यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2021/जून 2022 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

11. कपालीय तंत्रिकाएँ निम्नलिखित का अंतर्निहित भाग है:

Correct Answer: (c) परिधीय तंत्रिका प्रणाली
Solution:

परिधीय तंत्रिका तंत्र (Peripheral nervous system) तंत्रिका तंत्र का वह भाग है जो संवेदी न्यूरॉनों तथा दूसरे न्यूरानों से बनती है जो केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र को परिधीय तंत्रिका तंत्र से जोड़ते है। इसमें केवल तंत्रिकाओं का समूह है जो मेरुरज्जु से निकलकर शरीर के दोनों ओर के अंगों में विस्तृत है।

12. अस्थि का यांत्रिक अक्ष क्या है?

Correct Answer: (b) ऋजुरेखा निकटस्थ एवं दूरस्थ छोर के मध्य बिन्दु से गुजरती है
Solution:

अस्थि का यांत्रिक अक्ष ऋजुरेखा निकटस्थ एवं दूरस्थ छोर के मध्य बिन्दु से गुजरती है, प्रत्येक लंबी हड्डी में एक यांत्रिक और एक शारीरिक अक्ष होता है। एक हड्डी का यांत्रिक अक्ष ललाट या धनु तल में समीपस्थ और दूरस्थ जोड़ों के संयुक्त केन्द्र बिन्दुओं को जोड़ने वाली रेखा है।

13. निम्नलिखित में से किस प्रकार के लक्ष्य में उन क्रियाओं पर बल दिया जाता है जिसमें व्यक्ति को कार्य निष्पादन के दौरान अच्छी तरह कार्य निष्पादन अथवा कार्यपालन के लिए अवश्य संलग्न करना चाहिए?

Correct Answer: (c) प्रक्रिया लक्ष्य
Solution:

प्रक्रिया लक्ष्य (PROCESS GOALS) में उन क्रियाओं पर बल दिया जाता है जिसमें व्यक्ति को कार्य निष्पादन के दौरान अच्छी तरह कार्य निष्पादन अथवा कार्यपालन के लिए अवश्य संलग्न करना चाहिए।

14. निम्नांकित में से किस सिद्धांत का आधार वाक्य है कि कार्यनिष्पादन के विशेषज्ञ होने की दशा में वर्द्धित उत्तेजना के फलस्वरूप बेहतर कार्यनिष्पादन का प्रतिफल प्राप्त होता है?

Correct Answer: (a) आवेग सिद्धांत
Solution:

आवेग सिद्धांत (DRIVE THEORY) मनोविज्ञान में मनोवैज्ञानिक आवेग का विश्लेषण, वर्गीकरण या परिभाषित करने का प्रयास करता है। एक आवेग एक सहज आवश्यकता जो किसी व्यक्ति के व्यवहार को चलाने की शक्ति रखती है और आवेग सिद्धांत का आधार वाक्य है कि कार्य निष्पादन के विशेषज्ञ होने की दशा में वर्द्धित उत्तेजना के फलस्वरूप बेहतर कार्य निष्पादन का प्रतिफल प्राप्त होता है।

15. निम्नांकित में से किस मनोवैज्ञानिक कौशल प्रशिक्षण प्रावस्था में विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक कौशल के अधिगम हेतु कार्यनीति और तकनीक पर बल दिया जाता है?

Correct Answer: (b) अर्जन प्रावस्था
Solution:

अर्जन प्रावस्था (ACQUISITION PHASE) मनोवैज्ञानिक कौशल प्रशिक्षण प्रावस्था में विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक कौशल के अधिगम हेतु कार्यनीति और तकनीक पर बल दिया जाता है।

16. व्यावहारिक अनुक्रिया अवधारित करने के लिए किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर्यावरण के साथ संवाद होता है, यह कहलाता है:

Correct Answer: (a) अभिज्ञानात्मक भावनात्मक प्रक्रमण प्रणाली
Solution:

अभिज्ञान भावनात्मक प्रक्रमण प्रणाली (Cognitive affective processing system) 1995 में वाल्टर मिशेल द्वारा प्रस्तावित व्यक्तित्व के मनोविज्ञान में एक योगदान है। जो व्यवहारिक अनुक्रिया अवधारित करने के लिए किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर्यावरण के साथ संवाद होता है, यह अभिज्ञान भावनात्मक प्रक्रमण प्रणाली कहलाता है।

17. शरद कालीन खेलों इंडिया गेम्स का शुभारंभ किस वर्ष हुआ?

Correct Answer: (c) 2020
Solution:

शरद कालीन खेलो इंडिया गेम्स भारत के राष्ट्रीय स्तर के बहुविषयक जमीनी स्तर के शीतकालीन खेल है और शरद कालीन खेलों इंडिया गेम्स का शुभारंभ 2020 में लेह और गुलमार्ग में आयोजित किया गया। जो इसका आयोजन जम्मू कश्मीर खेल परिषद द्वारा हुआ इसके सहयोग के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल एवं ........ मंत्रालय भारत सरकार ने किया।

18. यूनाइटेड स्टेट्स मिलिटरी एकेडमी की स्थापना किस वर्ष हुई?

Correct Answer: (a) 1802
Solution:

यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री एकेडमी (USMA) जिसे लाक्षिणिक रूप से वेस्ट पॉइंट या केवल सेना के रूप में भी जाना जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना में कमीशन के लिए कैडटों को शिक्षित करता है और यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री एकेडमी की स्थापना 16 मार्च, 1802 ई. में की गई जो 220 साल पहले किया गया था।

19. भारत में आधुनिक शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने का श्रेय किसे जाता है?

Correct Answer: (c) एच. सी. बक
Solution:भारत में आधुनिक शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने का श्रेय एच.सी. बक (H.C. BUCK) को जाता है।

20. श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल (अखाड़ा)- अमरावती में अंतदेशीय कार्यकलाप (सेट ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, सरल मार्शल आर्ट इत्यादि) का पंच सप्ताहिक ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम का शुभारंभ किस वर्ष किया गया ?

Correct Answer: (a) 1924
Solution:श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अखाड़ा में अंतदेशीय (सेट, ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, सरल मार्शल आर्ट इत्यादि) का पंच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम का शुभारंभ 1924 ई. में किया गया।