यूरेनियम

Total Questions: 9

1. किस खनिज से रेडियम प्राप्त किया गया था? [39th B.P.S.C.(Pre) 1994]

Correct Answer: (b) पिचब्लेंड
Solution:रेडियम (Radium) रेडियोएक्टिव रासायनिक अवयव है। इसका प्रतीक Ra है। इसे यूरेनियम अयस्क पिचब्लेंड से प्राप्त किया जाता है।

2. निम्नलिखित में से कौन एक देश बहुत महत्वपूर्ण यूरेनियम अयस्क निक्षेप के लिए जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) कनाडा
Solution:विकल्प में दिए गए देशों में से सर्वाधिक यूरेनियम अयस्क निक्षेप कनाडा में पाए जाते हैं। वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, यूरेनियम के भंडार सर्वाधिक ऑस्ट्रेलिया में, उसके बाद क्रमशः कजाख्स्तान एवं कनाडा में है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक यूरेनियम उत्पादन करने वाला देश है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) कजाख्स्तान
Solution:वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार विश्व में सर्वाधिक यूरेनियम का उत्पादन करने वाला देश कजाख्स्तान है। यहां विश्व का लगभग 43.00 प्रतिशत यूरेनियम उत्पादित होता है। दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः कनाडा (14.89%) तथा नामीबिया (11.37%) का स्थान है।

4. निम्नलिखित में से कौन रूस के प्रमुख संसाधनों में से नहीं है? [R.O/A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (d) यूरेनियम
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। दिए गए विकल्पों के लिए इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2021 (कोयला के लिए) एवं 2022 के अनुसार, रूस में संसाधनों का भंडार निम्नलिखित है- कोयला- 162166 मिलियन टन (विश्व भंडार का 15.09%) (IMYB 2021) लौह अयस्क-29000 मिलियन टन (Crude Ore) (विश्व भंडार का 16.11%) हीरा- 600 मिलियन कैरेट (विश्व भंडार का 46.15%) यूरेनियम- 480900 टन (विश्व भंडार का 8%) (World Nuclear Association, 2021 के अनुसार) इस प्रकार रूस में यूरेनियम का भंडार तुलनात्मक रूप से कम है तथा विकल्प के अनुसार यूरेनियम रूस का प्रमुख संसाधन नहीं है।

5. संसार में यूरेनियम का अग्रगण्य उत्पादक है- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) कजाख्स्तान
Solution:'वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन' के अनुसार (वर्ष 2022), कजाख्स्तान विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है तथा इस संदर्भ में कनाडा द्वितीय एवं नामीबिया तृतीय स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 से पूर्व कनाडा का यूरेनियम उत्पादन में शीर्ष स्थान था।

6. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा एक यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक है? [I.A.S. (Pre) 2006 U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) कनाडा
Solution:'वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन' के अनुसार (वर्ष 2022), कजाख्स्तान विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है तथा इस संदर्भ में कनाडा द्वितीय एवं नामीबिया तृतीय स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 से पूर्व कनाडा का यूरेनियम उत्पादन में शीर्ष स्थान था।

7. दुनिया में सर्वाधिक आणविक खनिज उत्पादक देश निम्न में से कौन-सा है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) कनाडा
Solution:'वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन' के अनुसार (वर्ष 2022), कजाख्स्तान विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है तथा इस संदर्भ में कनाडा द्वितीय एवं नामीबिया तृतीय स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 से पूर्व कनाडा का यूरेनियम उत्पादन में शीर्ष स्थान था।

8. यूरेनियम के सर्वाधिक भंडार हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005 U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) ऑस्ट्रेलिया में
Solution:वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में यूरेनियम का सर्वाधिक भंडार ऑस्ट्रेलिया में है। किसी एक स्थान पर यूरेनियम का बड़ा भंडार दक्षिण निम्नलिखित देशों में से किसे 'यूरेनियम सिटी' स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है? ऑस्ट्रेलिया में स्थित 'ओलंपिक डेम खान' में पाए जाते हैं।

9. निम्नलिखित देशों में से किसे 'यूरेनियम सिटी' स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) कनाडा
Solution:यूरेनियम सिटी कनाडा के उत्तर-पश्चिम में सस्कचेवां में अथाबास्का झील के उत्तरी किनारे पर अवस्थित है।