यूरोपीय कंपनियों का आगमन (आधुनिक भारतीय इतिहास )

Total Questions: 44

21. कलकत्ता किसने बसाया ? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) जॉब चारनॉक
Solution:कासिम बाजार की फैक्टरी के प्रमुख जॉब चारनॉक ने अंग्रेजों के व्यापार केंद्र के लिए हुगली के स्थान पर सुतानूती अथवा सुतनौती (कलकत्ता का स्थल) को चुना। उसे ही कलकत्ता का संस्थापक माना जाता है। हालांकि मई, 2003 में दिए गए अपने निर्णय में कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने जॉब चारनॉक को कलकता का संस्थापक न मानते हुए कहा कि कलकत्ता (कालिकाता) जॉर चारनॉक के आगमन से पूर्व अस्तित्व में था, तथा इस आधार पर कलकत्ता का स्थापना (24 अगस्त, 1690) दिवस (Foundation day) भी नहीं माना जा सकता है।

22. निम्न में किस स्थान पर भारत में प्रथम नगर निगम स्थापित किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) मद्रास
Solution:आधुनिक भारत में पहला नगर निगम 1688 ई. में मद्रास के पूर्व प्रेसीडेंसी शहर में स्थापित किया गया था।

23. भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी किन लोगों ने आरंभ की? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) डच
Solution:भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी 1600 ई में लंदन में स्थापित अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी (द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू व ईस्ट इंडीज) थी। इसके बाद 1602 ई. में अब (हॉलैंड) संसद द्वारा पारित प्रस्ताव से एक संयुक्त डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई। विकल्प में ब्रिटेन न होने के कारण विकल्प (b) सही उत्तर होगा।

24. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है? [I.A.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया।
Solution:डचों ने पुर्तगालियों को पराजित कर आधुनिक कोच्चि (पूर्व नाम कोचीन) में फोर्ट विलियम्स का निर्माण कराया था।

25. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2022]

1. डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्टरियां / गोदाम स्थापित किए।

2. अल्फांसो द अल्बुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोवा को छीनलिया था|

3. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:डच ने पूर्वी तट पर पहले कोचीन को पुर्तगालियों से छीना और बाद में आंध्र और ओडिशा के तट पर अपनी फैक्टरी स्थापित की, जो सत्रहवीं शताब्दी की बात है, जबकि गजपति शासकों का शासन 16वीं शताब्दी में ही समाप्त हो गया था। अतः कथन (1) गलत है। 1510 ई. में अल्बुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोवा छीन लिया था। अतः कथन 2 सही है। अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के नायक (प्रतिनिधि) से पट्टे पर जमीन लेकर मद्रास में एक फैक्टरी की स्थापना की। अतः कथन 3 सही है

26. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता का राज था- [U.P.P.C.S (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त तीनों
Solution:उपर्युक्त तीनों कारण भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता में सहायक थे। ज्ञातव्य है कि इंग्लैंड में एक मर्चेंट एडवेंचर्स नामक दल ने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी अथवा 'द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इनटू द ईस्ट इंडीज' की स्थापना की।

27. निम्नलिखित ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार-पत्र प्राप्त हुआ था? [U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (a) लीवेंट कंपनी
Solution:लीवेंट कंपनी को 1592 ई. में स्थल मार्ग से भारत में व्यापार करने का अधिकार-पत्र प्राप्त हुआ था। 31 दिसंबर, 1600 को महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने 'द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज' को समुद्री मार्ग से ईस्ट इंडीज के साथ व्यापार करने का पहला अधिकार-पत्र प्रदान किया था। 1698 ई. में ब्रिटिश पार्लियामेंट के जनरल सोसायटी एक्ट के तहत 'न्यू कंपनी' (इंग्लीश कंपनी ट्रेडिंग इन द इस्ट) का गठन किया गया। तथा 1702 ई. में ब्रिटिश क्राउन और संसद द्वारा दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसके तहत 1708 ई. में दोनों कंपनियों को मिलकर नया नाम 'यूनाइटेड कंपनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ इंग्लैंड ट्रेडिंग टू द ईस्ट इंडीज' कर दिया गया। यह कंपनी सामान्यतः 'ईस्ट इंडिया कंपनी' के नाम से प्रसिद्ध हुई।

28. लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत का निम्नलिखित में से कौन बादशाह था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012 U. P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) जहांगीर
Solution:ब्रिटेन के कुछ व्यापारियों ने पूर्व के देशों के साथ व्यापार करने के आशय से 1600 ई. में एक कंपनी का गठन किया। इसका नाम 'द गवर्नर एंड कंपनी ऑफ मर्चेट्स ऑफ लंदन ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज' रखा गया। इस दौरान भारत का बादशाह अकबर (1556-1605 ई.) था।

29. किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया? [I.A.S. (Pre) 2008 I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) जहांगीर
Solution:जहांगीर के शासनकाल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम अथवा मछलीपट्टनम में एक अस्थायी कारखाना स्थापित किया था। 1613 ई. में सूरत में स्थापित कारखाना अंग्रेजों का प्रथम स्थायी कारखाना था।

30. भारत में 1613 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्टरी कहां स्थापित की थी? [39ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) बंगाल में हुगली
Solution:कैप्टन विलियम हॉकिंस सूरत से मुगल दरबार अप्रैल, 1609 ई. में पहुंचा; किंतु सूरत में फैक्टरी की स्थापना की अनुमति पाने में सफल नहीं हो सका। 1611 ई. में पुर्तगालियों के विरोध के बावजूद कैप्टन मिडल्टन सूरत के समीप स्वाल्ली पहुंचा और मुगल गवर्नर से वहां व्यापार करने की अनुमति पाने में सफल हो गया। कैप्टन थॉमस बेस्ट ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली नामक स्थान पर पराजित कर पुर्तगाली एकाधिकार की निरंतरता को भंग किया तथा तदोपरांत अंग्रेजों ने सूरत में 1613 ई. में स्थायी रूप से एक फैक्टरी स्थापित की। यहां से अंग्रेजों ने अपने व्यापार को देश के दूसरे भागों में फैलाया तथा शीघ्र ही अहमदाबाद, बुरहानपुर, अजमेर तथा आगरा में सहयोगी फैक्टरियां स्थापित कीं।