यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 (भूगोल-Shift-II)

Total Questions: 100

71. कोपेन के जलवायु वर्गीकण के अनुसार 'ए एम डब्ल्यू' (Amw) जलवायु कहाँ पायी जाती है?

Correct Answer: (b) गोवा
Solution:

जर्मन वनस्पति विज्ञानी तथा जलवायु विज्ञानवेत्ता ब्लाडीमीर कोपेन ने 1900 में विश्व की जलवायु का वर्णनात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया, जिसका पुनः वर्गीकरण 1931 तथा 1936 में संशोधित किया।

सन् 1953 में गीगर-पोही ने कोपेन के विश्व जलवायु के वर्गीकरण की मौलिक योजना को संशोधित करके वर्गीकरण की नयी योजना को प्रकाशित किया। कोपेन के अनुसार भारत के जलवायु प्रदेश-

जलवायु के प्रकारक्षेत्र
Amwगोवा के दक्षिण में भारत का पश्चिमी तट
Asतमिलनाडु का कोरोमण्डल तट
Awप्रायद्वीपीय पठार का अधिकतर भाग
BShwपश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ भाग
Cwgगंगा का मैदान
Dfcअरुणाचल प्रदेश
Eजम्मू और कश्मीर

72. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए -

सूची-I (सामाजिक आंदोलन)सूची-II (उद्गम राज्य)
(A) सेव साइलेंट वैली(I) झारखंड
(B) चिपको (II) गुजरात
(C) नर्मदा बचाओ (III) उत्तराखंड
(D) जंगल बचाओ(IV) केरल

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

सूची-I (सामाजिक आन्दोलन)सूची-II (उद्गम राज्य)
सेव साइलेंट वैलीकेरल
चिपकोउत्तराखण्ड
नर्मदा बचाओगुजरात
जंगल बचाओझारखण्ड

अतः विकल्प (d) सही सुमेलित है।

73. निम्नलिखित में से कौन-सी खान जिप्सम से सम्बन्धित है?

(A) नागौर
(B) लप्सा बुरु
(C) भदवाह
(D) घागीडीह
(E) जस्मार
नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (d) केवल (A), (C) और (E)
Solution:

नागौर, भदवाह तथा तस्मार की खान जिप्सम से सम्बन्धित है। जिप्सम कैल्सियम का हाइड्रेटेड सल्फाइड है, जो चूना पत्थर, बलुआ पत्थर और शेल चट्टानों में पाया जाता है। इसका उपयोग अमोनियम सल्फेट और सीमेंट बनाने में किया जाता है। भारत में जिप्सम उत्पादक प्रमुख राज्य हैं

राज्यजिले
राजस्थाननागौर, बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर, बाड़मेर
जम्मू और कश्मीरउरी, बारामूला, डोडा जिले
तमिलनाडुकोयम्बटूर, तिरूचिरापल्ली, चिंगलपेट जिला

74. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही है?

(A) महासागरीय धाराएँ पृथ्वी की सतह के तापीय वतावरण का अत्यधिक विनियमन करती हैं।
(B) स्थानीय पैमाने पर गर्म जल धाराएँ आर्कटिक अक्षांशों में तटों पर संतुलनकारी प्रभाव लाती है।
(C) ठंडी धाराएँ उष्ण कटिबंधीय मरुस्थलों में तापमान में गिरावट नहीं ला पाती हैं।
(D) घनत्व में अन्तर के कारण भ महासागरीय जल में प्रवाह हो सकता है।
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये -

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

महासागरीय धाराएँ पृथ्वी की सतह के तापीय वातावरण का अत्यधिक विनियमन करती हैं तथा स्थानीय पैमाने पर गर्म जल धाराएँ आर्कटिक अक्षांशों में तटों पर सन्तुलनकारी प्रभाव लाती है।

इसी प्रकार घनत्व में अन्तर के कारण भी महासागरीय जल में प्रवाह होता है। ठण्डी धाराएँ उष्ण कटिबंधीय मरूस्थलों में तापमान में गिरावट लाती हैं। धाराओं की उत्पत्ति के कारकों को 3 वृहद् वर्गों में रखा जाता है-

