यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 भूगोल (Shift-I)Total Questions: 10081. निम्नलिखित में से कौन-से जलराशि में न्यून लवणता पायी जाती है?(a) ग्रेट सॉल्ट झील(b) मृत सागर(c) वॉन झील(d) काराबुगास की खाड़ीCorrect Answer: (d) काराबुगास की खाड़ीSolution:काराबुगास की खाड़ी में न्यून लवणता पायी जाती है, जिसकी लवणता 17⁰/₀₀ है। संयुक्त राज्य अमेरिका की ग्रेट साल्ट लेक में 220⁰/₀₀, मृत सागर में 238⁰/₀₀ तथा टर्की की वॉन झील में 33⁰/₀₀ लवणता पायी जाती है। महासागरों की औसत लवणता 35⁰/₀₀ है।भूमध्य रेखा पर लवणता की मात्रा 34⁰/₀₀ रहती है। उच्चतम लवणता 20°-40° उत्तरी अक्षांशों में पायी जाती है, जहाँ पर उसकी वणता, की मात्रा 36⁰/₀₀ रहती है क्योंकि इन भागों में उच्च तापक्रम तथा उच्च वाष्पीकरण के साथ आर्हता न्यून होती है। सागरों में लवणता के क्षैतिज वितरण को समलवण रेखा (isohaline) के माध्यम से दर्शाया जाता है।82. मौसम विज्ञान-सम्बन्धी प्रथम उपग्रह था -(a) टी आर एम एम(b) टी आई आर ओ एस-I(c) एम.ओ डी आई एस(d) एन ओ ए एCorrect Answer: (b) टी आई आर ओ एस-ISolution:मौसम विज्ञान-सम्बन्धी प्रथम उपग्रह टी आई आर ओ एस-1 (TIROS-I) था, जो पहला प्रायोगिक कदम था। चूंकि उपग्रह एक नई तकनीक था इसलिए TIROS (Television and infrared operational satellite) कार्यक्रम ने अंतरिक्ष यान के लिए विभिन्न डिजाइन मुद्दों का भी परीक्षण किया,जैसे- उपकरण, डेटा और परिचालन पैरामीटर तथा TIROS-I कार्यक्रम की पहली प्राथमिकता मौसम सम्बन्धी उपग्रह सूचना प्रणाली का विकास था तथा NOAA (नेशनल ओशनिक एण्ड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन) एक अमेरिकी वैज्ञानिक एवं नियामक एजेंसी है, जो मौसम की भविष्यवाणी करती है।83. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिये -सूची-I (प्रस्तावक)सूची-II (भूगोल का दर्शन)(A) गिब्सन(I) आदर्शवाद(B) ग्यूलके(II) यथार्थवाद(C) पीट(III) व्यवहारवाद(D) राइट एण्ड किर्क(IV) अतिवादनीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएविकल्पABCD(a)IIIIIIIV(b)IVIIIIII(c)IIIIVIII(d)IIIIIVII(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (c)Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-सूची-I (प्रस्तावक)सूची-II (भूगोल का दर्शन)गिब्सनयथार्थवादग्यूलकेआदर्शवादपीटअतिवादराइट एण्ड किर्कव्यवहारवादअतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।84. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभों से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?(A) इसके चलते व्यापार पेटी में विभिन्न प्रकार के संसाधनों का प्रवेश हुआ है। (B) विश्व के विभिन्न भागों में उत्पादित भांति-भांति के उत्पादों को वैश्विक बाजार में वितरित करने में इससे सहायता मिलती है। (C) समग्र उत्पादन लागतों को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापर कम कर देता है। (D) इससे विकसित देशों की अपेक्षा विकासशील देशों को अधिक सहायता मिली है। (E) इससे उपभोक्ताओं को उतनी ही आय से अधिक वस्तुएँ खरीदने में सहायता मिली है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -(a) केवल (A),(B) और (E)(b) केवल (C), (D) और (E)(c) केवल (A), (B) और (C)(d) केवल (A), (C) और (E)Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (C)Solution:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभों के चलते व्यापार पेटी में विभिन्न प्रकार के संसाधनें का प्रवेश हुआ तथा विश्व के विभिन्न भागों में उत्पादित भाँति-भांति के उत्पादों को वैश्विक व्यापार में वितरित करने में इससे सहायता मिलती है, जो समग्र उत्पादन लागतों को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कम कर देता है। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में विकासशील देशों की अपेक्षा विकसित देशों को अधिक सहायता मिली है।85. निम्नलिखित में से भौगालिक विचारों के विकास में निम्नलिखित का सही क्रम कौन-सा है?(A) ग्रीक, रोसन, अरब, अंधकार युग (B) ग्रीक, रोमन, अंधकार युग, अरब (C) रोमन, ग्रीक, अरब, अंधकार युग (D) अरब, ग्रीक, रोमन, अंधकार युग (E) ग्रीक, अंधकार युग, रोमन, अरब नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-(a) B(b) A(c) C(d) ECorrect Answer: (b) ASolution:भौगोलिक विचारों के विकास का सही क्रम इस प्रकार है| ग्रीक → रोमन → अरब → अंधकार युग86. निम्नलिखित में किस विद्वान ने 'पर्माफ्रास्ट' शब्द की रचना किया?(a) रिटर(b) हम्बोल्ट(c) एगाजीज(d) रैम्सेCorrect Answer: (b) हम्बोल्टSolution:'पर्माफ्रास्ट' की रचना हम्बोल्ट द्वारा साइबेरियाई क्षेत्र के परिहिमानी मृदा के संदर्भ में की गयी थी। जबकि सर्वप्रथम मूलर महोदय ने 1947 में परमाफ्रास्ट शब्द का प्रयोग उस क्षेत्र के लिए किया जिसका तापमान वर्षों तक हिमांक के नीचे रहता है।