यूरोपीय कंपनियों का आगमन (आधुनिक भारतीय इतिहास )

Total Questions: 44

31. निम्नलिखित में किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली (Swally) के स्थान पर हराया था ? [44ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) थॉमस बेस्ट
Solution:कैप्टन विलियम हॉकिंस सूरत से मुगल दरबार अप्रैल, 1609 ई. में पहुंचा; किंतु सूरत में फैक्टरी की स्थापना की अनुमति पाने में सफल नहीं हो सका। 1611 ई. में पुर्तगालियों के विरोध के बावजूद कैप्टन मिडल्टन सूरत के समीप स्वाल्ली पहुंचा और मुगल गवर्नर से वहां व्यापार करने की अनुमति पाने में सफल हो गया। कैप्टन थॉमस बेस्ट ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली नामक स्थान पर पराजित कर पुर्तगाली एकाधिकार की निरंतरता को भंग किया तथा तदोपरांत अंग्रेजों ने सूरत में 1613 ई. में स्थायी रूप से एक फैक्टरी स्थापित की। यहां से अंग्रेजों ने अपने व्यापार को देश के दूसरे भागों में फैलाया तथा शीघ्र ही अहमदाबाद, बुरहानपुर, अजमेर तथा आगरा में सहयोगी फैक्टरियां स्थापित कीं।

32. ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रथम फैक्टरी स्थापित की गई थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998 UP.P.S.C. (GIC) 2003]

Correct Answer: (d) सूरत में
Solution:कैप्टन विलियम हॉकिंस सूरत से मुगल दरबार अप्रैल, 1609 ई. में पहुंचा; किंतु सूरत में फैक्टरी की स्थापना की अनुमति पाने में सफल नहीं हो सका। 1611 ई. में पुर्तगालियों के विरोध के बावजूद कैप्टन मिडल्टन सूरत के समीप स्वाल्ली पहुंचा और मुगल गवर्नर से वहां व्यापार करने की अनुमति पाने में सफल हो गया। कैप्टन थॉमस बेस्ट ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली नामक स्थान पर पराजित कर पुर्तगाली एकाधिकार की निरंतरता को भंग किया तथा तदोपरांत अंग्रेजों ने सूरत में 1613 ई. में स्थायी रूप से एक फैक्टरी स्थापित की। यहां से अंग्रेजों ने अपने व्यापार को देश के दूसरे भागों में फैलाया तथा शीघ्र ही अहमदाबाद, बुरहानपुर, अजमेर तथा आगरा में सहयोगी फैक्टरियां स्थापित कीं।

33. कैप्टन हॉकिंस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौ सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2823]

(1) वह 1611 में जेम्स-1 के दूत के रूप में भारत आया।

(2) यह तुकी भाषा का बहुत अच्छा ज्ञाता था।

Correct Answer: (d) केवल (2)
Solution:विलियम हॉकिन्स (1608-1611 ई.) जहांगीर के दरबार में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भेजा जाने वाला प्रथम अंग्रेज राजदूत था। हॉकिंस 1608 ई. में भारत आया था तथा वह इंग्लैंड के राजा जेम्स । का दूत था। उसे तुर्की भाषा का ज्ञान था। वह तुर्की बहुत अच्छा बोलता था। आत कथन (2) सत्य है।

34. सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहां इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना के कारखाने स्थित था/थे? [I.A.S. (Pre) 2021]

1. भरूच

2. चिकाकोल

3. त्रिचिनोपोली

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने सूरत भरूच, बुरहानपुर, अहमदाबाद और आगरा में अपने कारखाने स्थापित कर लिए थे।

35. निम्नलिखित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया?

Correct Answer: (b) अंग्रेजों ने
Solution:यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम सूरत में फैक्टरी स्थापित की थी। 1613 ई. में जहांगीर ने अंग्रेजों को सूरत में स्थायी कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी। सूरत में डचों द्वारा फैक्टरी 1616 ई. में, जबकि फांसीसियों द्वारा 1668 ई. में स्थापित की गई थी। उल्लेखनीय है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम में अपना कारखाना स्थापित किया था, जो कि अस्थायी था। इन्होंने अपना प्रथम स्थायी कारखाना 1613 ई. में सूरत में ही स्थापित किया था। फ्रांसीसियों ने भी अपना प्रथम कारखाना 1668 ई. में सूरत में ही स्थापित किया था।

36. वर्ष 1613 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को कहां एक कारखाना (व्यापार स्थल) स्थापित करने की अनुमति मिली? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) सूरत
Solution:यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम सूरत में फैक्टरी स्थापित की थी। 1613 ई. में जहांगीर ने अंग्रेजों को सूरत में स्थायी कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी। सूरत में डचों द्वारा फैक्टरी 1616 ई. में, जबकि फांसीसियों द्वारा 1668 ई. में स्थापित की गई थी। उल्लेखनीय है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने सर्वप्रथम 1611 ई. में मसूलीपट्टनम में अपना कारखाना स्थापित किया था, जो कि अस्थायी था। इन्होंने अपना प्रथम स्थायी कारखाना 1613 ई. में सूरत में ही स्थापित किया था। फ्रांसीसियों ने भी अपना प्रथम कारखाना 1668 ई. में सूरत में ही स्थापित किया था।

37. ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसीडेंसी कहां थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) सूरत
Solution:ईस्ट इंडिया कंपनी ने आरंभ में सूरत को अपनी वेस्टर्न प्रेसीडेंसी बनाया था, बाद में यह बॉम्बे स्थानांतरित कर दी गई।

38. ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) सर जॉन चाइल्ड
Solution:बंबई के अंग्रेज गवर्नर जॉन चाइल्ड ने 1688 ई. में बंबई और पश्चिमी समुद्र तट के मुगल बंदरगाहों का घेरा डाला तथा मक्का जाने वाले हज यात्रियों को बंदी बनाने का प्रयास किया। फलस्वरूप उसे औरंगजेब ने भारत से निष्कासित करने का आदेश दिया था। मुगल शासक औरंगजेब के सामने उसे विवश होना पड़ा और अंततः उसे माफी मांगनी पड़ी।

39. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई किससे लिया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) पुर्तगालियों से
Solution:ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई पुर्तगालियों से लिया था। 1662 ई. में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से होने पर चार्ल्स को पुर्तगालियों द्वारा बंबई उपहारस्वरूप प्रदान किया गया था, जिसे उन्होंने 10 पौंड वार्षिक किराए पर 1668 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था।

40. निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रयागराज (उ.प्र.) के किले पर अंग्रेजों का अधिकार स्थापित हुआ? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:अवध के नवाब सादत अली खान II (1798-1814 ई.) ने 1798 ई. में प्रयागराज (इलाहाबाद) का किला अंग्रेजों को सौप दिया था।।