यूजीसी NTA नेट जे/आरएफ परीक्षा, जून-2023 योग (YOGA)

Total Questions: 100

51. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) जिह्वा बंध(I) गला
(B) जालंधर बंध(II) उदर
(C) मूल बंध(III) जिह्वा और तालू
(D) उड्डियान बंध(IV) मूलाधार और गुदा
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIVII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I सूची-II
(A) जिह्वा बंध(III) जिह्वा और तालू
(B) जालंधर बंध(I) गला
(C) मूल बंध(IV) मूलाधार और गुदा
(D) उड्डियान बंध(II) उदर

52. असदकरणादुपानग्रहणात् सर्व संभवा भावात्।

शक्तस्य शक्यकरणात् कारणाभावाच्चसत्कार्यम्॥
सांख्यकारिका की इस कारिका की संख्या है-

Correct Answer: (b) 9
Solution:सांख्यकारिका की इस कारिका की संख्या -9 है।

53. निम्नलिखित में से कौन सा त्रिदोष संसंजक प्रभाव प्रदर्शित करता है?

Correct Answer: (c) केवल कफ
Solution:केवल कफ त्रिदोष ससंजक प्रभाव प्रदर्शित करता है

54. भगवद्गीता के अनुसार स्थित धी मुनि कहा गया है:

A. र्वेषु स्पृहा
B. सुखेषु विगतस्पृहा
C. दुःखेषु विगतस्पृहा
D. सुखेषु अनुद्विग्नमनाः
E. दुःखेषु अनुद्विग्नमनाः

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) केवल B और E
Solution:सुखेषु विगतस्पृहा और दुःखेषु अनुद्विग्रमन को भगवद्गगीता के अनुसार 'स्थित धी मुनि' कहा गया है। अर्थात भगवद्गीता में कहा गया है कि जिनका चित्त दुःख से उद्धिग्न नही होता जो सुख की इच्छा नहीं करते और जो राग, भय और क्रोध से रहित है, ऐसे निश्चल बुद्धिवाले मुनि कहते है।

55. पातंजलि योग सूत्र के अनुसार हेतु, फल, आश्रय और आलंबन से किसका संग्रह होता है?

Correct Answer: (c) वासनाओं का
Solution:

पातंजलि योग सूत्र के अनुसार हेतु, फल, आश्रय और आलंबन से वासनाओं का संग्रह होता है।

56. मानव के शरीर में ताम्र के कार्य कौन से हैं?

A. त्वचा एवं केश को नैसर्गिक रंग प्रदान करना
B. लम्बे केश एवं नवीन केश की वृद्धि में सहायक
C. कैल्शियम एवं फास्फोरस के अवशोषण में सहायक
D. रक्त कोशिकाओं एवं ऊतकों का ऑक्सीजनीकरण
E. वसीय अम्ल एवं विटामिन एवं विटामिन सी का ऑक्सीजनीकरण

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A और E
Solution:मानव के शरीर में ताम्र के कार्य कौन से हैं - 1. त्वचा एवं केश को नैसर्गिक रंग प्रदान करना। 2. वसीय अम्ल एवं विटामिन एवं विटामिन-सी का ऑक्सीजनीकरण।

57. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए

सूची-I (तरंगे)सूची-II (मस्तिष्क/मन की अवस्था)
(A) अल्फा(I) नियमित मानसिक क्रियाकलाप तनाव
(B) बीटा(II) गहन निद्रा, कोमा
(C) डेल्टा(III) गहरी विश्राम, नींद
(D) थीटा(IV) विश्रांति एवं जाग्रत अवस्
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सूची का सही सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (तरंगे)सूची-II (मस्तिष्क/मन की अवस्था)
(A) अल्फा(IV) विश्रांति एवं जाग्रत अवस्
(B) बीटा(I) नियमित मानसिक क्रियाकलाप तनाव
(C) डेल्टा(II) गहन निद्रा, कोमा
(D) थीटा(III) गहरी विश्राम, नींद

58. शिव संहिता के अनुसार योग के प्रकार हैं-

A. मंत्रयोग
B. भक्तियोग
C. हठयोग
D. समर्पण योग
E. लययोग

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) केवल A,C और E
Solution:शिव संहिता के अनुसार योग के प्रकार हैं- 1. मंत्र योग 2. हठ योग 3. लय योग

59. सीधे खड़े हों, अपनी ग्रीवा को आगे झुकाएं, हनु को कंठकूप (नॉच) से स्पर्श करें, आँखें बंद कर लें, ग्रीवा के पश्च भाग पर ध्यान लगाएं और बलपूर्वक अन्तः श्वसन-बहिःश्वसन करने का अभ्यास कहलाता है:

Correct Answer: (c) मेधा शक्ति विकासक
Solution:

सीधे खड़े हों, अपनी ग्रीवा को आगे झुकाएं, हनु को कंठकूप (नॉच) से स्पर्श करें, आँखें बंद कर लें, ग्रीवा के पश्च भाग पर ध्यान लगाएं और बलपूर्वक अन्तः श्वसन-बहिःश्वसन करने का अभ्यास 'मेधा शक्ति विकासक' कहलाता है।

60. योगतातत्वोपनिषद् के अनुसार योग की चार अवस्थाओं का सही क्रम है -

A. परिचय
B. निष्पत्ति
C. आरम्भ
D. घट

नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) C, A, B, D
Solution:योगतातत्वोपनिषद् के अनुसार योग की चार अवस्थाओं का सही क्रम है- 1. आरम्भ 2. घट 3. परिचय 4. निष्पत्ति