यूजीसी NTA नेट जेआरएफ परीक्षा, दिस. 2020/जून 2021 (भूगोल-Shift-II)

Total Questions: 100

81. नीचे दो कथन दिये गये हैं-

कथन (I): वे सभी मानवीय गतिविधियाँ जिसका सम्बन्ध वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से है, उन्हें आर्थिक गतिविधियाँ कहा जाता है

कथन (II): वे सारी मानवीय गतिविधियाँ जो न केवल वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से ही जुड़ी हो, बल्कि अवकाश एवं आमोद-प्रमोद वाली गतिविधियों से सम्बन्धित है को भी आर्थिक गतिविधियाँ कहा जाता है।

उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे सही उत्तर का चयन कीजिए -

Correct Answer: (c) कथन-I सही है, लेकिन कथन-II गलत है।
Solution:

वे सभी मानवीय गतिविधियाँ जिसका सम्बन्ध वस्तुओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से है, उन्हें आर्थिक गतिविधियाँ कहा जाता है तथा वे सारी मानवीय गतिविधियाँ जो न केवल वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से ही जुड़ी हो, बल्कि अवकाश एवं आमोद-प्रमोद वाली गतिविधियों से सम्बन्धित हैं, को आर्थिक गतिविधियाँ नहीं कहा जाता है।

मनुष्य की उस क्रिया को आर्थिक क्रिया (गतिविधि) कहा जाता है। मनुष्य की उस क्रिया को आर्थिक क्रिया (गतिविधि) कहा जाता है। जिससे कोई व्यक्ति अपनी जीविका अर्जित करता है। यह व्यवसाय का समानार् है।

व्यवसाय के अन्तर्गत सभी आर्थिक क्रियाएँ समाहित होती हैं। वर्तमान समय में प्राकृतिक वस्तुओं को एकत्रित करना, आखेट, पशुचारण एवं पशुपालन, मत्स्याखेट, व्यापार एवं वाणिज्य, विविध सेवाएँ आदि मानव की प्रमुख आर्थिक क्रियाएँ हैं।

अतः स्पष्ट है कि कथन-I सही है, लेकिन कथन II गलत है।

82. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए -

सूची-I (नदियाँ)सूची-II (डेल्टा के प्रकार)
(A) मिसिसिपी(I) चापाकार
(B) गंगा(II) पक्षी पंजा
(C) नर्मदा(III) अग्रवर्धी
(D) टॉइबर(IV) एस्चुएरीनुमा

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

83. निम्नलिखित में से कौन कार्यात्मक (functional) प्रदेश नहीं है?

(A) मध्य गंगा मैदान
(B) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
(C) माल्वा पठार क्षेत्र
(D) कोलकाता - हावड़ा सन्नगर
नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (b) केवल (A) और (C)
Solution:

मध्य गंगा मैदान तथा मालवा पठार क्षेत्र कार्यात्मक प्रदेश नहीं है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कोलकाता-हावड़ा सन्नगर कार्यात्मक प्रदेश से सम्बन्धित है। कार्यात्मक प्रदेश उस क्षेत्र से बनता है, जिसमें एक नगर या क्रोड से कार्य के लिए सम्बद्ध होने का लक्षण होता है।

आकारीय प्रदेशों से भिन्न कार्यात्मक प्रदेश कार्य के लिए एक केन्द्र से जुड़े होने के कारण फिजियोलोजिकल प्रदेश भी कहलाते हैं। इन्हें नोडल या नगर प्रदेश के रूप में जाना जाता है। जैसे- प्रशासनिक शहर (दिल्ली), औद्योगिक कस्बे (हुगली), परिवहन शहर, वाणिज्यिक कस्बे, शैक्षिक शहर तथा गैरीसन छावनी आदि।

84. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में मुक्त व्यापार क्षेत्र वहाँ होता है,जहाँ-

Correct Answer: (c) सदस्य देश व्यापार या प्रशुल्क और कोटा खत्म करते हैं, परन्तु गैर-सदस्य देशों से आयात पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए वे स्वतंत्र बने रहते हैं
Solution:

व्यापार हेतु अर्थव्यवस्थाओं को खोलने का कार्य मुक्त व्यापार अथवा व्यापार उदारीकरण के रूप में जाना जाता है। यह कार्य व्यापारिक अवरोधों जैसे सीमा शुल्क को घटाकर किया जाता है तथा सदस्य देश व्यापार पर प्रशुल्क और कोटा खत्म करते हैं,

परन्तु गैर-सदस्य देशों से आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए वे स्वतंत्र बने रहते हैं। इसी प्रकार घरेलू उत्पादों एवं सेवाओं से प्रतिस्पर्धा करने के लिए व्यापार उदारीकरण सभी स्थानों से वस्तुओं और सेवाओं के लिए अनुमति प्रदान करता है।

85. 'शान्त घाटी बचाओ' आन्दोलन एक प्रादेशिक विकास परियोजना से उष्णकटिबन्धीय हरित वनों को विनाश से बचाने के लिए सामाजिक आन्दोलन भारत के इस राज्य में स्थित था?

