यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, जून 2020 (भूगोल)

Total Questions: 100

11. नीचे दो कथन दिये गये है: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): वैश्वीकरण भारत के विकसितअविकसित- अविकसित राज्यों के बीच असमानता को बढ़ाने में परिणत हुआ है।

तर्क (R) :संगठित क्षेत्र शुद्ध घरेलू उत्पाद का 63% प्रदान करता है लेकिन कार्यक्षमता का 93% रोजगार प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
Solution:

वैश्वीकरण भारत के विकसित- अविकसित राज्यों के बीच असमानता को बढ़ाने में परिणत हुआ है। अभिकथन सही है। लेकिन साल 2018 में मात्रा 50% भारतीय आबादी की श्रम बल से प्रतिभागिता रही। इसमें से लगभग 81% को अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र में रोजगार हासिल था। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

12. निम्नलिखित में से कौन से कथन सुधारोत्तर काल (पोस्ट रिफोर्स पीरियड) में कृषि वृद्धि में मंदी के बारे में सही है:

(A) कृषि में सार्वजनिक और सामान्य निवेश में मंदी
(B) खेत का घटना आकार
(C) नई प्रौद्योगिकी के विकास के विफ़लता
(D) क्रमिक भूमि-सुधार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (d) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

सुधारोत्तर काल (पोस्ट रिफोर्म पीरियड) में कृषि वृद्धि में मंदी का पहला कारण है कृषि में सार्वजनिक और सामान्य निवेश में मंदी दूसरा खेत का घटता आकार, तीसरा नई प्रौद्योगिकी के विकास में विफलता है।

13. स्थानिक अर्थव्यवस्था के क्रम विकास के चार चरणों का निरूपण किसने किया?

(A) जॉन फ्राइडमैन
(B) कार्ल मार्क्स
(C) रोनाल्ड एफ. एब्लर
(D) आगस्ट लॉश
नीचे दिये गये विकल्पों में से सर्वाधिक सही उत्तर चुनियेः

Correct Answer: (a) केवल (A)
Solution:

स्थानिक अर्थव्यवस्था के क्रम विकास के चार चरणों का निरूपण जॉन फ्रीडमैन (फ्राइडमैन) ने दिया है। फ्रीडमैन अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। मौद्रिक नीति, कराधान, निजीकरण और नियंत्रण से संबंधित उनके विचारों ने सरकारी नीतियों को प्रभावित किया।

इनकी प्रमुख पुस्तकें 'ए थ्योरी ऑफ कंजम्पशन फंकशन' तथा पूँजीवाद और स्वतंत्रता। जॉन फ्रीडमैन ने 1966 में अपना 'केन्द्र परिधि' मॉडल प्रस्तुत किया था। इसने परम्परागत केन्द्र परिधि विकास मॉडल के द्वारा प्रादेशिक नगर को चार प्रमुख अवस्थाओं में प्रस्तुत करने का प्रयास किया। नगर तंत्र विकास की प्रमुख चार अवस्थाएं निम्नलिखित हैं-
1. पूर्व औद्योगिक अवस्था 2. संक्रमण अवस्था 3. औद्योगिक अवस्था 4. उत्तर औद्योगिक अवस्था

14. निम्नलिखित में से किस भूगोलविद ने सामान्य वर्सेज विशेष भूगोल के द्विभाजन की स्थापना की आधारशिला रखी ?

Correct Answer: (d) बर्नहार्ड वारेनियस
Solution:

बर्नहार्ड वारेनियस 17वीं शताब्दी का महान जर्मन भूगोलवेत्ता था। उसकी प्रमुख रचना सामान्य भूगोल बर्सेज विशिष्ट भूगोल के द्विभाजन की स्थापना की आधारशिला रखी। वह प्रथम विद्वान था, जिसने 'क्रमबद्ध एवं प्रादेशिक भूगोल' की द्वैधता की आधारशिला रखी। उसे क्रमबद्ध भूगोल का जनक माना जाता है।

15. उत्तरवर्ती वैश्वीकरण काल में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विषय में क्या सही नहीं है?

Correct Answer: (c) क्षेत्रीय तुलनात्मक लाभ पतन की ओर है।
Solution:

उत्तरवर्ती वैश्विक काल में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जरूरी है कि विश्व अर्थव्यवस्था की स्थानिक समाकलन को प्रोत्साहित करता है। व्यापार के सरलीकरण में डिजिटल तकनीक की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो गयी है।

किसी देश की अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार व अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा करने की योग्यता परिवहन प्रणाली के साथ-साथ व्यापार के सरलीकरण रूपरेखा पर अत्यधिक निर्भर रहती है। लेकिन क्षेत्रीय तुलनात्मक लाभ पतन की ओर है यह कथन गलत है।

16. नीचे दो कथन दिए हैं :

कथन (I): समुद्री सतह के नजदीक दबाव में वृद्धि के कारण सतह से गहराई की ओर घनत्व भी बढ़ता जाता है।

कथन (II) :यदि हल्का सतही जल हवाओं द्वारा दूर ले जाया जाता है, सघन उप-सतह जल सतह पर ऊर्ध्वगामी होता है।
उपर्युक्त कथनों में आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) कथन (I) और (II) दोनों सही है।
Solution:

समुद्री सतह में दबाव से भी घनत्व में अन्तर आता है। सागरों में ऊपर नीचे जाने पर दबाव बढ़ता जाता है, जिस कारण घनत्व भी अधिक होता है। दबाव घटने पर जल का घनत्व भी कम हो जाता है। कथन (I) सही है। जब सागरीय जल के ऊपर से होकर हवाएँ चलती हैं तो वह अपनी रगड़ के कारण जल को भी अपनी ओर बहा ले जाती हैं, तो सघन उप-सतह जल सतह पर ऊपर की ओर आने लगता है। कथन (II) ही सही है।

17. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे के तर्क (R) कहा गया है।

अभिकथन (A): थर्मल इन्फ्रारेड की रिमोट सेंसिंग में रेडियोमीटर्स द्वारा संवेदन (सेंस) किया जाता है

तर्क (R) : थर्मल इन्फ्रारेड न तो मानव आँखों द्वारा देखी जा सकती है और न ही उनकी फोटोग्राफी की जा सकती है।

उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:

थर्मल इन्फ्रारेड के रिमोट सेंसिंग में रेडियोमीटर्स द्वारा संवेदन (सेंस) किया जाता है। कथन सही है। थर्मल इन्फ्रारेड को न तो मानव की नग्न आँखों द्वारा देखा जा सकता है और न ही उनकी फोटोग्राफी की जा सकती है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या कर रहा है।

18. 'एन एंट्रोडक्शन टू द अप्लीकेशन ऑफ ज्योग्राफी टू हिस्ट्री' और 'द ज्योग्राफिकल डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ मैनकाइन्ड'किसकी पुस्तके हैं?

Correct Answer: (b) फ्रेडरिक रैटजेल
Solution:

रैटजेल जर्मन भूगोलवेत्ता है। रैटजेल ने भौगोलिक अध्ययन में मानव को स्थायी और महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया। उन्होंने मानव भूगोल को एक पृथक विज्ञान के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया, इसलिए रैटजेल को मानव भूगोल का जन्मदाता कहा जाता है।

एन एंट्रोडक्शन टू द अप्लीकेशन ऑफ ज्योग्राफी टू हिस्ट्री एवं ज्योग्राफिकल डिस्ट्रीव्यूशन ऑफ मैनकाइण्ड ये दोनों पुस्तकें फ्रेडरिक रैटजेल द्वारा लिखी गई हैं।

19. भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा का सीमांकन बंटवारे के पश्चात् किया गया था। यह सीमा किस प्रकार की है

Correct Answer: (e) (a और d)
Solution:

भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा का सीमांकन बंटवारे के पश्चात् किया गया था। यह सीमा अनुवत सांस्कृतिक प्रकार की है। अनुवर्ती सीमा इस सीमा का निर्धारण तथा गठन सांस्कृतिक प्रारूपों के विकास के बाद होती है।

और वे मुख्य सांस्कृतिक प्रदेश के भौगोलिक विभाजनों से सम्बन्धित होती है। ये सीमायें भाषा, जाति, धर्म तथा अन्य सांस्कृतिक विभाजको के आधार पर विकसित होती है। इन तत्वों में भाषा और धर्म का विशेष महत्व होता है। पूर्वी यूरोपीय देशों की सीमाएँ, भारत-पाकिस्तान, भारत-बांग्लादेश तथा इजराइल-जार्डन सीमाएँ अनुवतीं सीमाओं के अच्छे उदाहरण हैं।

नोट- अतः U.G.C ने इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (a) और (d) दोनों माना है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्र संचयी बारंबारता वितरण को दर्शाने के लिए उचित है

Correct Answer: (b) तोरण (ओजाइव)
Solution:

तोरण वक्र संचयी बारम्बारता को दर्शाने के लिए उचित है। तोरण को संचयी बारंबारता वक्र के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि संचयी बारंबारताएँ दो प्रकार की होती है, उदाहरण के लिए 'से कम' प्रकार एवं 'से अधिक' प्रकार की। तदनुसार किसी समूहित बारंबारता वितरण आँकड़ों के लिए दो प्रकार के तोरण होते हैं।