क्रमकारक का प्रकारसंबंधित विवरण
(1)पृथ्वी के परिभ्रमण से सम्बन्धित कारककोरियालिस बल एवं एकमैन स्पाइरल
(2)महासागरों से सम्बन्धित कारकतापमान, लवणता, घनत्व में भिन्नता
(3)बाह्य महासागरीय कारकवायुदाब तथा हवाएँ, वाष्पीकरण तथा वर्षा

अतः कथन (A), (B) एवं (D) सत्य है जबकि कथन (C) असत्य है, इसलिए विकल्प (b) सही है।

75. 'फॉसिल जल' किसे कहते हैं?

Correct Answer: (a) सहजात जल
Solution:

सहजात जल को 'फासिल जल' भी कहते हैं। बाल (ल्नहग्त) जल एक प्रकार का भूमिगत जल है, जो पृथ्वी की ठोस परत में मैग्मेटिक जल वाष्प के ठण्डा होने से बनता है। इस पानी का सबसे पहले ऑस्ट्रियाई भूवैज्ञानी सस ने उल्लेख किया था।

उल्का जल वर्षा से प्राप्त पानी है। इसमें झीलों, नदियों और बर्फ के पिघलने का पानी शामिल है, जो सभी अप्रत्यक्ष रूप से वर्षा से उत्पन्न होते हैं।

76. नगर के केन्द्र से बाह्य भाग तक वॉन थ्यूनेन द्वारा प्रतिपादित कृषि सम्बन्धी गतिविधियाँ व्यवस्थित कीजिए

(A) अनाज खेती
(B) विपणि खेती
(C) त्रिविध पद्धति
(D) ईंधन की लकड़ी और काष्ठकर्तन उत्पाद
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (d) (B), (D), (A), (C)
Solution:

प्रसिद्ध जर्मन अर्थशास्त्री वान थ्यूनेन ने सर्वप्रथम 1826 ई. में कृषि के स्थानीकरण के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। वान थ्यूनेन का सिद्धांत तुलनात्मक लाभ के सिद्धान्त पर आधारित है।

उनके अनुसार बाजार (मांग क्षेत्र) से दूरी बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक अधिशेष या लगान (economic rent) में हास होता जाता है जिसके कारण भूमि उपयोग में अन्तर पाया जाता है।

वान थ्यूनेन मॉडल के अनुसार विलग प्रदेश में केन्द्रीय नगर के चारों ओर कृषि भूमि उपयोग की छः संकेन्द्रीय पेटियाँ पायी जाती हैं जिनका क्रम नगर के केन्द्र से बाहर की ओर निम्नवत् पाया जाता है-

प्रथम पेटी - शीघ्र नष्ट होने वाले पदार्थ जिसमें फल, शाक सब्जी तथा दूध का उत्पादन ।
द्वितीय पेटी - ईंधन की लकड़ी और काष्ठकर्तन उत्पाद।
तृतीय पेटी - गहन कृषि द्वारा अन्न का उत्पादन।
चतुर्थ पेटी - अन्न की खेती, कुछ परती भूमि एवं कुछ भूमि पर चारागाह ।
पाँचवीं पेटी - परती और चारागाह की अधिकता, पेटी में त्रिक्षेत्र (three field) व्यवस्था ।
छठीं पेटी - सबसे बाहरी पेटी जिस पर पशुपालन किया जाता है।
अतः विकल्प (d) सही उत्तर का चयन है।

77. उच्चस्थानिक विभेदन के सन्दर्भ में उपग्रह संवेदकों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही आरोही क्रम है?

