यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 भूगोल (Shift-I)

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित में से कौन-से जलप्रपात नर्मदा नदी से सम्बन्धित हैं?

(A) मंधार
(B) हिरान
(C) तवा
(D) दर्दी
(E) सहस्त्रधारा
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (b) केवल (A), (D) और (E)
Solution:

मंधार, दर्दी तथा सहस्रधारा जलप्रपात नर्मदा नदी से सम्बन्धित है। नर्मदा नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है। कपिल धारा प्रपात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला में नर्मदा नदी पर अवस्थित एक सुप्रसिद्ध जल प्रपात है। भारत के प्रमुख जलप्रपात इस प्रकार हैं-

कुचिकल (455 मी.) - शिरमोगा (कर्नाटक)
नोक्कलिकाई (340 मी.) - मेघालय
जोग/महात्मा गाँधी - शरावती नदी (कर्नाटक)

72. निम्नलिखित में से किसने 'मेण्टल मैप की धारणा को विकसित किया?

Correct Answer: (a) पी. गोल्ड, आर. व्हाइट और लिंच
Solution:

पी. गोल्ड, आर. व्हाइट और लिंच ने 'मेण्टल मैप' की धारणा को विकसित किया तथा 1960 के दशक में व्यवहारपरक भूगोल में 'मानसिक मानचित्र' (Mental Paps) का अध्ययन अधिक लोकप्रिय हो गया।

इस विषय पर डाउन्स एवं स्टी (1973, 1977) और गोल्ड एवं व्हाइट की रचनाओं का विशेष महत्त्वपूर्ण योगदान है। एल्सवर्थ हंटिंगटन, एलेन चर्चिल सेम्पुल, हम्बोल्ट और रिटर भी नियतिवादी विचार क समर्थक थे, जो प्रकृति को अधिक महत्त्वपूर्ण तथा शक्तिशाली मानते थे।

73. सैन एन्ड्रियन भ्रंश किसका उदाहरण है?

Correct Answer: (a) ट्रांसफार्म भ्रंश
Solution:

सान एण्ड्रियास भ्रंश ट्रांसफार्म भ्रंश का प्रमुख उदाहरण है। संरक्षी किनारों के सहारे दो प्लेट एक दूसरे के बगल से खिसकते हैं जिस कारण रूपान्तर भ्रंश (Transform foult) का सृजन होता है तथा प्लेट के किनारों के धरातलीय क्षेत्र में अन्तर नहीं होता है। इस प्लेट सीमा को शीयर सीमा भी कहते हैं। इसे संरक्षी इसलिए कहते हैं कि इस सीमा के सहारे न तो प्लेट का क्षय होता है और न ही नयी क्रस्ट का निर्माण।

74. जी आई एस के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(A) विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों को संगत प्ररूप मे एकीकृत किया जाता है।
(B)  क्या-यदि' (व्हाट-इफ) परिदृश्यों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
(C) वेक्टर डाटाबेस में ग्रिड सेल्स के मैट्रिक्स का उपयोग करते हुए मानचित्र आँकड़ों को स्टोर किया जाता है।
(D) अट्रिब्यूट डाटा विशिष्टताओं के वर्णनात्मक आँकड़े होते हैं।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) केवल (C)
Solution:

क्लार्क के अनुसार- "भौगोलिक सूचना तंत्र किसी संगठन में स्थानिक आँकड़ों की प्राप्ति, भण्डारण, विश्लेषण और प्रस्तुतीकरण का कम्प्यूटर आधारित तंत्र है।"

इस प्रकार जी आई एस विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों को संगत प्रारूप में एकीकृत किया जाता है तथा 'क्या- यदि (व्हाट-इफ) परिदृश्यों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

अट्रिब्यूट डाटा विशिष्टताओं के वर्णनात्मक आँकड़े होते हैं। भौगोलिक सूचना प्रणाली हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा सभी प्रकार के भौगोलिक सूचनाओं को ग्रहण, प्रबन्धन, विश्लेषण एवं प्रदर्शन को एकीकृत करती है। जी. आई.एस के भौगोलिक उपागम को निम्न चरणों में विभक्त करते है-

