यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 भूगोल (Shift-I)

Total Questions: 100

21. जनगणना 2011 के आंकड़े के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में किस राज्य संघ राज्य क्षेत्र समूह ने निम्न लिंग अनुपात दर्ज किया?

Correct Answer: (d) सिक्किम, हरियाणा, जम्मू व कश्मीर, गुजरात
Solution:

जनगणना 2011 के आँकड़े के अनुसार- भारत में सिक्किम, हरियाणा, जम्मू व कश्मीर एवं गुजरात राज्य संघ राज्य क्षेत्र समूह में न्यूनतम लिंग अनुपात दर्ज किया है। न्यूनतम पाँच लिंगानुपात वाले राज्य (बढ़ते क्रम में) -
(i) हरियाणा - 879
(ii) जम्मू-कश्मीर - 889
(iii) सिक्किम - 890
(iv) पंजाब - 895
(v) उत्तर प्रदेश - 912
शीर्ष पाँच लिंगानुपात वाले राज्य इस प्रकार हैं-
(i) केरल - 1084
(ii) तमिलनाडु - 996
(iii) आन्ध्र प्रदेश - 993
(iv) छत्तीसगढ़ - 991
(v) मेघालय - 989

22. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिये -

सूची-I (विचारक / विद्वान)सूची-II (सिद्धान्त / मॉडल / रणनीति)
(A) गुन्नार मिडल(I) असंतुलित विकास रणनीति
(B) ए. ओ. हिर्शमन(II) परिपथीय एवं संचयी कारण कार्य सम्बन्ध
(C) जॉन फ्राइडमैन(III) विकास केन्द्र और विकास धुरी
(D) जे. बाउडविले(IV) केन्द्र (Core) और परिधि (Periphery)

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (विचारक / विद्वान)सूची-II (सिद्धान्त / मॉडल / रणनीति)
गुन्नार मिडलपरिपथीय एवं संचयी कारण कार्य सम्बन्ध
ए. ओ. हिर्शमनअसंतुलित विकास रणनीति
जॉन फ्राइडमैनकेन्द्र (Core) और परिधि (Periphory)
जे. बाउडविलेविकास केन्द्र और विकास धुरी

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

23. निम्नलिखित में से कौन मानवतावादी भूगोल के समर्थक हैं?

(A)  हैरिस
(B) ब्लाच
(C) गुएल्के
(D) रेट्जेल
(E) लेव और सैमुएल्स
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) केवल (A), (C) और (E)
Solution:

हैरिस, गुएल्के तथा लेय और सैमुएल्स मानववादी भूगोल के समर्थक हैं। सर्वप्रथम (1976) यीफू-तुआन ने 'मानववादी' शब्दावली का प्रयोग किया। मानववादी भूगोल मानव का ऐसा उपागम है जो मानव के बोध, चेतना, कारकता, सृजनात्मकता, विचार, विश्वास, अनुभव तथा मूल्यों को केन्द्रीय एवं सक्रिय महत्त्व देता है, जिनसे लोग अपने पर्यावरण के लिए मनोवृत्ति या दृष्टिकोण बनाते हैं तथा जो पर्यावरण के साथ उनके संबंध को प्रभावित करते हैं।

24. पवन विदर (गैप) की परिघटना किससे सम्बन्धित है-

Correct Answer: (c) नदी द्वारा अभिशीर्ष, अपरदन
Solution:

पवन विदर (गैप) की परिघटना नदी द्वारा शीर्ष अपरदन से,सम्बन्धित है तथा नदी के विभिन्न भागों के अनुसार अपरदन को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है-
(i) पार्श्व अपरदन (ii) लम्बवत् अपरदन (iii) शीर्ष अपरदन (iv) मुख अपरदन

25. निम्नलिखित में कौन-से भूगोलविद मानव केन्द्रित भूगोल पर ध्यान दिया है?

(A) डेविस एण्ड सेम्पल
(B) इंटिगटन और ब्लाश
(C) जेफरसन और हम्बोल्ट
(D) ब्लाश और रिक्लॉश
(E) गुल्के और जीन ब्रूस
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) केवल (D) और (E)
Solution:

ब्लाश, रेक्लुर, गुल्के तथा जीन ब्रुश ने मानव केन्द्रित भूगोल पर ध्यान दिया है। ब्लाश ने 'पेज' संकल्पना को प्रतिपादित किया था। ब्लाश ने कहा है कि "मानव भूगोल के तत्व पार्थिव एकता से सम्बन्धित हैं और केवल उसी के माध्यम से उनकी व्याख्या की जा सकती है।

" अमेरिका की एलेन चर्चिल सेम्पुल नियतिवादी विचारों की प्रबल समर्थक थी, जो फ्रेडरिक रैटजेल की शिष्या थी।

26. 'स्थितिक त्रिकोण' का प्रयोग करते हुए 'न्यूनतम परिवहन लागत स्थान' की अवधारणा किसने दी?

