशिष्ट दृष्टि प्रत्यक्षण (Visual Perception) को दृश्य लक्ष्यानुसरण कहते है।