यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 (भूगोल-Shift-II)

Total Questions: 100

61. महासागरों में तापमान के ऊर्ध्व वितरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

(A) 600 फुट के नीचे सूर्य की किरणों का कोई प्रभाव नहीं होता है।
(B) जल संचलन के बावजूद समुद्र का एक बड़ा हिस्सा अपेक्षाकृत ठंडा रहता है।
(C) महासागरों में 80 प्रतिशत जल का तापमान स्थायी रूप से 40°F से कम रहता है।
(D) भूमध्यरेखा से ध्रुव की ओर के तापमान में गिरावट उर्ध्वाधर रूप से समान रहती है।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये -

Correct Answer: (a) केवल (A), (B) और (C)
Solution:

महासागरों का सर्वाधिक तापमान सतह पर ही पाया जाता है। 600 फुट के नीचे सूर्य की किरणों का कोई प्रभाव नहीं होता है तथा जल संचलन के बावजूद समुद्र का एक बड़ा हिस्सा अपेक्षाकृत ठण्डा रहता है,

जबकि महासागरों में 80 प्रतिशत जल का तापमान स्थायी रूप से 40°F से कम रहता है। भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर के तापमन में गिरावट उधर रूप से असमान रहती है न कि समान । भूमध्य रेखा पर गहराई के साथ तापक्रम में गिरावट तीव्र गति से होती है, जबकि ध्रुवों की ओर घटने की दर कम होती है।
महासागरों में तापमान का लम्बवत् वितरण - 

गहराई (फैदम)तापमान (सेल्सियस)तापमान (F)
10016.060.7
20010.050.1
5007.245.1
10002.536.5
15002.035.5
22001.835.2

अतः कथन (A), (B) और (C) सत्य है जबकि कथन (D)
असत्य है, इसलिए विकल्प (a) सही है।

62. महासागरीय जल में वाष्पीकरण की प्रक्रिया प्रभावित होती है-

(A) लवणता
(B) अक्षांश
(C) मौसम
(D) पवन
नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये -

Correct Answer: (d) केवल (A), (B), (C) और (D)
Solution:

महासागरीय जल में वाष्पीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होती है जिसमें लवणता, अक्षांश, मौसम, पवन प्रमुख हैं। भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर वाष्पीकरण कीदर कम होती है

जबकि ध्रुवों से भूमध्य रेखा की तरफ जाने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ती है। ऊस्ट महोदय के अनुसार अटलाण्टिक महासागर में वार्षिक वाष्पीकरण की दर 40° उ. अक्षांश पर 94 सेंटीमीटर, 20° 3. अक्षांश पर 149 सेंटीमीटर (लवणता, 37%) तथा 5° उ. अक्षांश (तापीय भूमध्य रेखा) पर 105 सेमी. (लवणता, 34.68%) होता है।
अतः विकल्प (d) सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन है।

63. प्रवाह के सन्दर्भ में नदी तंत्र का आराय है-

(A) जल के मौसमी प्रवाह का प्रतिरूप
(B) जलवायु सम्बन्धी स्थितियों के कारण नदी तंत्रों में अन्तर होता है
(C) नदी तंत्र क्यूमेक्स द्वारा गणितीय रूप से दर्शाया जाता है
(D) नर्मदा और झेलम का नदी तंत्र एक समान है
नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

नदी तंत्र जल के मौसमी प्रवाह का प्रतिरूप है तथा जलवायु सम्बन्धी स्थितियों के कारण नदी तंत्रों में अन्तर होता है। जल-संभर क्षेत्र के आकार के आधार पर भारतीय अपवाह द्रोणियों को तीन भागों में बाँटा गया है-
(1) प्रमुख नदी द्रोणी, जिनका अपवाह क्षेत्र 20000 वर्ग किमी. से अधिक है। इसमें 14 नदी द्रोणियाँ शामिल हैं, जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, तापी, नर्मदा, माही, पेन्नार, साबरमती आदि।

(2) मध्यम नदी द्रोणी जिनका अपवाह क्षेत्र 2000 से 20000 वर्ग किमी. है। इसमें 44 नदी द्रोणियाँ हैं, जैसे- कालिंदी, पेरियार, मेघना आदि।

(3) लघु नदी द्रोणी, जिनका अपवाह क्षेत्र 2000 वर्ग किमी. से कम है। इसमें न्यून वर्षा के क्षेत्रों में बहने वाली बहुत-सी नदियाँ शामिल हैं। अतः विकल्प (a) सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन है।

64. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए -

सूची-I (जलशक्ति इकाई)सूची-II (राज्य)
(A) देहर(I) कर्नाटक
(B) श्रीसैलम(II) कर्नाटक
(C) कालिंदी(III) आन्ध्र प्रदेश
(D) शारावती(IV) हिमाचल प्रदेश

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर कीजिये-

ABCD
(a)IIVIIIII
(b)IVIIIIII
(c)IVIIIIII
(d)IIIIIIVI
Correct Answer: (c)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (जलशक्ति इकाई)सूची-II (राज्य)
देहरहिमाचल प्रदेश
श्रीसैलमआन्ध्र प्रदेश
कालिंदीकर्नाटक
शारावतीकर्नाटक

