यूजीसी NTA नेट जे/आरएफ परीक्षा, जून-2023 योग (YOGA)Total Questions: 10011. युग ने किन मानसिक क्रियाओं पर बल दिया है?A. चिंतन और भावना B. चित्त और अहम् C. अंतर्नोद, अभिप्रेरण और संवेग D. संवेदना और सहजबोध E. अहंकार और इदम्नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।(a) केवल A और C(b) केवल B और D(c) केवल A और D(d) केवल C और ECorrect Answer: (c) केवल A और DSolution:युग ने निम्नलिखित मानसिक क्रियाओं पर बल दिया है- 1. चिन्तन और भावना 2. संवेदना और सहजबोध12. श्वेताश्वतर उपनिषद् के अनुसार एक देव (परमात्मा) के विषय में कहा गया है :A. अचेता B. चेता C. सर्वभूतेषु गूढः D. सर्वभूतेषु अगूढः E. कर्माध्यक्षःनीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।(a) केवल B, C और E(b) केवल A, C और E(c) केवल A, D और E(d) केवल B, D और ECorrect Answer: (a) केवल B, C और ESolution:श्वेताश्वतर उपनिषद् के अनुसार एक देव के विषय निम्नलिखित कहा गया है- 1. चेता 2. सर्वभूतेषु गुढः 3. कर्माध्यक्षः13. ''सात्वस्मिन् परम प्रेमरूपा" नारद भक्तिसूत्र का यह कौन सा सूत्र है?(a) एक(b) दो(c) चार(d) छःCorrect Answer: (b) दोSolution:"सात्वस्मिन् परम् प्रेमरूपा” नारद भाक्तिसूत्र का यह दुसरा सूत्र है।14. ग्लाइकोसिस की प्रक्रिया द्वारा निम्नलिखित में से कौन से घटक प्राप्त होते है?A. ए.डी.पी B. पाहरुविक अम्ल C. अमिनो अम्ल D. ए.टी.पी. E. H₂Oनीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।(a) केवल A और C(b) केवल B और D(c) केवल C और E(d) केवल D और ECorrect Answer: (b) केवल B और DSolution:ग्लाइकोलिसिस या ग्लाइको अपघटन, कोशकीय श्वसन की प्रथम अवस्था है जो कोशिका द्रव्य में होती है। इस क्रिया में ग्लूकोज का आंशिक आक्सीकरण होता है, फलस्वरूप ग्लूकोज के एक अणु से पाइरूविक अम्ल के 2 अणु बनते है तथा कुछ ऊर्जा मुक्त होती है। यह क्रिया कई चरणों में होती है।15. घेरण्ड संहिता के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से योगाभ्यास कफ विकारों के उपचारों में सहायक होते हैं तथा दिव्यदृष्टि प्रदान करते हैं :A. वातसार B. वारिसार C. नेति D. खेचरी E. दंड धौतिनीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।(a) केवल A और B(b) केवल B और C(c) केवल C और D(d) केवल D और ECorrect Answer: (c) केवल C और DSolution:घेरण्ड संहिता के अनुसार नेति और खेचरी योगाभ्यास से कप विकारों के उपचारों में सहायक होते है तथा दिव्यदृष्टि प्रदान करते है।16. असंप्रज्ञात समाधि में विराम संबंधित है:A. चित्त संस्कार B. प्रत्यय C. प्रज्ञा संस्कार D. कर्म संस्कार E. अभ्यासनीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।(a) केवल B और E(b) केवल C और D(c) केवल A और C(d) केवल C और ECorrect Answer: (a) केवल B और ESolution:अधिकांश हिन्दु योगिक परंपराओं में, असम्प्रज्ञात समाधि, समाधि का उच्चतम चरण है, जो आनन्द की वह अवस्था है जो तब प्राप्त होती है जब योगी को सच्चे और उच्च स्व की प्रकृति का एहसास हो जाता है और विचार गायब हो जाते है।17. 'अपूर्व' का सिद्धांत किस दर्शन का है -(a) न्याय(b) वैशेषिक(c) सांख्य(d) मीमांसाCorrect Answer: (d) मीमांसाSolution:वेदांत दर्शन में, अपूर्व एक निषेधाज्ञा का निष्पादन तत्व है जो अनुष्ठानित कृत्यो और उनके परिणामों को उचित ठहराता है। मीमांसा दर्शन में अपूर्व का सिद्धान्त अदृश्य ऊर्जा के सिद्धान्त के आधार पर प्रतिपादित किया गया है।18. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिएसूची-I सूची-II (A) प्रसार(I) पादहस्तासन(B) अक्षीय घूर्णन(II) ताड़ासन(C) आकुंचन(III) ऊष्टासन(D) अक्षीय खिंचाव(IV) अर्ध मत्स्येन्द्रासनदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:कूट:ABCD(a)IIIIIIIV(b)IIIIVIII(c)IIIVIIII(d)IVIIIIII(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-सूची-I सूची-II (A) प्रसार(I) पादहस्तासन(B) अक्षीय घूर्णन(II) ताड़ासन(C) आकुंचन(III) ऊष्टासन(D) अक्षीय खिंचाव(IV) अर्ध मत्स्येन्द्रासन19. धुराग्र संधि किस स्थान पर होती है?(a) स्कंध संधि(b) नितम्ब संधि(c) मणिबंध संधि(d) कोहनी की संधिCorrect Answer: (d) कोहनी की संधिSolution:धुराग्र संधि के दो उदाहरण गर्दन में धुरी जोड़, जो सिर को घूमाने की अनुमति देता है और रेडियस और अल्ना के बीच धुरी जोड़ अग्रबाहु को घुमाने में मदद करते है।20. योगवाशिष्ठ के अनुसार अजीर्णत्वम् का लक्षण निम्नलिखित में से कौन सा है?(a) अपाचन एवं अल्प श्वसन(b) नियमित श्वसन एवं उत्तम पाचन(c) अतिपाचन एवं अति श्वसन(d) अशुद्ध पाचन एवं अनियमित श्वसनCorrect Answer: (b) नियमित श्वसन एवं उत्तम पाचनSolution:योगवाशिष्ठ के अनुसार अजीर्णत्वम् का लक्षण अपाचन और अल्प श्वसन है अजीर्णत्वम् का अर्थ चिड़चिड़ा आंत सिंड्रोम होता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »