यूरोपीय कंपनियों का आगमन (UPPCS)

Total Questions: 64

61. निम्नलिखित पर विचार कीजिए- [I.A.S (Pre) 2012]

1. मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन

2. युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग

3. तंबाकू और लाल मिर्च की खेती

उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देन थी/थीं?

Correct Answer: (d) कोई भी नहीं
Solution:मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन अंग्रेजों से पूर्व शेरशाह सूरी एवं अकबर के द्वारा किया जा चुका था। भारत में तंबाकू और लाल मिर्च की खेती पुर्तगालियों की देन थी और चलती फिरती तोपों का प्रचलन मुगल काल में ही था। अकबर के आयुध निर्माण कारखाने में तमाम प्रकार की बड़ी-छोटी तोपें तैयार की जाती थीं। इस प्रकार इनमें से अंग्रेजों की भारत को देन कोई भी नहीं थी।

62. किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह टिप्पणी की कि "कंपनी एक असंगति है; परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।"? [U.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) टी.बी. मैकाले
Solution:लॉर्ड थॉमस बेबिंगटन मैकाले ब्रिटेन का राजनीतिज्ञ तथा इतिहासकार था। 1834 से 1838 ई. तक वह भारत की सुप्रीम काउंसिल में लॉ मेंबर रहा। प्रसिद्ध दंड विधान ग्रंथ 'द इंडियन पीनल कोड' की पांडुलिपि इसी ने तैयार की थी। अंग्रेजी को भारत की सरकारी भाषा तथा शिक्षा का माध्यम और यूरोपीय साहित्य, दर्शन तथा विज्ञान को भारतीय शिक्षा का लक्ष्य बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ईस्ट इंडिया कंपनी की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए मैकाले ने कहा था कि "कंपनी एक असंगति है; परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।"

63. "एक्स-ला-शापेल - 1748" की संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति।

2. अंग्रेजों को मद्रास पुनः प्राप्त हुआ।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:एक्स-ला-शापेल की संधि 1748 से ऑस्ट्रिया के उत्तराधिकार का युद्ध समाप्त हो गया। यूरोप का युद्ध बंद होते ही कर्नाटक का प्रथम युद्ध समाप्त हो गया तथा मद्रास अंग्रेजों को पुनः प्राप्त हो गया। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

64. "भारत में अंग्रेजों की सफलता तथा फ्रांसीसियों की असफलता के कारण" के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

1. अंग्रेजों को बंगाल विजय से अपार धन एवं जनशक्ति का मिलना।

2. अंग्रेजों की बेहतर नौसैनिक ताकत ।

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूट :

Correct Answer: (c) दोनों 1 तथा 2
Solution:भारत में अंग्रेजों की सफलता के कई कारण थे। इसमें अंग्रेजों की बेहतर नौसैनिक ताकत, बंगाल पर नियंत्रण से अपार जन-धन की प्राप्ति, कंपनी की विभिन्न इकाइयों में समन्वय, योग्य नेतृत्व आदि थे।