यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

41. विचरता (ANOVA) के विश्लेषण में प्रयोग होता है-

(A) समूह विचरता के भीतर परीक्षण
(B) समूह विचरता के मध्य परीक्षण
(C) समूह विचरता की तुलना
(D) समूह माध्यों की तुलना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) केवल B और D
Solution:विचरता (ANOVA) के विश्लेषण में प्रयोग होता है

B. समूह विचरता के मध्य परीक्षण
D.समूह माध्यों की तुलना

42. खेल प्रतियोगिता व्यग्रता परीक्षण (एससीएटी) के संबंध में रेनर मार्टेन्स द्वारा प्रदत्त प्रश्नावली से संबंधित निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) प्रश्नावली में 15 मदें है।
(B) प्रश्नावली में 5 भ्रमपूर्ण मदे हैं।
(C) प्रश्नावली को प्रत्येक मद में 5 उत्तर दिये गये है।
(D) भ्रामक मदों की गिनती नहीं की गई है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (b) केवल A, B और D
Solution:खेल प्रतियोगिता व्यग्रता परीक्षण (एससीएटी) के संबंध में रेनर मार्टेन्स द्वारा प्रदत्त प्रश्नावली से सम्बन्धित कथन सही है-

A.प्रश्नावली में 15 मदें हैं।
B.प्रश्नावली में 5 भ्रमपूर्ण मदें हैं।
D. भ्रामक मदों की गिनती नहीं की गई हैं।

43. सकल अभिवृति के मापन के लिए कौन सा माप सबसे अधिक उपयुक्त और विश्वसनीय होता है?

Correct Answer: (b) डिफरेंशियल स्केल्स
Solution:सकल अभिवृत्ति के मापन के लिए डिफरेंशियल स्केल्स माप सबसे अधिक उपयुक्त और विश्वसनीय होता है।

44. शारीरिक शिक्षा में सबसे उपयुक्त शिक्षण साधन है:

Correct Answer: (c) श्रवण द्रश्य
Solution:

शारीरिक शिक्षा में सबसे उपयुक्त शिक्षण साधन श्रवण दृश्य हैं। कोई भी ऐसी सामग्री जिसके माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को उद्दीपित किया जा सके अथवा श्रवणेन्द्रिय संवेदनाओं के द्वारा आगे बढ़ाया जा सके श्रव्य दृश्य सामग्री कहलाती है।

45. शारीरिक शिक्षा की क्षेत्र प्राथमिक रूप में इसके अध्ययन पर केन्द्रित है:

Correct Answer: (c) मानव चलन
Solution:

शारीरिक शिक्षा का क्षेत्र प्राथमिक रूप से मानव चलन के अध्ययन पर केन्द्रित है। शारीरिक शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के समय में पढ़ाया जाने वाला एक पाठ्यक्रम है। इस शिक्षा से तात्पर्य उन प्रक्रियाओं से है जो मनुष्य के शारीरिक विकास तथा कार्यों के समुचित संपादन में सहायक होती है।

46. निम्नलिखित में से कौन सा जलप्रदूषक जलजनित रोग कोलेरा का मूल कारण है?

Correct Answer: (c) सीवेज
Solution:सीवेज (का पानी) जल प्रदूषक जल जनित रोग कोलेरा का मूल कारण है। सीवेज या घरेलू / नगरपालिका अपशिष्ट जल, एक प्रकार का अपशिष्ट है जो लोगों के समुदाय द्वारा उत्पादित किया जाता है।

47. नीचे दी गई सूची में अर्गोजेनिक सहायक ज्ञात करें:

(A) एस्कोर्बिक अम्ल
(B) एम्फीटामाइन
(C) थियामीन
(D) पेंगेनिक अम्ल
(E) ग्लूटामाइन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (d) केवल A, C और E
Solution:अर्गोजेनिक सहायक हैं:-

A.एस्कोर्बिक अम्ल विटामिन C
C. थियामीन - विटामिन B
E. ग्लूटामाइन एक एमिनोएसिड है।

48. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): महिला खिलाड़ियों के दौरान प्रशिक्षण और किसी भी खेल को पूरा करने को अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि वे जानती है कि अप्रीतिकर लक्षण प्रकट नहीं होंगे और उसके प्रदर्शन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
तर्क (R): मासिक धर्म का गड़बड़ी पर हलके व्यायाम को कोई व्यापक प्रभाव परिलक्षित नहीं होता जबकि भारी सघन प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में कुछ खिलाड़ियों में एमेनोरिया की उत्पत्ति बहुत आम नहीं है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं और तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

49. ए ए एच पी ई आर डी स्वास्थ्य संबंधी शारीरिक फिटनेस परीक्षण में कौन से स्किनफोल्ड्स शामिल होते हैं?

(A) ट्राइसेप्स
(B) सबस्केपुलर
(C) लैटरल एबडोमेन
(D) सुप्रा इलिआक
(E) चेस्ट गिर्थ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (a) केवल Aऔर B
Solution:ए ए एच पी ई आर डी स्वास्थ्य सम्बन्धी शारीरिक फिटनेस परीक्षण में नीचे लिखे स्किनफोल्डस शामिल होते हैं:- A. ट्राइसेप्स B. सबस्केपुलर

50. माँसपेशियों के संकुचन के दौरान यदि गति नियत गति से माँसपेशियों के खिंचाव के द्वारा उत्पन्न तनाव संपूर्ण गति सिमा में अधिकतम रहे तो उसे क्या कहते है?

Correct Answer: (d) आइसोकाइनेटिक संकुचन
Solution:

माँसपेशियों के संकुचन के दौरान यदि गति नियत गति से माँसपेशियों के खिंचाव के द्वारा उत्पन्न तनाव सम्पूर्ण गति सिमा में अधिकतमक रहे तो उसे आइसोकाइनेटिक संकुचन कहते हैं।

उदाहरण के लिए - इन व्यायामों को विशिष्ट निर्मित मशीनों के द्वारा किया जाता है। आइसोटोनिक, आइसोमेट्रिक, आइसोकाइनेटिक ये तीनों शक्ति (Strength) बढ़ाने की विधियाँ हैं।