यूरोपीय कंपनियों का आगमन (आधुनिक भारतीय इतिहास )

Total Questions: 44

11. निम्नलिखित में से कौन भारत आने वाला यात्री पुर्तगाल (देश) का नहीं था? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre.) 2021]

Correct Answer: (c) पीटर मुंडी
Solution:पीटर मुंडी सत्रहवीं शताब्दी में भारत आने वाला ब्रिटिश व्यापारी, लेखक एवं यात्री था। चीन की चाय को चखने का उल्लेख करने वाला वह प्रथम ब्रिटिश नागरिक था। भारत में उसने पटना, आगरा एवं सूरत आदि नगरों की यात्रा की

12. भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) अल्बुकर्क
Solution:भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बुकर्क (1509-15) ई.) था। इसने भारत में एक प्रादेशिक शक्ति के रूप में पुर्तगाली राज्य की स्थापना की। नवंबर, 1510 में बीजापुर के आदिलशाही सुल्तान से गोवा को जीतना अल्बुकर्क की पहली महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। गोवा की विजय ने दक्षिण-पश्चिमी समुद्र तट पर पुर्तगाली नौसैनिक प्रभुत्व पर मुहर लगा दी और इसके साथ ही भारत में क्षेत्रीय पुर्तगाली राज्य की स्थापना हुई। अल्बुकर्क ने भारत में पुर्तगालियों की संख्या में वृद्धि करने एवं उनकी स्थायी बस्तियां बसाने के उद्देश्य से पुर्तगालियों को भारतीय महिलाओं के साथ विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया।

13. भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (a) पुर्तगालियों ने 1499 में गोवा पर कब्जा किया था।
Solution:भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक अल्बुकर्क (1509-15) ई.) था। इसने भारत में एक प्रादेशिक शक्ति के रूप में पुर्तगाली राज्य की स्थापना की। नवंबर, 1510 में बीजापुर के आदिलशाही सुल्तान से गोवा को जीतना अल्बुकर्क की पहली महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। गोवा की विजय ने दक्षिण-पश्चिमी समुद्र तट पर पुर्तगाली नौसैनिक प्रभुत्व पर मुहर लगा दी और इसके साथ ही भारत में क्षेत्रीय पुर्तगाली राज्य की स्थापना हुई। अल्बुकर्क ने भारत में पुर्तगालियों की संख्या में वृद्धि करने एवं उनकी स्थायी बस्तियां बसाने के उद्देश्य से पुर्तगालियों को भारतीय महिलाओं के साथ विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया।

14. पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) कोचीन में
Solution:पुर्तगालियों के भारत में प्रथम दुर्ग (भारत में प्रथम यूरोपीय दुर्ग भी) का निर्माण अल्फांसो द अल्बुकर्क (इस समय वह गवर्नर नहीं था) द्वारा 1503 ई. में कोचीन में कराया गया था।

15. किन यूरोपियों ने भारत में प्रथमतः सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए? [Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) पुर्तगाली
Solution:यूरोपीय शक्तियों में सर्वप्रथम पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए। भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय फ्रांसिस्को द अल्मीडा ने 1509 ई. में दीव पर अधिकार कर लिया। दीव पर अधिकार के साथ ही पुर्तगाली हिंद महासागर में सबसे अधिक शक्तिशाली हो गए। पुर्तगालियों ने हिंद महासागर से होने वाले व्यापार पर एकाधिपत्य स्थापित कर लिया तथा यहां से गुजरने वाले अन्य जहाजों से कर की वसूली की।

16. बंगाल की निम्नलिखित फैक्टरियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई, वह थी- [U.P.P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) हुगली
Solution:पुर्तगाली गवर्नर नीनो डी कुन्हा (1529-38 ई.) ने मद्रास के निकट सेनथोमी और बंगाल में हुगली में पुर्तगाली बस्तियां स्थापित कर भारत के पूर्वी समुद्र तट की ओर पुर्तगाली वाणिज्य का विस्तार किया। 1534 ई. में पुर्तगालियों ने बंगाल के शासक गियासुद्दीन महमूद शाह से सतगांव और चटगांव में अपनी फैक्ट्रियां स्थापित करने की अनुमति प्राप्त कर ली। इसके बाद संपूर्ण बंगाल में अनेक पुर्तगाली बस्तियों की स्थापना की गई। चटगांव, जिसे पुर्तगाली महान बंदरगाह के रूप में अभिहित करते थे, उनके द्वारा प्रयुक्त किया जाता रहा; किंतु 16वीं सदी में सतगांव का पतन हो गया और उसका स्थान हुगली ने ले लिया। चिनसुरा में डचों ने गुस्तावुस किले का निर्माण कराया था। श्रीरामपुर डेनिस का प्रमुख केंद्र था।

17. पांडिचेरी (वर्तमान पुदुचेरी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

1. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति पुर्तगाली थे।

2. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली दूसरी यूरोपीय शक्ति फ्रांसीसी थे।

3. अंग्रेजों ने कभी पांडिचेरी पर कब्जा नहीं किया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:पांडिचेरी में सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने अपना उपनिवेश स्थापित किया था। पांडिचेरी में इसके बाद डेंस और डचों ने अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित की थीं, जिसके बाद 1673 ई. में फ्रांसीसियों ने यहां अपनी बस्ती स्थापित की। अंग्रेजों ने भी पांडिचेरी पर 1793 ई. में कब्जा कर लिया और फिर 1814 ई. में हुई पेरिस की संधि के तहत इसे फ्रांस को सौंप दिया। इस प्रकार केवल कथन। सही है।

18. हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था? [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) पुर्तगालियों ने
Solution:पुर्तगालियों द्वारा हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

19. बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का उपयोग कर करता था? [65ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं।/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:पुर्तगालियों द्वारा हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

20. निम्नलिखित में से कौन कलकत्ता का संस्थापक था? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) जॉब चारनॉक
Solution:कासिम बाजार की फैक्टरी के प्रमुख जॉब चारनॉक ने अंग्रेजों के व्यापार केंद्र के लिए हुगली के स्थान पर सुतानूती अथवा सुतनौती (कलकत्ता का स्थल) को चुना। उसे ही कलकत्ता का संस्थापक माना जाता है। हालांकि मई, 2003 में दिए गए अपने निर्णय में कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने जॉब चारनॉक को कलकता का संस्थापक न मानते हुए कहा कि कलकत्ता (कालिकाता) जॉर चारनॉक के आगमन से पूर्व अस्तित्व में था, तथा इस आधार पर कलकत्ता का स्थापना (24 अगस्त, 1690) दिवस (Foundation day) भी नहीं माना जा सकता है।