1. प्रश्न करना (Ask), 2. उपार्जन करना (Acquire), 3. परीक्षण करना (Examine), 4. विश्लेषण करना (Analysis), 5. कार्यान्वयन (Action)

भौगोलिक सूचना तंत्र के पाँच तत्व हैं-
(i) कम्प्यूटर हार्डवेयर
(ii) कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर
(iii) लाइववेयर
(iv) आँकड़ा आधार
(v) ढाँचागत संगठन
अतः स्पष्ट है कि विकल्प a, d, b सत्य है जबकि (c) विकल्प असत्य है।

75. निम्नलिखित में कौन-सा एक भूगोलवेत्ताओं के जर्मन सम्प्रदाय (स्कूल) का सही कालानुक्रम है?

(A) एफ.वी. रिचथोफेन - एफ रैटजेल - अल्फ्रेड हेट्टनर ऑस्कर पाश्चेल
(B) एफ रैटजेल - ऑस्कर पाश्चेल - एफ.वी. रिचथोफेन अल्फ्रेड हेट्टनर
(C) अल्फ्रेड हेट्टनर - ऑस्कर पाश्चेल - एफवी रिचथोफेन - एफ रैटजेल
(D) ऑस्कर पाश्चेल - एफवी रिचथोफेन - एफ रैटजेल - अल्फ्रेड हेट्टनर
(E) एफवी रिचथोफेन - अल्फ्रेड हेट्टनर - एफ रैटजेल ऑस्कर पाश्चेल
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) केवल (D)
Solution:

जर्मन सम्प्रदाय (स्कूल) के भूगोलवेत्ताओं का सही कालक्रम इस प्रकार हैं-
आस्कर पाश्चेल → एफ.बी. रिचथोफेन → एफ. रैटजेल → अल्फ्रेड हेटनर ।

76. चार चरणों की जनसांख्यिकीय संक्रमण सिद्धान्त में, वह चरण जिसमें जन्म दर लगातार अधिक रहता है। लेकिन मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आती है वह है-

Correct Answer: (c) चरण 2
Solution:

चार चरणों की जनसांख्यिकीय संक्रमण सिद्धान्त कार्ल साक्स (karl sax) तथा जी. टी. टिवार्था द्वारा प्रतिपादित की गयी है। इसके द्वितीय चरण में जन्मदर लगातार अधिक रहता है लेकिन मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आती है।

इसे प्रारम्भिक वर्द्धमान अवस्था (Early Expanding Stage) भी कहते है। जनसांख्यिकीय संक्रमण मॉडल डब्ल्यू.एस. थॉम्पसन ने 1929 में प्रस्तुत किया और 1945 में फ्रैंक डब्ल्यू नोटोस्टीन नामक जनांकिकीविद् ने संशोधित किया जबकि नोटेस्टीन ने तीन तथा कुछ अन्य विद्वानों ने पाँचअवस्थाएँ सुझाई है-
(I) अवस्था - उच्च जन्म दर, उच्च मृत्यु दर।
(II) अवस्था - जन्म दर स्थिर परन्तु मृत्यु दर कम होने लगती है।
(III) अवस्था - जन्म दर घटने लगती है।
(IV) अवस्था - कम जन्म दर तथा कम मृत्यु दर।
(V) अवस्था - जनसंख्या का ह्रास होने लगता है।

77. निम्नलिखित में से कौन 'स्थानिक संगठन और राष्ट्रीय विकास के बीच सम्बन्ध होता है' की अवधारणा को प्रतिपादित किया?

Correct Answer: (a) फ्राइडमैन
Solution:

फ्राइडमैन ने 'स्थानिक संगठन और राष्ट्रीय विकास के बीच सम्बन्ध होता है' की अवधारणा को प्रतिपादित किया। यह मानवीय, क्रिया का क्षेत्रीय मॉडल है जो मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था एवं समाज में शक्ति के समान वितरण पर आधारित है।

टाफे ने 1970 में बताया कि आज का भूगोल (मानव समाज के) स्थानिक संगठन का अध्ययन है जो प्रतिरूप तथा प्रक्रमों में व्यक्त होता है।

