अनुच्छेद 356 के सधीन उपप्रमेप के रूप में प्रत्येक राज्य को संविधान के उपबंधों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। राज्यपाल या अन्यथा रूप से राष्ट्रपति (मंत्रीपरिषद) की रिपोर्ट प्राप्त होने और इस पर संतुष्ट होने की ऐसी स्थिति पैदा हुई है,
जिसमें राज्य सरकार संविधान के उपबंधों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है, तो उन्हें अनुच्छेद 356 (1) के अधीन उद्घोषणा जारी करने की शक्ति है एवं संविधान के अनुच्छेद 356 (1) के उपखण्ड (ए) से (सी) में विहित शर्तों के अनुसार राष्ट्रपति शासन लागू करते हैं। अनुच्छेद 356 के अधीन शक्तियों का उपयोग असाधारण है
और इसका उपयोग तब करना चाहिए जब अनुच्छेद 356 में विचारित स्थिति लोकतांत्रिक सरकार के बनाए रखने के लिए आवश्यक हो एवं इसका उपयोग राजनीति प्रक्रिया की पंगुता से बचने के लिए किया जाता है।
अच्छे बुरे या उदासीन प्रशासन हेतु एकल या वैयाक्तिक कृत्य जो संविधान का उल्लंघन करते है, आवश्यक नहीं कि वे संविधानिक तंत्र या विशेषताओं की असफलता है तथा ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई हो जिसके राज्य सरकार संविधान के उपबंधों को लागू नहीं कर सकती।
अनुच्छेद 356 के अधीन शक्तिायों का उपयोग किसी भी स्थिति में संघ राज्य में सत्तारूढ़ दल द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसका प्रयोग अव्यय रूप से सावधानी पूर्वक किया जाना चाहिए। राज्य सरकार संविधान के उपबंधों के अनुसार अत्तरदायी रूप में अपने प्रकार्य का निर्वाह करें।
सामाजिक समायोजन के एक उपकरण के रूप में विधि के शासन को चुना गया है और यह समाज के विविध तबके को जोड़ने जिससे लोगों के बीच बंधुत्व पैदा होगा सामाजिक, धार्मिक, भाषायी या क्षेत्रीय असमानताएं समाप्त होगी,
हेतु अंत विरोधी समाजिक समस्याओं का समाधान होगा। नागरिक जन्म से या अधिवास से होता है और न कि किसी धर्म, जाति, पंथ, क्षेत्र या भाषा के सदस्य के रूप में। पंथ निरपेक्षता के तत्त्व सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हैं।
निम्नलिखित में से किस आधार पर संविधान के अनुच्छेद 25 (1) के अधीन धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है?
Correct Answer: (c) लोक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के आधार पर
Solution:भारतीय संविधान का अनु. 25 अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतन्त्रता से सम्बन्धित है। धारा 25(1) के अधीन धार्मिक स्वतन्त्रता पर लोक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के आधार पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।