(a) लैण्डसैट का आर.बी.वी.
(b) लैण्डसैट का टी.एम.
(c) आई आर एस-1 सी का एल आई एस एस-II
(d) इकोनॉस-2 का पी ए एन (PAN)
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये -

Correct Answer: (b) (A), (C), (B), (D)
Solution:

उच्च स्थानिक विभेदन के सन्दर्भ में उपग्रह संवेदकों का आरोही क्रम इस प्रकार है-
लैण्डसेट का आर.बी.वी. → आई.आर.एस.-1 सी का एल.आई.एस.एस.-II → लैण्डसेट का टी.एम.→ इकोनॉस-2 का पी.ए.एन. (PAN)।

78. चलजलीय प्रवणता के सिद्धान्त के प्रतिपादक थे-

Correct Answer: (d) आर. ई. हार्टन
Solution:

चलजलीय प्रवणता के सिद्धान्त (Hydraulic Slope Theory) का प्रतिपादन आर. ई. हार्टन द्वारा किया गया है, जबकि कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण सिद्धान्त इस प्रकार हैं-

क्रमसिद्धांत / संकल्पनाप्रतिपादक
(1)ढाल प्रतिस्थापन सिद्धान्तवाल्टर पेंक
(2)गतिक संतुलन की संकल्पनागिलबर्ट
(3)निमज्जन अवतलन सिद्धान्तडार्विन
(4)दो चक्रीय सिद्धान्तडेविस
(5)भौमजल स्तर सिद्धान्तस्वीनटर्न
(6)स्थैतिक जलमण्डल सिद्धान्तगार्डनर

79. हिन्द महासागर के चार उच्चावच लक्षणों को उत्तर से क्षिण की ओर उनकी स्थिति के आधार पर क्रमबद्ध करें-

(A) लक्कदीव चागोस कटक
(B) चागोस-संत पॉल कटक
(C) एम्स्टर्डम संत पॉल पठार
(D) कर्गेलेन गाउसबर्ग कटक
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (c) (A), (B), (C), (D)
Solution:

हिन्द महासागर में स्थित उत्तर से दक्षिण उच्चावचों का सही क्रम इस प्रकार हैं-
लकादीव-चागोस कटक → चागोस सेंटपाल कटक → एम्स्टर्डम - सेंटपाल पठार → कारगुलेन - गाउसबर्ग कटक।

उत्तर में प्रायद्वीपीय भारत के मग्नतट से प्रारम्भ होता है, जहाँ पर इसकी चौड़ाई 320 किमी. हो जाती हैं। इस भाग को लकादीव चौगोस के नाम से जाना जाता है। इस कटक का पुनः दक्षिण की ओर विस्तार होता है इसका नाम चौगोस सेन्ट पाल कटक हो जाता है। और दक्षिण जाने पर 30° से 50° द. अक्षांशों के मध्य इस कटक को एमस्टर्डम सेन्ट पाल पठार के नाम से सम्बोधित किया जाता है।

इस कटक की दो शाखाएँ जिसमें पश्चिम में करगुलेन गासवर्ग कटक एवं पूर्व में इण्डियन अण्टार्ककिट कटक के नाम से विख्यात है।
अतः विकल्प (c) सही उत्तर का चयन है।

80. सकेन्द्रीय क्षेत्र प्रतिरूप में नगर केन्द्र से वाह्यभाग की ओर के क्षेत्रों का सही क्रम है-

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-
(A) निम्नवर्ग आवासीय (B) थोक हल्के विनिर्माण (C) सी बी डी (D) मध्य वर्ग आवासीय

Correct Answer: (c) (C), (B), (A), (D)
Solution:

संकेन्द्रीय मेखला सिद्धान्त का प्रतिपादन अमेरिकी समाजशास्त्री बर्गेस ने 1925 में किया है। सिद्धान्त उनके अमेरिका के शिकागों नगर के अध्ययन पर आधारित थे।

इस सिद्धान्त के अनुसार किसी नगर का केन्द्र से बाहर की ओर फैलाव अरीय रूप में 5 संकेन्द्रीय वलयों के रूप में पाया जाता है। इस पेटियों का क्रम नगर के केन्द्र से बाहर की ओर विवरण निम्नलिखित हैं-

(1) केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र (CBD)
(2) संक्रमण क्षेत्र
(3) स्वतंत्र कर्मियों का आवासीय क्षेत्र
(4) श्रेष्ठतर आवासीय क्षेत्र
(5) अभिगमन क्षेत्र
अतः विकल्प (c) सही उत्तर का चयन है।