Solution:'लेबेन्स्त्राम' (रहने के स्थान) की अवधारणा राजनीतिक भूगोल में 'पोलिटिश ज्योग्राफी' पुस्तक के प्रकाशन के बाद अधिक लोकप्रिय हुई। रेटजेल की यह पुस्तक दो खण्डों में प्रकाशित हुई थी, जिसके माध्यम से मानव भूगोल के वैज्ञानिक अध्ययन में राजनैतिक भूगोल के रूप में एक नवीन अध्याय संयुक्त हो गया।
मैकिण्डर ने सर्वप्रथम 25 जनवरी, 1904 को 'रायल ज्योग्राफिकल सोसायटी' के समक्ष एक शोधपत्र प्रस्तुत किया गया, जिसका शीर्षक था- 'The Geographical Pivot of Historry । बाद में भौगोलिक पत्रिका में इसका प्रकाशन भी हुआ तथा प्रथम युद्ध के पश्चात् 1919 में मैकिण्डर की प्रसिद्ध पुस्तक 'Democratic Ideals and Reality प्रकाशित हुई।
इसी पुस्तक में मैकिण्डर ने अपना 'हृदय स्थल सिद्धान्त (Heart Land Theory) प्रस्तुत किया। 'कॉसमॉस' हम्बोल्ट की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पुस्तक है, जो 1845 से 1862 के मध्य पाँच खण्डों में प्रकाशित हुई थी। 'मैकिंग पोलिटिकल ज्योग्राफी' जे. एग्न्यू की पुस्तक है।