Correct Answer: (d) अल्फ्रेड वेबर
Solution:

'स्थितिक त्रिकोण' का प्रयोग करते हुए 'न्यूनतम परिवहन लागत स्थान' की अवधारणा अल्फ्रेड वेबर ने दी। ये प्रथम विद्वान थे, जिन्होंने उद्योग के स्थानीयकरण के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया, जबकि स्थानीयकरण की विचारधारा का सबसे पहले 1882 से 1885 के बीच विल्हेम लौन्हार्ट ने प्रस्तुत किया था।

वेबर की पुस्तक सन् 1909 में जर्मन भाषा में 'Uber den standort der Industrien' प्रकाशित हुई, जिसका अंग्रेजी भाषा में 1929 में 'Theory of Location of Industries' नाम से अनुवाद हुआ।

27. किसी स्थान पर उच्च और निम्न ज्वार के दो चक्र को पूर्ण करने के लिए कुल कितनी समयावधि की आवश्यकता होती है?

Correct Answer: (d) 24 घंटे से अधिक
Solution:

किसी निश्चित स्थान पर उच्च और निम्न ज्वार के दो चक्र को पूर्ण करने के लिए 24 घंटे से अधिक समयावधि की आवश्यकता होती है। प्रत्येक स्थान पर सामान्य तौर पर दिन में दो बार ज़्वार आता है। चूँकि पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 24 घंटे में एक पूर्ण चक्कर लगा लेती है।

अतः प्रत्येक स्थान पर 12 घंटे के बाद ज्वार आना चाहिए अर्थात् प्रत्येक दिन ज्वार एक ही समय पर आना चाहिए, परन्तु वास्तव में ऐसा होता नहीं है, प्रतिदिन ज्वार लगभग 26 मिनट देर से आता है। इसका प्रमुख कारण चन्द्रमा का भी अपनी धुरी पर चक्कर लगाते हुए पृथ्वी की परिक्रमा करना है।

28. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिये -

सूची-I (उष्णकटिबंधीय विक्षोभ)सूची-II (परिसंचरण में पवन की चाल - किमी प्रति घंटा)
(A) निम्न दबाव क्षेत्र(I) 89–118
(B) चक्रवातीय तूफान(II) 31–49
(C) अवनमन(III) < 31
(D) तेज चक्रवातीय तूफान(IV) 62–88

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIVIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (उष्णकटिबंधीय विक्षोभ)सूची-II (परिसंचरण में पवन की चाल - किमी प्रति घंटा)
निम्न दबाव क्षेत्र<31
चक्रवातीय तूफान62-88
अवनमन31-49
तेज चक्रवातीय तूफान89-118

अतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।

29. निम्नलिखित में से कौन-से प्राकृतिक लक्षण भारत के शुष्क मानसून वनों से सम्बन्धित हैं?

(A) वार्षिक वर्षा 50 सेमी. से कम होती है।
(B) वृक्षों की जड़ें छोटी होती हैं।
(C) पौधों की वृद्धि के लिए पूरे वर्ष परिस्थितियाँ अनुकूल रहती है।
(D) वृक्षों के बीच काँटेदार झाड़ियाँ और घासस्थल पाए जाते हैं।
(E) आम, महुआ, शीशम, कीकर आदि यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (d) केवल (D) और (E)
Solution:

उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन को मानसूनी वन भी कहते हैं, जो 70 सेमी, से 100 सेमी. वार्षिक वर्षा, 15.5°C से 22.2°C औसत वार्षिक तापमान और 63 से 77 प्रतिशत आर्द्रता वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं।

यहाँ पर साल, सागौन, कीकर, शीशम, चन्दन, हरी, महुआ, खैर, तून, कुसुम आदि प्रमुख वृक्ष पाये जाते हैं तथा इन वृक्षों के बीच काँटेदार झाड़ियाँ और घासस्थल भी पाये जाते हैं। जहाँ 50 सेमी. से कम वर्षा होती है। वहाँ मरूस्थली वन पाये जाते हैं।

अतः स्पष्ट है कि (D) और (E) सही हैं।

30. निम्नलिखित में से भौमिक आपदाओं को पहचानिए-

(A) शीत लहर
(B) भूकम्पीय
(C) उल्कापिंडों का पृथ्वी से टकराना
(D) सुनामी
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) केवल (B) और (D)
Solution:

भूकम्प तथा सुनामी भौमिक आपदाओं से सम्बन्धित हैं। साधारण भाषा में भूकम्प का अर्थ है- पृथ्वी का कम्पन । यह एक प्राकृतिक घटना है। ऊर्जा के निकलने के कारण तरंगें उत्पन्न होती हैं, जो सभी दिशाओं में फैलकर भूकम्प लाती हैं। सुनामी जापानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ पत्तन लहर होता है। 'tsu' का अर्थ पत्तन या बंदरगाह होता है। जबकि 'nami' का अर्थ लहर। सुनामी को भूकम्पीय सागरीय लहर भी कहते हैं।

भूकंप क्षेत्रतिथि
कच्छ का भूकंप16 जून, 1819
असोम भूकंप10 जनवरी, 1869
कोयना11 दिसम्बर, 1967
भुज (गुजरात)26 जनवरी, 2001

प्राकृतिक आपदाओं को निम्नलिखित रूप से वर्गीकृत किया जाता हैं।
भौमिक आपदाएँ- भूकम्प, ज्वालामुखी, भू-स्खलन, हिमघाव, अवतलन, मृदा अपरदन इत्यादि

जलीय आपदाएँ- बाढ़, ज्वार, महासागरीय धाराएँ, तूफान महोर्मि, सुनामी, इत्यादि।

वायुमण्डलीय आपदाएँ- बर्फानी तूफान, तड़ित झंझा, टारनेडो, सुखा, पाला, लू, शीतलहर, उष्ण कटिबंधीय चक्रवात इत्यादि ।