अतः विकल्प (c) सही सुमेलित हैं।

65. समुद्री मैदान (प्लेनस) अधिकांशतः किन अक्षांशों के

Correct Answer: (b) 60° उत्तर-70° उत्तर अक्षांश
Solution:

समुद्री मैदान महासागरीय नितल का सर्वाधिक विस्तृत मण्डल होता है, जिसकी गहराई 3,000 से 6,000 मीटर तक होती है। समस्त महासागरीय क्षेत्रफल के लगभग 75.9% भाग पर सागरीय मैदान का विस्तार पाया जाता है तथा प्रशांत महासागर में 80.3%, हिन्द महासागर में 80.1% तथा अटलांटिक महासागर में 54.9% भाग पर सागरीय मैदान का विस्तार पाया जाता है,
जबकि 60°-70° उत्तरी अक्षांशों के बीच इनका अभाव देखा जाता है तथा 20° उत्तर से 60° दक्षिण अक्षांशों के बीच सागरीय मैदानों का विस्तार सर्वाधिक पाया जाता है।

66. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (शिखर)सूची-II (पर्वत श्रेणी)
(A) गुरुशिखर(I) नीलगिरि
(B) दोदाबेटा(II) पूर्वी घाट
(C) अर्माकोंडा(III) सतपुड़ा
(D) धूपगढ़(IV) अरावली

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये -

ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IVIIIIII
(c)IIIVIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (शिखर)सूची-II (पर्वत श्रेणी)
गुरुशिखरअरावली
दोदाबेटानीलगिरि
अर्माकोंडापूर्वीघाट
धूपगढ़सतपुड़ा

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित हैं।

67. दिये गये रेखाचित्र मेंमें प्रस्तुत वितरण की माध्यिका क्या होगी?

Correct Answer: (b) 60
Solution:

दिये गये रेखाचित्र में प्रस्तुत वितरण की माध्यिका 60 होगी।

68. निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्य सामग्री पानी की सर्वाधिक मात्रा का उपयोग करती है?

Correct Answer: (c) चॉकलेट
Solution:

प्रश्नगत दी गई खाद्य सामग्रियों में चाकलेट पानी का सर्वाधिक उपयोग करती है। एक किलो कोको के बीच प्राप्त करने के लिए लगभग 25000 से 27000 लीटर पानी की आवश्यकता है। जबकि एक किलो चावल उगाने के लिए लगभग 4000 से 5000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।

69. भावी जनसंख्या अनुमान तैयार करते समय निम्नलिखित में से किन पर विचार किया जाता है?

Correct Answer: (b) जनसंख्या वृद्धि की दर तथा पिछले आँकड़ों के आधार पर जन्म एवं मृत्यु दरों का भावी अनुमान
Solution:

भावी जनसंख्या अनुमान तैयार करते समय जनसंख्या वृद्धि की दर तथा पिछले आँकड़ों के आधार पर जन्म एवं मृत्यु दरों का भावी अनुमान पर विचार किया जाता है। जनसंख्या अनुमान यह दिखाने का प्रयास है कि आज रहने वाले मानव आबादी भविष्य में कैसे बदलेगी। 2001 में भारत की जनसंख्या 102.87 करोड़ थी,

जो 2011 तक बढ़कर लगभग 121.08 करोड़ हो गयी। वर्तमान में भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि 17.70 प्रतिशत है जबकि वार्षिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत है। वार्षिक वृद्धि दर को यदि 0.9 प्रतिशत तक लाया जाये, तब भी 2045 के बाद भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाये

70. सांस्कृति एकक का सर्वाधिक सटीक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनको उच्चतम से निम्नतम क्रम में व्यवस्थित कीजिए

(A) जटिल (काम्प्लैक्स)
(B) परिमण्डल
(C) प्रदेश
(D) गुण (ट्रेट)
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (a) (B), (C), (A), (D)
Solution:

सांस्कृति एकक का सर्वाधिक सटीक प्रतिनिधित्व उच्चतम से निम्नतम क्रम इस प्रकार हैं
परिमंडल → प्रदेश जटिल → (कॉम्पलेक्स) → गुण (ट्रेट)।

परिमण्डल शब्द आंग्ल भाषा के 'Realm' शब्द का हिन्दी रूपान्तर है जिसका शाब्दिक अर्थ प्रभाव (Domain), क्षेत्र (Province) और राज्य (Kingdom)। इस प्रकार प्रधान सांस्कृतिक केन्द्र के चारों ओर व्याप्त वह क्षेत्र जिसके अन्तर्गत किसी एक या एक से अधिक सांस्कृतिक तत्वों की समांगता (homogeneity) पायी जाती है,

सांस्कृतिक परिमण्डल कहलाता है। एक सांस्कृतिक परिमण्डल के अन्तर्गत कई लघु स्तरीय प्रदेश हो सकते हैं, जिन्हें सांस्कृतिक प्रदेश या क्षेत्र (Cultural region or sector) के नाम से जाना जाता है। अतः विकल्प (a) सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन है।