यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020 जून 2021 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

21. अधिकतर सी.एन.एस. को प्रभावित करने वाले वायरल डिसीज को कहा जाता है?

Correct Answer: (c) रेबीस
Solution:अधिकतर सी.एन.एस. (सेंट्रल नर्वस सिस्टम) को प्रभावित करने वाले वायरस डिसीज को रेबीज (Rabies) कहा जाता है। यह रोग कुत्ते या दूसरे जानवरों के लार द्वारा मनुष्य को प्रभावित करता है जिससे पागलपन और जलांतक (Hydrophobia) हो जाता है यह रैहव्डों वायरस (Rhobdo Virus) द्वारा होता है।

22. अधिशेष मात्रा में विटामिन C के कारण होने वाली 'डिस आर्डर हायपरविटैमिनस' बीमारी के लक्ष्य की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (c) मूत्राशय (यूरीनरी ट्रेट) में पथरी बनना
Solution:

अधिक मात्रा में विटामिन C के कारण मूत्राशय (Urinary tract) में पथरी बन जाता है। जिसे 'डिसआर्डर हाइपर विटामिन्स' नाम से भी जाना जाता है। वयस्कों के लिए विटामिन (C) सी के लिए अनुशंसित दैनिक मात्रा 65 से 90 मिलीग्राम (Mg) एक दिन का है और ऊपरी सीमा 200 mg एक दिन है।

हालांकि बहुत अधिक आहार विटामिन सी हानिकारक होने की संभावना नहीं होती है, विटामिन सी की खुराक के मेगाडोस का कारण हो सकता है। दस्त, मितली, उल्टी, पेट में जलन, पेट में ऐठन, सिर दर्द अन्द्रिा।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी निष्क्रिय प्रतिरोधक क्षमता नहीं है?

Correct Answer: (a) त्रिदोषक प्रतिरोधक क्षमता
Solution:

निष्क्रिय प्रतिरक्षा तब प्रदान की जाती है जब किसी व्यक्ति को अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली के माध्यम से उत्पन्न करने के बजाय किसी बीमारी के प्रति एंडीबॉडी दी जाती है। एक नवजात शिशु अपनी माँ से प्लेसेंटा के माध्यम से निष्क्रिय प्रतिरक्षा प्राप्त करता है।

इसमें सामान्य प्रतिरोधक क्षमता, विशिष्ट प्रतिरोधक क्षमता, पशु एंटीटॉक्सिन या ऐंटीसेरा शामिल है परन्तु त्रिदोषक प्रतिरोधक क्षमता शामिल नहीं है।

24. निम्नलिखित में से कौन सा जल प्रदूषक हैजा जैसी जलजन्म बीमारियों का स्रोत होता है?

Correct Answer: (c) गंदा पानी
Solution:

हैजा जिसे एशियाई महामारी के रूप में भी जाना जाता है। एक संक्रामक आंत शोध है जो वाइब्रियो कॉलरी नामक जीवाणु के एंटेरोटॉक्सिन उत्पन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है। मनुष्यों में इसका संचरण इस जीवाणु द्वारा दूषित भोजन या पानी को ग्रहण करने के माध्यम से होता है।

25. किसी एथेलीट की शक्ति परीरूप के लिए उपयुक्त गहन जोन की पहचान करें:

Correct Answer: (c) मध्यम अधिकतम का 70-80%
Solution:किसी एथलीट की शक्ति परीरूप के लिए उपयुक्त गहन जोन मध्यम अधिकतम का 70% 80% होता है।

26. जो कारक सहनशक्ति क्षमता का निर्धारक नहीं माना जाता है, वह है:

Correct Answer: (d) यौक्तिक गतिविधि
Solution:

इण्डोरेन्स एक गतिविधि को लम्बी अवधि के लिए बनाए रखने की क्षमता है और आमतौर पर एरोगिक क्षमता, फासफोजन स्टोर, तकनीकी पूर्णता को संदर्भित करता है। स्थानीय मांसपेशी सहनशक्ति को मांसपेशीयों की थकान का विरोध करने की क्षमता के रूप में सबसे अच्छी तरह से वर्णित किया जाता है।

यौक्तिक गतिविधि (Tacticalability) किसी कार्य या योजना या खेल से पूर्व रणनीति का उपयोग करते है जिसका उद्देश्य किसी विशेष स्थिति में किसी को वह हासिल करने में मदद करना है जो वह चाहता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा कंधे को चौड़ाई से संबंधित है?

Correct Answer: (c) बाईएक्रोमियल डाईमीटर (ब्यास)
Solution:(i) बाईकॉन्डाइलर डाईमीटर - फिमर वोन की चौड़ाई
(ii) बाईक्रिस्टल डाईमीटर - इलियक शिखाओं के बाहरी हाशिये की बीच की दूरी
(iii) बाई एक्रोमियल डाईमीटर - कंधे की चौड़ाई
(iv) वाईट्रोचैट्रिक डाईमीटर - हिप की बाहरी माप

28. आंतरिक प्रेरणा के उच्चतम स्तर को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (a) प्रवाह
Solution:आन्तरिक प्रेरणा के उच्चतम स्तर को प्रवाह (Flow) कहा जाता है। आन्तरिक प्रेरणा जो उच्चतम स्तर को आत्मनिर्णय को दर्शाती है। में ऐसे कार्य और व्यवहार शामिल है जो आत्म-पूर्ति के उद्देश्य से किये जाते हैं।

29. लीस्ट सिग्निफिर्केट डिफरेंस टेस्ट (एल एस डी) में क्रिटिकल डिफरेंस (एल एस डी) की गणना निम्नलिखित के द्वारा की जाती है।

Correct Answer: (a)
Solution:लीस्ट सिग्निफिर्केट डिफरेंस (LSD) में क्रिटिकल डिफरेन्स (CD) की गणना निम्न द्वारा की जाती है -

30. कोटा सैंपलिंग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (d) यह व्यक्ति निरपेक्ष है।
Solution:

कोटा नमूनाकरण एक नमूना पद्धति है जिसमें एक सजातीय समूह से डेटा एकत्र किया जाता है।इसमें दो चरणीय प्रक्रिया शामिल हैं जहाँ जनसंख्या से जानकारी को फिल्टर करने के लिए दो चर का उपयोग किया जा सकता है।

इसे आसानी से प्रशासित किया जा सकता है और त्वरित तुलना में मदद करता है। कथन- यह गैर-संभाव्यता प्रतिदर्श है, यह व्यक्ति सापेक्ष है, तथा यह शोधकर्ता के अनुभव पर आधारित होता है, सही है।