Solution:सही कथन1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 353 आपातकाल की उद्घोषणा के प्रभाव से सम्बन्धित है।
2. अनुच्छेद 354 आपात की उद्घोषणा के दौरान राजस्व वितरण सम्बन्धी नियम प्रावधानित करता है।
3. अनु.355 विदेशी आक्रमण और आंतरिक अशांति से संरक्षण के लिए संघ सरकार के कर्तव्य से सम्बन्धित है।
4. अनु. 356 राज्यों में सांविधानिक तंत्र के विफल हो जाने की दशा में उपबन्ध करता है।
नोटः-उपरोक्त दिये गये विकल्पों में से विकल्प (2), (3) और (4) गलत है, जबकि NTA द्वारा विकल्प (1) और (3) को सही माना गया है।
अनुच्छेद 355 में प्रावधान किया गया है कि संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से प्रत्येक राज्य की संरक्षा करें। सशस्त्र विद्रोह का उल्लेख अनुच्छेद 355 में नहीं किया गया है।