Solution:पृथक्करण सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया नहीं है, क्योंकि संस्कृति दूसरे संस्कृति से जुड़ी हुई होती है ना कि पृथक्क। एक निम्न संस्कृति, दूसरी उच्च संस्कृति के कला, तकनीक, भाषा, जीवन शैली, आचार विचार इत्यादि को अपनाती है तथा अपनी संस्कृति के महत्व को भी बनायी रखती है। जबकि उत्संस्करण, विसरण तथा अभिनवता सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया है।
संस्कृति एक गत्यात्मक तत्व है जो निरंतर विकासोन्मुख तथा गतिशील होती है। संस्कृति में गतिशीलता नवाचार/अभिनवता (innovation) से आती है। उत्संस्करण संस्कृति संक्रमण (Acculturation) संस्कृतिक गतिशीलता में उत्तरदायी होती है,
क्योंकि यह वह प्रक्रिया है जिससे किसी नई संस्कृति के पहलुओं को अपनाने के साथ-साथ अपने संस्कृति को भी महत्व दिया जाता है। प्राचीन काल से वर्तमान तक संस्कृतियों तथा संस्कृतिक परिमण्डलों के प्रसार (Diffusion) में कालिक परिवर्तन होते रहे हैं। प्राचीन काल, मध्य काल और आधुनिक काल में सांस्कृतिक क्रोड या उद्गम स्थल (cultural Hearth) परिवर्तित होते रहे हैं।