Correct Answer: (c) केरल
Solution:

'शांत घाटी बचाओ' आन्दोलन साइलेंट बैली की सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया एक सामाजिक आन्दोलन था। यह आन्दोलन केरल के पलक्कड़ जिले के सदाबहार उष्ण कटिबंधीय वनों को बचाने के लिए कुंतीपूझा (Kunthipuzha) नदी पर बनाए जा रहे जलविद्युत प्रोजेक्ट के विरोध में था।

इन क्षेत्रों में पौधों और जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियाँ पाई, जाती हैं, जिनको जलविद्युत परियोजना से नष्ट हेने का खतरा था, तत्पश्चात् घाटी को 1985 में साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क भी घोषित कर दिया गया है।

86. नीचे दो कथन दिये गये हैं। एक अभिकथन के रूप में लिखित है,तो दूसरा उसके कारण के रूप में-

अभिकथन (A): 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों का हिस्सा 8.6 प्रतिशत है वे मुख्यतः वनाच्छादित एवं पहाड़ी क्षेत्रों में फैले हुए हैं।

कारण (R): अनुसूचित जनजातीय समुदायों के मुख्य लक्षण हैं आदिम विशेषताएँ, भौगोलिक अलगाव और आर्थिक पिछड़ापन।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों का हिस्सा 8.6 प्रतिशत है, वे मुख्यतः वनाच्छादित एवं पहाड़ी क्षेत्रों में फैले हुए हैं तथा अनुसूचित जनजातियों के मुख्य लक्षण हैं

आदिम विशेषताएँ, भौगोलिक अलगाव और आर्थिक पिछड़ापन। 15वीं जनगणना 2011. के अंतिम रिपोर्टानुसार भारत में अनुसूचित जनजाति की संख्या 10,42,81,034 है, जो देश की कुल जनसख्या का 8.6% है।

जिसमें समस्त अनुसूचित जनजाति जनसंख्या से 5,24,09,823 (50.26%) पुरुष और 5,18,71,211 (49.74%) महिला जनसंख्या है। भारत में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या मध्य प्रदेश (1,53,16,784) में पायी जाती है, जो राज्य की समस्त जनसंख्या का 21.1% है।

अतः (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

87. वायु का स्तरीय (लेमिनार) प्रवाह कहलाता है-

Correct Answer: (b) कणों का एक दिशा में गति
Solution:

वायु का स्तरीय (लेमिनार) प्रवाह कणों का एक दिशा में गति से सम्बन्धित होता है। स्तरीय अथवा लेमिनार प्रवाह में जिसे प्रायः धारारेखीय प्रवाह भी कहा जाता है। द्रव में प्रत्येक बिन्दु पर वेग, दबाव और अन्य प्रवाह वाले गुण स्थित रहते हैं।

88. निम्नलिखित में से कौन मानचित्र मापनी कृषि समुदाय के भूदृश्य में भौगोलिक विशेषताओं का विस्तृत अध्ययन करने के लिए सबसे अधिक उपयोगी होगी

Correct Answer: (c) 1 : 10,000
Solution:

1 : 10,000 मानचित्र मापनी कृषि समुदाय के भूदृश्य में भौगोलिक विशेषताओं का विस्तृत अध्ययन करने के लिए सबसे अधिक उपयोगी होगी। मापनी के आधार पर मानचित्रों को वृहत मापनी तथा लघु मापनी में वर्गीकृत किया जा सकता है। इसी प्रकार वृहत मापनी मानचित्र को भूसम्पत्ति मानचित्र, स्थलाकृतिक मानचित्र तथा लघु मापनी मानचित्र को भित्ति मानचित्र एवं एटलस मानचित्र में वर्गीकृत किया गया है।

89. भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

(A) जल विद्युत उत्पादन की बहुत सम्भावनाएँ
(B) उच्च साक्षरता दर
(C) बागबानी क्रियाकलापों में अधिक सम्भावनाएँ
(D) प्रचुर मात्रा में खनिज संसधन
(E) कृषि योग्य भूमि का अधिक अनुपात
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

Correct Answer: (d) केवल (A), (B), (C)
Solution:

भारत में हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि तथा बागवानी पर आधारित है। राज्य की कार्यरत जनसंख्या का तीन-चौथाई से अधिक भाग इन्हीं, क्षेत्रों में लगा हुआ है तथा यहाँ पर जनसंख्या घनत्व (123) तथा उच्च साक्षरता (82.8 प्रतिशत) 'तक पायी जाती है।

हिमाचल प्रदेश से कई नदियाँ, जैसे सतलज, रावी आदि प्रवाहित होती हैं, जो जलविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएँ उत्पन्न कर सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के खज्जैर पर्यटन स्थल को हिमाचल प्रदेश का स्विटजरलैण्ड' कहा जाता है तथा कुल्लू, क्रांगड़ा, शिमला, डलहौजी, धर्मशाला आदि राज्य के पर्वतीय दर्शनीय स्थल हैं,

जो वहाँ की अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान करते हैं। अतः कथन (A), (B) और (C) सत्य है, तथा कथन (D) और (E) असत्य है, इसलिए विकल्प (d) सही है।

90. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (अरब भूगोलवेत्ता)सूची-II (किताबें)
(A) अल-मसूदी(I) किताब अल हिन्द
(B) अल-इदरीशी(II) मुकदिमाह
(C) अल-बरूनी(III) किताब मुराज-अल-धहाब
(D) इब्न-खाल्दुन(IV) टेब्यूला रोजरियाना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये-

ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIVIIIII
(c)IIIIIIVI
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (अरब भूगोलवेत्ता)सूची-II (किताबें)
अलमसूदीकिताब मुराज-अल-धहाब
अल-इदरीशीटेबुला रोजरियाना
अल-बरूनीकिताब अल हिन्द
इब्न-खाल्दुनमुकदिमाह

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।,