यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 (इतिहास)

Total Questions: 100

11. इनमें से कौन से ग्रन्थ तलाक की अनुमति देते हैं?

(A) नारद स्मृति
(B) मानव धर्मशास्त्र
(C) अर्थशास्त्र
(D) याज्ञवल्क्य स्मृति
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल C
Solution:

कौटिल्य ने स्त्रियों से विवाह विच्छेद (तलाक) की अनुमति अपनी पुस्तक अर्थशास्त्र में दिया है। तलाक के लिए कौटिल्य ने मोक्ष शब्द का प्रयोग किया है। पति के बहुत दिन तक विदेश में रहने से या उसके शरीर में दोष होने पर पत्नी उसका त्याग कर सकती थी। इस प्रकार पत्नी के व्यभिचारिणी होने या बन्ध्या होने जैसी दशाओं में पति उसका त्याग कर सकने का अधिकारी था। इसके अतिरिक्त धर्मसूत्र साहित्य से कालान्तर में स्मृति साहित्य का विकास हुआ। स्मृतियों का निर्माण हिन्दू धर्म के चरम विकास को सूचित करता है। स्मृतियों को 'धर्मशास्त्र' की संज्ञा दी गयी। स्मृतियों में मनुस्मृति सबसे प्राचीन तथा प्रमाणिक है। याज्ञवल्क्य स्मृति, नारद स्मृति गुप्तकाल (पाँचवी शताब्दी) की रचनायें हैं। ये स्मृतियाँ श्लोकों में लिखी गयी हैं तथा इनकी भाषा लौकिक संस्कृत है।

12. निम्नलिखित में से कौन सा सुल्तान अपने फरमान में अमीरों को मसनद-ए आली के नाम से संबोधित करता था?

Correct Answer: (d) बहलोल लोदी
Solution:

बहलोल लोदी, दिल्ली सल्तनत के अन्तिम राजवंश, लोदी वंश का संस्थापक था। यह अपने अमीरों (सरदारों) को 'मसनद-ए-आली' कहकर पुकारता था। उसका राजत्व सिद्धान्त समानता पर आधारित था। वह अफगान सरदारों को अपने समकक्ष मानता था। बहलोल लोदी अपने सरदारों के खड़े रहने पर खुद भी खड़ा रहता था। कुतुबुद्दीन ऐबक, बलबन तथा फिरोज़ तुगलक क्रमशः गुलाम वंश तथा तुगलक वंश के महत्वपूर्ण शासक थे।

13. 31 अगस्त 1920 को स्थापित ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (a) लाला लाजपत राय
Solution:

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (A.I.T.U.C.) को एटक भी कहा जाता था। एटक का प्रथम सम्मेलन बम्बई में 31 अगस्त 1920 ई.में हुआ था। इसके अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे। इसके उपाध्यक्षों में जोसेफ बैपटिस्टा, बाल गंगाधर तिलक, एनी बेसेंट, सी.एफ. एंड्रयूज एवं एस.ए.बरेलवी थे। महामंत्री दीवान चमन लाल को बनाया गया था।

1919 ई. में अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.) की स्थापना हुई और भारत भी उसका सदस्य बनना चाहता था उसी दौरान 1920 ई. में बम्बई में एन.एम. जोशी, बैपटिस्टा तथा लाला लाजपत राय के सम्मिलित प्रयासों से अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की गई।

14. सूची-I के साथ सूची-11 का मिलान कीजिए :

सूची- I (मुगल शासक)सूची- II (कुल जमा में खालिसा का अनुमानित हिस्सा)
(A)अकबर(I)1/20
(B)जहाँगीर(II)1/5
(C)शाहजहाँ(III)1/4
(D)औरंगजेब(IV)1/7

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIIIVII
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है -
सूची- I (मुगल शासक)सूची- II (कुल जमा में खालिसा का अनुमानित हिस्सा)
(A)अकबर-1/4
(B)जहाँगीर-1/20
(C)शाहजहाँ-1/7
(D)औरंगजेब-1/5

15. 'सुल्तान ने मलिकों, अमीरों दरबार के अधिकारियों तथा जिम्मेदार और रुतबे वाले व्यक्तियों को एक-दूसरे के घर न जाने और दावतखानों में सामूहिक पार्टी न करने का करने का आदेश दिया, सुल्तान को सूचित किए बिना और उसकी अनुमति लिए बिना उनके बीच अन्तर्विवाह की इजाज़त नहीं थी। सुल्तान को पहचानिए।

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खलजी
Solution:अलाउद्दीन खिलजी (1296 - 1316 ई.) दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का सबसे श्रेष्ठ शासक था। इसका मूल नाम अली गुरशप था, उसने द्वितीय सिकन्दर “सिकंदर-ए-सानी" पृथ्वी के शासकों का सुल्तान, जनता का चरवाहा, युग विजेता जैसी उपाधियाँ धारण की थी और धर्म को राजनीति से पृथक रखते हुए “यामिनी उल - खिलाफत" (खलीफा का नाइब) की उपाधि भी धारण किया था। उसने विद्रोहों के दमन के लिए 4 अध्यादेश जारी किये -
(i) धनी व्यक्तियों की सम्पत्ति छीनना (2) गुप्तचर विभाग का गठन (3) मद्य निषेध को लागू करना (4) अमीर, मलिकों, दरबार के अधिकारियों और रूतबें वाले व्यक्तियों को एक दूसरे के घर जाने, सामूहिक दावातखानों में पार्टी न करने का आदेश दिया। अलाउद्दीन खिलजी के समय ही सर्वाधिक 6 बार मंगोल आक्रमण हुआ था।

16. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची- Iसूची- II
(A)मुल्लै(I)शुष्क भू-भाग
(B)पालै(II)नदीय भू-भाग
(C)कुरिंची(III)पशुचारण क्षेत्र
(D)मरूतम्(IV)पर्वतीय क्षेत्र

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IVIIIIII
(c)IIIIIVII
(d)IIIIIIVI
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेल इस प्रकार है -
सूची- Iसूची- II
(A)मुल्लै-पशुचारण क्षेत्र
(B)पालै-शुष्क भू-भाग
(C)कुरिंची-पर्वतीय क्षेत्र
(D)मरूतम्-नदीय भू-भाग

17. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (यक्षिणी या शासन देवता)सूची-II (तीर्थंकारों से सम्बद्धता)
(A)सिद्दायिका(I)आदिनाथ
(B)चक्रेश्वरी(II)नेमिनाथ
(C)अम्बिका(III)पार्श्वनाथ
(D)पद्मावती(IV)महावीर

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIVIII
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (a)
Solution:सुमेलित सूची इस प्रकार है -
सूची-I (यक्षिणी या शासन देवता)सूची-II (तीर्थंकारों से सम्बद्धता)
(A)सिद्दायिका-महावीर
(B)चक्रेश्वरी-आदिनाथ
(C)अम्बिका-नेमिनाथ
(D)पद्मावती-पार्श्वनाथ

18. मराठी भक्ति काव्य में उपदेश रूपक के रूप में वर्गीकृत कविताओं को क्या कहा जाता था?

Correct Answer: (a) भारुड
Solution:

भारूड रंगमंच पर कलात्मक कृतियों द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला एक मराठी नाटकीय गीत है। यह दो स्वरूपों में विभाजित है - (1) उपदेशक रूप या भौतिकवादी रूप (2) आध्यात्मिक रूप। इसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक निर्देश भी मिलता है। संत एकनाथ (1528-99 ई.) को 125 विषयों पर 300 भारूड लिखने का श्रेय दिया जाता है। वरकरी सम्प्रदाय के संतों ने 13 वीं सदी के दौरान समाज में अलख जगाने के लिए जो छंद क्षेत्रीय भाषा में लिखे उन्हें अभंग के नाम से जाना जाता है। बच्चों के जन्म लेने के उपरान्त पारम्परिक देवों को यादकर गाये जाने वाले गीत को पालन या पालना के रूप में जाना जाता है। वचन एक प्रकार का मराठी कविताओं का संग्रह है।

19. निम्नलिखित में से किस शासक के शासनकाल में अपधातु मुद्रा (बिलयन करेंसी) ने चाँदी के सिक्कों को लगभग पूरी तरह प्रतिस्थापित कर दिया?

Correct Answer: (c) फिरोज़ शाह तुगलक
Solution:

तुगलक वंश का शासक फिरोजशाह तुगलक (1351 - 1388 ई.) गियासुद्दीन के छोटे भाई रज्जब का पुत्र था जिसका जन्म हिन्दू पत्नी बीबी जैला के गर्भ से हुआ था। इसका मूल नाम कमालउद्दीन फिरो था। इसने शशगनी (6 जीतल) नामक चाँदी की मुद्राएँ प्रचलित करवाया था तथा अद्धा (1/2) और बिख (1/4) नाम से चाँदी एवं ताँबे के मिश्रित सिक्के (बिलयन करेंसी) चलवाए जिसने धीरे-धीरे चाँदी के सिक्कों को पूरी तरह प्रतिस्थापित कर दिया। अलाउद्दीन खिलजी ने तांबे एवं चाँदी की मुद्राएँ जारी करवाया था जिस पर शासक का नाम, टकसाल का नाम, कलमा का अंकन मिलता है। मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा सांकेतिक मुद्रा (ताँबा या जीतल) का प्रचलन करवाया गया था। बलबन के सिक्कों पर खलिफाओं के नामों का अंकन मिलता है।

20. कौन-सा युग्म महिला शिक्षिकाओं को इंगित करता है?

Correct Answer: (d) आचार्य एवं उपाध्याया
Solution:

प्राचीन वैयाकरणों के अनुसार आचार्य एवं उपाध्याया महिला शिक्षिकाओं को इंगित करता है। प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली में ऋषियों एवं महाउपाध्यायों द्वारा गुरुकुल में शिक्षा प्रदान करने के लिए आचार्य एवं उपाध्याय के साथ-साथ महिला आचार्य एवं उपाध्याया का भी चयन किया जाता था। ये शास्त्र विधा ही नहीं बल्कि शस्त्र विधा के साथ अन्य सभी ज्ञात विधाओं में भी पारंगत होते थे। इनके द्वारा 32 विधाओं एवं 64 कलाओं को केन्द्र में रखकर प्रमुख विषयों जैसे वेद, दर्शन, उपनिषद, व्याकरण, गणित, चिकित्सा, संगीत, कला, न्याय एवं युद्ध-विद्या आदि का ज्ञान प्रदान किया जाता था।