यूजीसी NTA नेट जे/आरएफ परीक्षा, जून-2023 योग (YOGA)

Total Questions: 100

21. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए :

सूची-I सूची-II
(A) तीन नरक के द्वार(I) राजसिक श्रद्धा
(B) उच्छिष्ट(II) काम, क्रोध, लोभ
(C) आरम्भ में विष के तुल्य(III) तामस आहार
(D) यक्ष और राक्षस का पूजन(IV) सात्विक सुख
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) तीन नरक के द्वार(II) काम, क्रोध, लोभ
(B) उच्छिष्ट(III) तामस आहार
(C) आरम्भ में विष के तुल्य(IV) सात्विक सुख
(D) यक्ष और राक्षस का पूजन(I) राजसिक श्रद्धा

22. धौति क्रिया के नियमित योगाभ्यास के पश्चात शरीर के पाचन तंत्र के शरीरक्रियात्मक सोपानों को अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए :

A. पाचन
B. अंतर्ग्रहण
C. स्वांगीकरण
D. मल विसर्जन
E. अवशोषण

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) B, A, E, C, D
Solution:धौति क्रिया के नियमित योगाभ्यास के पश्चात शरीर के पाचन तंत्र के शरीरक्रियात्मक सोपानों को अनुक्रम निम्नलिखित है- 1. अंतर्ग्रहण 2. पाचन 3. अवशोषण 4. स्वांगीकरण 5. मल विसर्जन

23. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए -

सूची-I सूची-II
(A) योग निद्रा(I) संवेदी जागरूकता
(B) गहन निद्रा(II) दमित भय और कामना
(C) जागृति(III) मूल प्रवृति का जागरण
(D) स्वप्रपुरित निद्रा(IV) भविष्य द्रष्टा अवस्था
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) योग निद्रा(IV) भविष्य द्रष्टा अवस्था
(B) गहन निद्रा(III) मूल प्रवृति का जागरण
(C) जागृति(I) संवेदी जागरूकता
(D) स्वप्रपुरित निद्रा(II) दमित भय और कामना

24. योग वाशिष्ठ के अनुसार सप्त ज्ञान की भूमियों का 2 से 6 तक के क्रम में सही अनुक्रम कौन सा है?

A. विचारणा
B. पदार्थाभावनी
C. असंसक्ति
D. सत्वापत्ति
E. तनुमानसा

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) A, E, D, C, B
Solution:योग वाशिष्ठ के अनुसार सप्त ज्ञान की भूमियों का 1 से 7 तक के क्रम में सही अनुक्रम निम्नलिखित है- 1. शुभेक्षा 2. विचारणा 3. तनुमानसा 4. सत्वापत्ति 5. असंसक्ति 6. पदार्थाभावनी 7. तुर्यगा

25. अपस्फीत (वेरीकोज) शिराओं के उपचार हेतू सर्वाधिक अनुशंसित योगाभ्यास निम्नलिखित में से कौन से हैं?

A. ताड़ासन
B. सर्वांगासन
C. शलभासन
D. गोमुखासन
E. वीरासन

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल B और C
Solution:

अपस्फीत (वेरीकोज) शिराओं के उपचार हेतु सर्वाधिक अनुशंसित योगाभ्यास सर्वागासन और शलभासन है। अपस्फीत शिरा ऐंठी हुई, बढी हुई नसे, जो आमतौर पर पैरो और तलवों में दिखाई देती है वेरीकोस नसे आमतौर पर कैसरमुक्त होती है इस अवस्था के कारण ज्ञात नही होती है।

26. पातंजलि योग सूत्र के अनुसार पुरुषज्ञान से प्राप्त सिद्धियाँ हैं :

A. आस्वाद
B. अन्तर्धानम्
C. आदर्श
D. वेदन
E. अपरान्तज्ञानम्

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) केवल A, C और D
Solution:

पातंजलि योग सूत्र के अनुसार पुरुषज्ञान से प्राप्त सिद्धियाँ हैं- 1.आस्वाद 2. आदर्श 3. वेदन

27. योगचूड़ामण्युपनिषद्, प्राण के संबंध में असत्य कथन है

Correct Answer: (d) प्राण का निवास अनाहत चक्र में है
Solution:

योगचूड़ामण्युपनिषद्, में प्राण के संबंध में सत्य कथन कहा गया है कि 1- प्राण का निवास स्वाधिष्ठान चक्र में है। 2- प्राण को ही 'स्व' कहते है। 3- प्राण को मेढ़ भी कहते है।

28. योगबीज नामक ग्रन्थ के रचयिता हैं

Correct Answer: (c) गुरु गोरक्षनाथ
Solution:योगबीज नामक ग्रन्थ के रचयिता गुरू गोरखनाथ है।

29. एक स्वस्थ व्यक्ति अपने घुटने की संधि को वक्ष की ओर उठाता है। इस सञ्चालन को कहा जाता है:

Correct Answer: (a) आकुंचन
Solution:

एक स्वस्थ व्यक्ति अपने घुटने की संधि को वक्ष की ओर मोडना आंकुंचन कहलाता है। आकुञ्चन में शरीर के दो अंगो के बीच के कोण को कम करती है।

30. योगदर्शन के अनुसार निम्न में से द्रष्टा का लक्षण है-

A. विशेष
B. दृशिमात्र
C. अलिंगमात्र
D. शुद्ध
E. अविशेष

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल B और D
Solution:योग दर्शन के अनुसार द्रष्टा के लक्षण है- 1. दृशिमात्र 2. शुद्ध