यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020 जून 2021 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

41. प्राचीन ओलंपिकस के ग्रीक मिथक में भगवान जीयुस का संबंध हीरा के साथ सही है?

(A) पत्नी
(B) बहन
(C) बेटी
(D) भतीजा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:प्राचीन ओलंपिकस के ग्रीक मिथकों में भगवान जीयुस का संबंध हीरा के साथ कहीं पर पत्नी, तो कही पर बहन का उल्लेख मिलता है।

42. दर्शन में निम्नलिखित शामिल होते हैं :

(A) मूल्य मीमांसा
(B) नीतिशास्त्र
(C) सौंदर्य शास्त्र
(D) धर्मविज्ञान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (i), (ii) और (iii)
Solution:दर्शनशास्त्र में निम्नलिखित शामिल है-

(i) अध्यात्मक शास्त्र (Metaphysics)
(ii) ज्ञान शास्त्र (Epistemology)
(iii) मूल्य मिमांसा या शुक्तिशास्त्र (Axiology)
(iv) नीतिशास्त्र (Ethics)
(v) तर्कशास्त्र (Logic)
(vi) सौन्दर्य शास्त्र (Aesthetics)

43. अप्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री द्वारा उर्जा खपत को मापा जा सकता है। जिसमें किसका मापन शामिल है?

(A) शरीर द्वारा उत्पादित ऊष्मा
(B) ऑक्सीडेटिव एंजाइम खपत
(C) कार्बन डाइ आक्साइड उत्पादन
(D) कार्बनडाइऑक्साइड उत्पादन
(E) श्वसन एक्सचेंज अनुपात

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल (C), (D), (E)
Solution:अप्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री (Indirect Calorimetry) द्वारा ऊर्जा खपत को मापा जा सकता है, जिसमें ऑक्जीन खपत, कार्बन डाई ऑक्साइड उत्पाद और श्वसन एक्सचेंज अनुपात शामिल है।

44. उम्र बढ़ने के साथ VO₂,max में कमी तथा क्रियाकलाप में कमी को मुख्य रूप से किसकी कमी द्वारा वर्णित किया जाता है?

(A) फेफड़ें की कुल क्षमता
(B) अधिकतम हृदय गति
(C) आर्टिरियल मिक्स्ड विनस ऑक्सीजन अंतर
(D) लैक्टेट थ्रेसहोल्ड
(E) अधिकतम स्ट्रोक वोल्यूम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (B), (C), (E)
Solution:उम्र के बढ़ने के साथ VO₂, max में कमी तथा क्रियाकलाप में कमी को मुख्य रूप से अधिकतम हृदय गति, आर्टिरियल मिक्स्ड विनस ऑक्सीजन अंतर और अधिकतम स्ट्रोक वैल्यूम की कमी द्वारा वर्णित किया जाता है।

45. सामान्यतः महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले कम VO₂max (m/kg/min) होता है। शोध यह बताते हैं कि यह अंतर निम्न में से किसके कारण होता है?

(A) उच्च हृदय गति
(B) उच्च लैक्टेट थ्रेसहोल्ड
(C) उच्च वसा द्रव्यमान
(D) कम हिमोग्लोबिन
(E) कम (न्यून) हृदय आउटपुट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (C), (D), (E)
Solution:सामान्यतः महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले कम (VO₂ max (ml/kg/min) होता है। शोध यह बतात है कि यह अंतर उच्च वसा द्रव्यमान, कम हिमोग्लोबिन तथा निम्न हृदय निकास के कारण होता है।

46. निम्नलिखित में से कौन सी सिनारथ्रोसिस ज्वाइंट की विशेषताएँ ?

(A) वे कार्टीलैगिनस प्रकार की होती है।
(B) वे फाइबर प्रकार की होती है।
(C) वे लिंगमैंटस प्रकार की होती है।
(D) वे लिगमेंटस प्रकार की होती है।
(E) उनमें ज्वाइंट कॅप्सूल होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (C), (D), (E)
Solution:

एक अचल जोड़ (Synarthrosis Joint) जिसमें हड्डियाँ एक-दूसरे से रेशेदार संयोजी ऊतक द्वारा जुड़ी होती है। इस संधि की विशेषताएँ निम्नवत है-

(i)वे कार्टिलेजिनस प्रकार की होती है।
(ii) वे फाइबरस प्रकार की होती है।
(iii) वे लिंगामेन्टस प्रकार की होती है।
(iv) उनमें आर्टिकुलेटर कैविटी नहीं होती है।

उदाहरण-खोपड़ी में सुचर संधि तथा दांतों और मसूड़े की संधि

47. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है?

(A) पैर और टांग को घुटने से पीछे की ओर उठाने को आकुंचन कहा जाता है।
(B) रेडियल और अलनर आकुचन को पार्श्विक आकुंचन कहा जाता है।
(C) सरकमडक्शन, केवल सिगेटल एक्सिस और फ्रंटल प्लेन पर किया जाता है।
(D) मेडियन प्लेन, शरीर के पोस्टेरियर और एनटेरियर हाव्स में विभाजित कर देता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A) और (B)
Solution:नीचे दिए गये विकल्पों में से निम्न सबसे उपयुक्त उत्तर है-

(i) पैर और टांगों को घुटने के पीछे की ओर उठाने को आकुंचन कहा जाता है।
(ii) रेडियल और अलनर आकुंचन को पार्श्विक आकुंचन कहा जाता है।

48. निम्नलिखित में से कौन सी डायराथोसिस जोड़ों की विशेषताएँ हैं?

(A) एक आर्टीकुलर कैविटी मौजूद होती है।
(B) जोड़ स्लीव प्रकार के लिंगामेंट युक्त कैपसूल में बंद रहता है।
(C) आर्टीकुलेटिंग सतहे सफेद फाइब्रो कार्टलिज से टंकी होती है।
(D) आटकुलेटिंग सतहे चिकनी होती है।
(E) सिनोवियल मेम्बरेन, मौजूद सिनोवियल द्रव का स्राव करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (B), (D) और (E)
Solution:मानव शरीर में जोड़ गति करने में सहायक होते हैं उन्हें हम चल संधि (Diarthrosis Joint) कहते है। इस जोड़ की विशेषताएँ निम्न है-

(i) एक आर्टिकुलर कैविटी मौजूद होती है।
(ii) जोड़ स्लीव प्रकार के लिंगामेंन्ट युक्त कैपसूल में बंद होता है।
(iii) आर्टिकुलेटिंग सतहे सफेद फाइब्रो कार्टलिज से टंकी होती है।
(iv) सिनोवियल मेम्बरेन, मौजूद सिनोवियल द्रव का स्राव करता है।

49. जब हम किसी नए व्यवहार के साथ प्रयोग करते है तो संभावित परिणाम होते हैं

(A) सकारात्मक पुनर्बलन
(B) नकारात्मक पुनर्बलन
(C) प्रतिस्थानिक पुनर्बलन
(D) एक तटस्थ उत्तर
(E) सजा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A), (B), (D) और (E)
Solution:जब हम किसी नये व्यवहार के साथ प्रयोग करते है तो संभावित परिणाम निम्न होते हैं-

(i) सकारात्मक पुनर्बलन
(ii) नकारात्मक पुनर्बलन
(iii) एक तटस्थ उत्तर
(iv) सजा

50. निम्नलिखित में से कौन-से सिद्धान्त समूह विकास के भाग है?

(A) लिनियर सिद्धान्त
(B) साइक्लिकल सिद्धान्त
(C) पेंडुलर सिद्धान्त
(D) नॉन-लिनियर सिद्धान्त
(E) ट्राइएंगल सिद्धान्त

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (C)
Solution:मनोवैज्ञानिक ब्रूस टकमैन 1965 में अपने समूह विकास मॉडल को यह समझाने के लिए विकसित किया कि स्वस्थ टीमे समय के साथ कैसे जुड़ती है।

टकमैन का मॉडल उन पाँच चरणों की पहचान करता है जिनके माध्यम से समूह प्रगति करता है : Forming, storming, norming, performing and adjourning समूह विकास सिद्धान्त के निम्न भाग है-

(i) लिनियर सिद्धान्त समूह चरणों के क्रम के माध्यम से आगे बढ़ते है जो गठन के साथ शुरू होते हैं और समाप्ति के साथ समाप्त होते हैं।

(ii) साइक्लिकल सिद्धान्त समूह चरणों के अनुक्रम के माध्यम से आगे बढ़ते है। पाँच चरणों को दोहराते रहते हैं।

(iii) पेंडुलर सिद्धान्त समूह की वृद्धि और विकास के दौरान पारस्परिक संबंधों में होने वाले बदलाव पर जोर देता है।