यूजीसी NTA नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2021/जून 2022 शारीरिक शिक्षा

Total Questions: 100

61. प्रशिक्षण में प्रयुक्त चक्रीयता है:

(A) मैक्रो साइकिल
(B) साइकिल
(C) मिजो साइकिल
(D) ट्राइ साइकिल
(E) माइको साइकिल

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) केवल A, C, E
Solution:सही सुमेलित है- (i) मैक्रो साइकिल (ii) मीजो साइकिल (iii) माइक्रो साइकिल

62. निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रवृति माध्यमान के मापकों के संबंध में सही है?

(A) मध्य प्रवृति का विश्वसनीय और सटीक मापक माध्य है।
(B) प्रगामी आँकड़ों यथा सहसंबंध के गुणांक की संगणना हुतु माध्यमान की आवश्यकता होती है।
(C) एक ही जनसंख्या से लिए गए नमूनों के औसत में उतार-चढ़ाव कम होने के कारण माध्य में स्थिरता सबसे कम होती है।
(D) माध्य की गणना ग्राफ़िक रूप से की जा सकती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:सही सुमेलित है-

(i) मध्य प्रवृत्ति का विश्वसनीय और सबसे सटीक मापक माध्य है।
(ii) प्रगामी आँकड़ों तथा सहसंबंध के गुणांक की संगणना हेतु माध्यमान की आवश्यकता होती है।

63. संकल्पना आधारित शोध के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन सही हैं?

(A) यह तर्कपूर्ण चिंतन पर आधारित होता है।
(B) संकल्पना आधारित शोध दार्शनिक शोध की ही दूसरा नाम है।
(C) संकल्पना आधारित शोध प्रयोगात्मक शोध का स्वरूप है।
(D) यह एक सारभूत विचारों का व्यवस्थित और अनुशासित परीक्षण है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) केवल A, B और D
Solution:सही सुमेलित है-

(i) यह तर्कपूर्ण चितन पर आधारित होता है।
(ii) संकल्पना आधारित शोध दार्शनिक शोध का ही दूसरा नाम है।
(iii) यह एक सारभूत विचारों का व्यवस्थित और अनुशासित परीक्षण है।

64. वैषम्यता और वक्रता मात्रा के संबंध में निम्नलिखित में कौन सही हैं?

(A) नकारात्मक वैषम्यता के वक्र दाहिनी ओर अधिक झुका होता है।
(B) सकारात्मक वैषम्यता में वक्र बायीं और अधिक झुका होता है।
(C) सामान्य वक्र अधोवक्री (लैप्टोकुटक) होता है।
(D) सामान्य वक्र के लिए वक्रता मात्रा (कुटसिस) का मान 0.263 होता है।
(E) यदि कोई वक्र सपाट से सामान्य है तो वह चिपिटकवक्र (प्लैटीकुटक) होता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) केवल D और E
Solution:सही सुमेलित है-

(i) सामान्य वक्र के लिए वक्रता मात्रा (कुटसिस) का मान 0.263 होता है।
(ii) यदि कोई वक्र सपाट से सामान्य है तो वह चिपिटक वक्र (प्लैटीकुटक) होता है।

65. निम्नलिखित में से कौन मापन की मानक त्रुटि (एस ई एम) को प्रस्तुत करता है?

(A) आँकड़े की वैधता
(B) परिमाप त्रुटि के फलस्वरूप जिस सीमा तक व्यक्ति के प्राप्तांक में परिवर्तन होता है।
(C) आँकड़े की विश्वसनीयता
(D) प्राक्कलन प्राप्तांक मानदंड प्राप्तांक से भिन्न होता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) केवल B और C
Solution:सही सुमेलित है- (i) परिमाप त्रुटि के फलस्वरूप जिस सीमा तक व्यक्ति के प्राप्तांक में परिवर्तन होता है। (ii)आँकड़े की विश्वसनीयता

66. मार्टेन, विली और बर्टन (1990) द्वारा प्रदत्त प्रतिस्पर्धी चिन्ताजन्य अवस्था के अवयव-2 (सी एस ए) कौन सी है?

(A) मुझे भय है कि कहीं मेरा कार्य निष्पादन खराब न हो जाय
(B) प्रतिस्पर्धा से पूर्व मैं विश्रांति महसूस कर रहा हूँ
(C) मुझे सुखानुभूति हो रही है।
(D)  मुझे चक्कर आ रहा है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) केवल A,C और D
Solution:सही सुमेलित है- (i) मुझे भय है कि कही मेरा कार्य निष्पादन खराब न हो जाय। (ii) मुझे सुखानुभूति हो रही है। (iii) मुझे चक्कर आ रहा है।

67. मानसिक दृढ़ता के मूल्यांकन हेतु लोहर (1986) द्वारा प्रतिपादित मनोवैज्ञानिक कार्यनिष्पादन अंतर्वस्तु कौन सी हैं?

(A) प्रतिस्पर्धा के समय लक्ष्य निर्धारण महत्वपूर्ण होता है।
(B) मैं उच्च प्रबलता से अभ्यास करता हूँ।
(C) रतिस्पर्धा के दौरान मैं क्रोधित और निराश हो जाता हूँ।
(D) मैं अपने आप को प्रतिस्पर्धा में विजेता के बदले पराजित होने वाले के रूप में देखता हूँ।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) केवल B, C और D
Solution:सही सुमेलित है-

(i) मैं उच्च प्रबलता से अभ्यास करता हूँ।
(ii) प्रतिस्पर्धा के दौरान मैं क्रोधित और निराश हो जाता हूँ।
(iii) मैं अपने आप को प्रतिस्पर्धा में विजेता के बदले पराजित होने वाले के रूप में देखता हूँ।

68. हेनरी फेयोल निम्नांकित में से किस प्रबंधन सिद्धांत के प्रतिपादक नहीं हैं?

(A) एस्पिरिट डी कॉर्स
(B) यूनिटी ऑफ पीपुल
(C) डिविजन ऑफ वर्क
(D) स्केलर चेन
(E) प्रबंधन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (a) केवल B और E
Solution:सही सुमेलित है- (i) यूनिटी ऑफ पीपुल। (ii) प्रबंधन

69. निम्न में कौन से उपकरणों की खरीद से पूर्व के चरणों में शामिल हैं?

(A) अधिप्रापण नीति
(B) खरीद कार्ड
(C) वार्ता करना
(D) मांग पत्र प्रस्तुत करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) केवल A, D
Solution:सही सुमेलित है- (i) अधिप्रापण नीति । (ii) मांग पत्र प्रस्तुत करना।

70. निम्नांकित में से पर्यवेक्षण के घटक चुनिएः

(A) पर्यवेक्षण हस्तक्षेप है।
(B) किसी व्यवसाय में वरिष्ठ सदस्य पर्यवेक्षण क्रिया करते हैं।
(C) पर्यवेक्षण एक सतत प्रक्रिया है।
(D) पर्यवेक्षण पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षी व्यक्तियों के मध्य संबंध है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) केवल A, B, D
Solution:सही सुमेलित है-

(i) पर्यवेक्षण हस्तक्षेप है।
(ii) किसी व्यवसाय में वरिष्ठ सदस्य पर्यवेक्षण कार्य करते है।
(iii) पर्यवेक्षण पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षी व्यक्तियों के मध्य संबंध है।