Correct Answer: (a) द अल्मीडा
Solution:मध्य काल में सर्वप्रथम भारत से संबंध स्थापित करने वाले पुर्तगीज थे। प्रथम पुर्तगीज वास्कोडिगामा भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाह कालीकट पर 20 मई, 1498 को पहुंचा। उसने यहां पहुंचकर भारत के नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन (जमोरिन कालीकट के शासकों की पैत्रिक उपाधि) ने वास्कोडिगामा का स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव एवं हुगली के बंदरगाहों में अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित की। 1505 ई. में फ्रांसिस्को द अल्मीडा भारत में प्रथम पुर्तगाली बायसराय एवं गवर्नर बनकर आया। व्यापारिक हितों के परिप्रेक्ष्य में हिंद महासागर में प्रमुत्व स्थापित करने के लिए अल्गीया ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी (Blue water Policy) अर्थात नीला जल की नीति का प्रतिपादन किया था।