हम्बोल्ट ने लैटिन में भूगोल के लिए 'जिओग्नाजिया' शब्द का प्रयोग किया था, जिसे जर्मन में 'अर्डकुण्डे' और अंग्रेजी में 'ज्योग्राफी' कहा जाता है। रिटर बर्लिन विश्वविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर थे। जिन्होंने 'अर्डकुण्डे' (Erdkunde) नामक प्रतिष्ठित ग्रंथमाला प्रकाशित किया था।लुई अगासीज ने फ्लोरिडा रीफ का विधिवत अध्ययन किया। इनका प्रमुख कार्य फ्लोरिडा से सैनफ्रांसिस्को तथा दक्षिण अमेरिका तथा उत्तरी अमेरिका के तटों के अध्ययन से सम्बन्धित है।87. निम्नलिखित वनस्पतियों के स्तर को उनके ऊँचाई के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए- (A) प्रभावी स्तर (B) शाकेय स्तर (C) सह प्रभावी स्तर (D) भू-स्तर(a) (B), (C), (A) और (D)(b) (D), (C), (B) और (A)(c) (A), (B), (C) और (D)(d) (D), (B), (C) और (A)Correct Answer: (d) (D), (B), (C) और (A)Solution:वनस्पतियों के स्तर को उनके ऊँचाई के आधार पर आरोही क्रम हैं भू-स्तर शाकेय स्तर सह प्रभावी स्तर प्रभावी स्तर पौधों के लम्बवत स्तर या परत (layering) का निर्माण प्रकाश (sunlight) की प्राप्यता (availability) के अनुसार होता है।एक प्रजाति के पौधों की ऊँचाई प्रायः समान होती है तथा विभिन्न प्रजातियों की ऊँचाई भिन्न होती है। शीतोष्ण कटिबन्धीय पतझड़ वाले वनों (cousens, 1974 के अनुसार) में सामान्यतः चार स्तर पाये जाते हैं- सबसे ऊपरी स्तर को प्रभावी प्रधान स्तर (dominant stratum) कहते हैं।यह उस समुदाय की सर्वोच्च सीमा (canopy or crown) को प्रदर्शित करता है। इस स्तर के नीचे झाड़ियों वाले पौधों का द्वितीय स्तर सह-प्रमुख स्तर (co-dominant layer) तथा इसके नीचे शाकीय पौधे (herbaceous plants) का तृतीय स्तर (इसे शाक स्तर (herb layer) भी कहते है) तथा मृदा सतह पर या उससे ठीक थोड़ी ही ऊँचाई पर चौथा स्तर होता है जिसे भूतलीय या मॉस स्तर (ground or mass layer) कहते हैं।88. निम्नलिखित को भूमध्य रेखा से उनके स्थानिक क्रम में व्यवस्थित करें-नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए- (A) उत्तर-पूर्व व्यापारिक पवनें (B) अश्व अक्षांश (C) डोलड्रम (D) पछुवाँ पवन(a) (C), (A), (B) और (D)(b) (B), (C), (D) और (A)(c) (C), (A), (B) और (D)(d) (D), (A),(C) और (B)Correct Answer: (a) (C), (A), (B) और (D)Solution:भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर, उनके स्थानिक क्रमशः डोलड्रम, उत्तर-पूर्व व्यापारिक पवनें, अश्व अक्षांश तथा पछुआँ पवन में व्यवस्थित है। डोलड्रम भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5व अक्षांशों तक निम्न वायुदाब की मेखला होती है। यहाँ हवाएँ प्रायः शान्त होती हैं अश्व अक्षांश 30°-35° अक्षांशों के बीच दोनों गोलाद्धों में उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी पायी जाती है। पछुवा हवाये प्रायः उपोष्ण उच्च वायुदाब (30°-35°) से उपध्रुवीय निम्न वायुदाब (60°-65°) के बीच दोनों गोला में चलने वाली स्थायी पवन होती है।89. नीचे दिये गये वर्षों को भारत में प्राकृतिक आपदाओं द्वारा प्रभावित लोगों की संख्या के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें।नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए- (A) 1988 (B) 1989 (C) 1985 (D) 1991 (E) 1994(a) (A), (C), (B), (D) और (E)(b) (D), (A), (B), (C) और (E)(c) (B), (A), (E), (D) और (C)(d) (E), (D), (B), (C) और (A)Correct Answer: (c) (B), (A), (E), (D) और (C)Solution:भारत में प्राकृतिक आपदाओं द्वारा प्रभावित लोगों की संख्या के आधार पर अवरोही क्रम हैं- 1989 → 1988 → 1994 → 1991 → 1985190. नीचे दो कथन दिये गये हैं - एक अभिकथन के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण के रूप में-अभिकथन (A): समुद्र की अधिक गहराई पर पानी अत्यन्त धीमी गति से बहता है और समान निम्न तापमान बनाए रखता है। कारण (R): समुद्र सतह उष्मा और पानी को निचले वायुमण्डल की तरफ लौटा देती है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये-(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।(b) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है।(c) (A) सही है, लेकिन (R) सही नहीं है।(d) (A) सही नहीं है, लेकिन (R) सही है।Correct Answer: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R),(A) की सही व्याख्या नहीं है।Solution:समुद्र की अधिक गहराई पर पानी अत्यन्त धीमी गति से बहता है और समान निम्न तापमान बनाए रखता है तथा समुद्री सतह उष्मा और पानी को निचले वायुमंडल की तरफ लौटा देती है। (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »