Solution:वैदिक दर्शनों में षड्दर्शन (छः दर्शन) अधिक प्रसिद्ध और प्राचीन है। षड्दर्शन इस प्रकार है- सांख्य, योग, न्याय, वैशेषिक, मीमांसा, वेदान्त हैं। इसके प्रणेता क्रमशः कपिल, पतंजलि, गौतम, कणाद, जैमिनि और वादरायण थे। सांख्य दर्शन का सबसे प्राचीन और प्रमाणिक ग्रंथ 'सांख्यकारिका' है जिसकी रचना ईश्वरकृष्ण द्वारा किया गया। ईश्वरकृष्ण साख्य दर्शन के महत्वपूर्ण दार्शनिक थे।