Solution:जी. आई. एस. कम्प्यूटर आधारित एक ऐसा तंत्र है। जिसके अंतर्गत वास्तविक संसार या पृथ्वी के धरातल के आँकड़ो अथवा सूचनाओं की प्राप्ति, संग्रह, प्रक्रियन, परिचालन, विश्लेषण, व्यवस्थीकरण तथा प्रदर्शन किया जाता है।
जिसका कार्य डेटा संग्रहण करना है। डिजिटाइजिंग आँकड़ों अथवा सूचनाओं को हस्तांतरण की एक विद्युत चुम्बकीय विधि है जिसको डिजिटाइजर की सहायता से डिजिटाइज किया जाता है।
स्कैनर किसी भी अभिलेख या मानचित्र को कम्प्यूटर पर '2D' पिक्सल मानों में अंकीय प्रदर्शन का निर्माण है प्रारम्भ में स्कैनर प्रणाली केवल साधारण स्वच्छ उच्च श्रेणी के लाइन युक्त कार्य को ही डिजिटाइज करती थी।
वर्तमान स्कैनिंग प्रणाली में आकृतियों को उनके कोड, लाइन, अलग-अलग बिन्दुओं तथा चिह्नों से पहचानने की सुविधा है।