यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा,दिसम्बर 2019 (विधि)

Total Questions: 100

21. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि वास्तव में कम्पनी के विधिक व्यक्तित्व तथा व्यक्तियों में कोई अंतर नहीं होता है?

Correct Answer: (d) केल्सन
Solution:केल्सन ने कहा था कि वास्तव में कम्पनी के विधिक व्यक्तित्व तथा व्यक्ति (Individual) में कोई अंतर नहीं होता है।

22. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत कुछ अधिसूचनाओं को नीचे सूचीबद्ध किया गया है: वर्षवार सही विकल्प चुनिएः

 

 

Correct Answer: (a) तटीय विनियमन जोन
Solution:पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत वर्षवार अधिसूचनाओं की सूची-

a- तटीय विनियमन जोन (1991)
b- पर्यावरणीय संपरीक्षा (1992)
c - पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन (1994)
d - राख का पाटन और निपटान (1999)

23. अपकृत्य की उत्तम प्रतिरक्षा निम्नलिखित है

1. दैवीय कृत्य
2. बोलेन्टी नॉन फिट इंजुरिया
3. निजी प्रतिरक्षा
4. स्टी डू सन टॉर्ट

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3 केवल
Solution:अपकृत्य विधि के अन्तर्गत प्रतिवादी के लिए निम्नलिखित उत्तम प्रतिरक्षा है-
a- प्राइवेट प्रतिरक्षा (Private defence)
b- सहमति की प्रतिरक्षा (Volenti non fit Injuries)
c- दैवीय कृत्य (vis major)
d- योगदायी उपेक्षा (Contributory negligence)
e- अनिवार्य दुर्घटना (Invitable accident)
f- भूल (Mistake)
g- आवश्यकता (Necessity)
h- सांविधिक प्रधिकार (Statutory Authority)
i- स्वम् वादी की गलती (Plaintiff own default)

जबकि ट्रस्टी डू सन टॉर्ट अपकृत्य विधि में कोई बचाव नहीं है।

24. मुस्लिम विधि के अतंर्गत निम्न में से कौन सही नहीं है?

Correct Answer: (b) वसीयत द्वारा व्ययन में भी मुसा का सिद्धांत लागू होता है
Solution:मुशा का शब्दिक अर्थ है 'संयुक्त सम्पत्ति का अविभाज्य हिस्सा' (Undivided share in a joint property)। मुशा शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द 'शूयू' से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है, 'असमंजस' या विभ्रांति (Confusion)। मुशा का सिद्धांत मुस्लिम विधि में दान (Gift) पर लागू होता है, वसीयत (Will) पर नहीं।

25. सूची और सूची को सुमेलित कीजिए:

सूची-I (हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा)सूची-II (उपबंध)
A. धारा 5 (i)1.  हिन्दू विवाह के निमित्त रस्म
B.  धारा 72.  विवाह योग्य आयु
C.  धारा 83. एकल विवाह
D. धारा 5 (iii)4. विवाह का रजिस्ट्रेशन

सही विकल्प चुनिएः 

ABCD
(a)4321
(b)3142
(c)1432
(d)1423
Correct Answer: (b)
Solution:सुमेलित सूची
सूची-I ( हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा)सूची-II (उपबंध)
A. धारा 5 (i)1. एकल विवाह
B. धारा 72. हिन्दू विवाह के निमित्त रस्म
C. धारा 83. विवाह का रजिस्ट्रेशन
D. धारा 5 (iii)4. विवाह योग्य आयु

26. निम्नलिखित में से किन्हें पूर्वोदाहरण पर विधायन को लाभदायक माना जा सकता है?

1.  निरस्त करने की अभियोग्यता
2. पूर्वज्ञान
3. संदर्शी प्रयोग
4. श्रृंखलाबद्ध विन्यास

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (c) 1, 2, 3 और 4
Solution:निम्नलिखित पूर्वोदाहरण पर विधायन को लाभदायक माना जा सकता है-

1. निरस्त करने की अभियोग्यता
2. पूर्वज्ञान
3. संदर्शी प्रयोग
4. श्रृंखलाबद्ध विन्यास अतः सभी विकल्प सही है।

27. जो कोई भी व्यक्ति उक्त अथवा लिखित शब्दों से अथवा संकेत से अथवा दृश्यमान प्रतिरूपण के माध्यम से अथवा अन्यथा घृणा अथवा अवमान उत्पन्न करता है या करने का प्रयास करता है अथवा भारत में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति अप्रीति दुराग्रह उत्पन्न करता है या करने का प्रयास करता है, तो यह निम्नलिखित में से कौन सा अपराध करता है?

Correct Answer: (b) राजद्रोह
Solution:भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 124-A राजद्रोह (Sedition) से सम्बन्धित है।

जिसके अनुसार - जो कोई बोले गये या लिखे गये शब्दों द्वारा या संकेतो द्वारा या दृश्यरूपण द्वारा या अन्यथा भारत में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति घृणा या अवमान पैदा करेगा या पैदा करने का प्रयत्न करेगा,

अप्रीति प्रदीप्त करेगा या प्रयत्न करेगा वह आजीवन कारावास से जिसमें जुर्माना भी जोड़ा जा सकेगा या तीन वर्ष तक के कारावास से जिसमें जुर्माना जोड़ा जा सकेगा या जुर्माने से दण्डित किया जाएगा।

28. उच्चतम न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय अपनी न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति का प्रयोग करते हुए संसद अथवा राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधि को इस आधार पर अविधिमान्य ठहरा सकता है किः

1. यह उस विधायिका के अधिकार क्षेत्र के भीतर नहीं है, जिसने विधि पारित किया
2. यदि उससे संविधान के भाग-तीन में उल्लिखित किसी मौलिक अधिकार का अथवा संविधान के किसी उपबंध का उल्लंघन होता है
3. विधायिका ने अपने विवेक का प्रयोग नहीं किया था किसी अनुचित उद्देश्य से यह किया गया अथवा यह यादृच्छिक या अनुचित था

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (b) 1 और 2 केवल
Solution:उच्चतम न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय अपनी न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति का प्रयोग करते हुए संसद अथवा राज्य विधानमण्डल द्वारा पारित विधि को निम्नलिखित आधार पर अविधिमान्य ठहरा सकता है-

1. यह उस विधायिका के अधिकार क्षेत्र के भीतर नहीं है जिसने विधि पारित किया है।
2. यदि उससे सविधान के भाग 3 में उल्लिखित किसी मौलिक अधिकार का अथवा संविधान के किसी उपबंध का उल्लंघन होता है।

29. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 233 के अनुसार जिला न्यायाधीश की नियुक्ति किनके द्वारा की जाएगी?

Correct Answer: (c) राज्य के राज्यपाल द्वारा संबंधित राज्य के मामले में अधिकारिता का प्रयोग करते हुए उच्च न्यायालय के परामर्श से
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 233 के अनुसार किसी राज्य में जिला न्यायाधीश नियुक्त होने वाले व्यक्तियों की नियुक्ति तथा जिला न्यायाधीश की पदस्थापना और प्रोन्नति उस राज्य का राज्यपाल ऐसे राज्य के सम्बन्ध में अधिकारिता का प्रयोग करने वाले उच्च न्यायालय से परामर्श करके करेगा।

30. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

1. संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अध्याय VI विवादों के शांतिपूर्ण निराकरण से संबंधित है
2. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रयोजन विश्व शांति है
3. सुरक्षा परिषद में 14 सदस्य होते हैं
4. अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन महासभा (जनरल असम्बली) द्वारा तीन वर्ष की समयावधि के लिए किया जाता है

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (a) 1 और 2
Solution:सही कथन

1. संयुक्त राष्ट्र का चार्टर का अध्याय VI विवादों के शांतिपूर्ण निराकरण से सम्बन्धित है।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रयोजन विश्व शान्ति और सुरक्षा बनाये रखना है। (अनुच्छेद 1)
3. सुरक्षा परिषद में अनुच्छेद 23 के अनुसार सदस्यों की संख्या 15 होगी।
4. सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यो का निर्वाचन 2 वर्षों के लिए किया जाता है।