अमेडियो,तथा गॉलेज ने अपनी पुस्तक Scientific Reasoning in Geography में 1975 में बताया कि भूगोल केवल स्थानिक विविधताओं के कारणों को बताना नहीं है। इस प्रकार पृथ्वी की सतह क्षेत्र के प्रादेशिक अध्ययन से भूगोल स्थान में विविधताओं के संगठन का विज्ञान बन गया है।

78. निम्नलिखित राज्यो की जनजातीय जनसख्या (2011) के प्रतिशत के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित करें-

(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) राजस्थान
(D) मेघालय
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) (B), (C), (A) और (D)
Solution:

जनजातीय जनसंख्या (2011) के प्रतिशत के आधार पर आरोही क्रमशः में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा मेघालय हैं। भारत में 550 जनजातियाँ हैं। 1951 में इनकी जनसंख्या 2.25 करोड़ थी, जो 2011 में 10.43 करोड़ हो गई है।

शीर्ष पाँच अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले राज्य के. शा.प्र. इस प्रकार है- (1) मध्य प्रदेश (2) महाराष्ट्र (3) ओडिशा (4) राजस्थान (5) गुजरात

79. जनसंख्या प्रवसन-

(A) जनसख्या प्रवसन में खिंचाव कारक गंतव्य स्थानों पर जीविका के अवसरों की उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
(B) चरणबद्ध प्रवसन गंतव्य स्थानों पर जीविका के अवसरों की चरण-वार उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
(C) जनसंख्या प्रवसन में दबाव कारक मूल स्थान पर जीविका के अवसरों की कमी या सीमित उपलब्धता के बारे में बताते हैं।
(D) प्रवसन क्षेत्र मूल स्थान की ओर वापस प्रवसन के बारे में बताते हैं।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (d) केवल (A) और (C)
Solution:

जनसंख्या प्रवसन में खिंचाव कारक गंतव्य स्थानों पर जीविका के अवसरों की उपलब्धता के बारे में बताते हैं तथा जनसंख्या प्रवसन में दबाव कारक मूल स्थान पर जीविका के अवसरों की कमी या सीमित उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

प्रवासन (ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों) मुख्यतः गरीबी, कृषि भूमि पर जनसंख्या के अधिक दबाव, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा जैसी आधारभूत अवसंरचनात्मक सुविधाओं के अभाव इत्यादि के कारण होता है। प्रवासन इन कारकों के अतिरिक्त बाढ़, सूखा, चक्रवातीय तूफान, भूकम्प, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएँ, युद्ध, स्थानीय संघर्ष भी प्रवास के लिए उत्तरदायी कारक है।
प्रवासन के दो प्रमुख कारक है-
(i) प्रतिकर्ष कारक (Push Factor) (ii) अपकर्ष कारक (Pull Factor)

जनसंख्या प्रवसन के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं-
(i) भौतिक कारण
(ii) आर्थिक कारण
(iii)सामाजिक-सांस्कृतिक कारण
(iv) राजनीतिक कारण
(v) जनसांख्यिकीय कारण।

80. बाह्य सतह के एक वर्ग सेमी समतल पर प्रति मिनट जो सौर विकिरण प्राप्त होता है वह कहलाता है -

Correct Answer: (b) सौर स्थिरांक
Solution:

सूर्य के धरातल के प्रत्येक वर्ग इंच से विकीर्ण ऊर्जा 100,000 अश्वशक्ति के बराबर होती है तथा सूर्य की बाह्य सतह (फोटोस्फीयर) से निकलने वाली, ऊर्जा प्रायः स्थिर रहती है। इस तरह पृथ्वी की सतह के प्रति इकाई क्षेत्र पर सूर्य से प्राप्त ऊर्जा प्रायः स्थिर रहती है,

तो इसे सौर्थिक स्थिरांक (Solar constant) कहते हैं। इस तरह सौर्थिक स्थिरांक सूर्य के विकिरण की दर को प्रदर्शित करता है, जो प्रति वर्ग सेमी. प्रति मिनट 2 ग्राम कैलरी (या 2 लैंजली) है तथा किसी भी वस्तु की सतह पर पहुँचने वाले विकिरण के जितने भाग का वापस परावर्तन हो जाता है, उसे अलबिडो या परावर्तन कहते हैं।