यू.जी.सी./एनटीए नेट जेआरएफ परीक्षा,दिसम्बर 2019 (विधि)

Total Questions: 100

51. पेटेंट अधिनियम, 1970 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा उस विषय वस्तु का उपबंध करती है,जो कि अधिनियम के अधीन आविष्कार नहीं होती है?

Correct Answer: (b) धारा 3
Solution:पेटेंट अधिनियम 1970 की धारा 3 उस विषय वस्तु का उपबंध करती है जो कि अधिनियम के अधीन आविष्कार नहीं होती है। जो निम्नलिखित है-

1. तुच्छ एवं नैसर्गिक विधि के प्रतिकूल ।
2. लोक व्यवस्था का नैतिकता के प्रतिकूल ।
3. मात्र वैज्ञानिक सिद्धान्त की खोज ।
4. कृषि का बागवानी की रीति ।

52. प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम 1957 के अंतर्गत दिये गये निम्नलिखित धाराओं को उसके अंतर्गत दिये गये प्रावधानों से सुमेलित करें।

सूची-Iसूची-II
A. धारा 2(O)1. कलाकार का अधिकार
B. धारा 382.  साहित्यिक कृति का अर्थ
C. धारा 373.  ध्वनि रिकॉर्डिंग का अर्थ
D.  धारा 2(XX)4.  प्रसारण प्रतिरूपण अधिकार
ABCD
(a)2143
(b)4231
(c)2314
(d)1432
Correct Answer: (a)
Solution:प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम 1957 के उपबंध की सूची निम्नलिखित होगा-
धारा 2(O)साहित्यिक कार्य का अर्थ
धारा 38कलाकार का अधिकार
धारा 37प्रसारण प्रतिरूपण अधिकार
धारा 2(XX)साउंड रिकॉर्डिंग का अर्थ

53. प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम के अधीन उपबंध नीचे दिए गए हैं:

1. धारा 52-B में लेखा और लेखापरीक्षा से संबंधित उपबंध है
2. धारा 53-Aमें मूल प्रतियों के साझा अधिकारों के पुनर्विक्रय से संबंधित उपबंध है
3. धारा 52 अतिलंघन करने वाली प्रतियों की आयातन से संबंधित है
4. धारा 53 में कतिपय कृत्य का उल्लेख है जिनसे प्रतिलिप्याधिकार का अतिलंघन नहीं होता है

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (d) 1 और 2
Solution:प्रतिलिप्याधिकार अधिनियम, 1957 के निम्नलिखित सही उपबंध होगें-

1. धारा 52-B में लेखा और लेखापरीक्षा से सम्बन्धित उपबंध है।
2. धारा 53-Aमें मूलप्रतियों के साझा अधिकारों के पूनर्विक्रय से सम्बन्धित उपबंध है।
3. धारा 52 में प्रावधान किया गया है कि कतिपय कृत्य से प्रतिलिप्याधिकार का उल्लंघन होता है।
4. धारा 53 अतिलंघन करने वाली प्रतियों की आयतन से संबंधित है।

54. निम्नलिखित में से क्या मुस्लिम विधि का प्राथमिक स्रोत नहीं है?

Correct Answer: (c) तखलीद
Solution:मुस्लिम विधि के निम्नलिखित प्राथमिक स्रोत है-

(1) कुरान
(2) सुन्ना
(3) इजमा
(4) कियास

अतः तखलीद मुस्लिम विधि का स्रोत नहीं है।

55. साल्मंड ने विधिक अधिकार के पांच अभिलक्षणिक विशेषताओं का उल्लेख किया है। इस तरह की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं?

1. अधिकार का विषय
2. अधिकार का उद्देश्य
3. अधिकार का विषयवस्तु
4. अधिकार का हक

पाँचवी विशेषता निम्नलिखित में से क्या है?

Correct Answer: (d) संगत कर्तव्य का विषय
Solution:विश्लेषणात्मक विचारधारा के विधिशास्त्री सामण्ड ने विधिक अधिकार के सम्बन्ध में निम्नलिखित 5 विशेषताओ का उल्लेख किया है-

1. अधिकार का विषय
2. अधिकार का उद्देश्य
3. अधिकार का विषयवस्तु
4. अधिकार का हक
5. संगत कर्तव्य का विषय

56. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 361 के अधीन विधिसम्मत अभिभावक से अपहरण का अपराध गठित करने के लिए अवयस्क की आयु होनी चाहिए?

1. पुरुष होने की दशा में 18 वर्ष से कम
2. पुरुष होने की दशा में 16 वर्ष से कम
3. महिला होने की दशा में 18 वर्ष से कम
4. महिला होने की दशा में 16 वर्ष से कम

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (c) 2 और
Solution:भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 361 विधिपूर्ण संरक्षकता में से व्यवपहरण से सम्बन्धित है। जिसके अनुसार इस अपराध के गठन के लिए अवयस्क की आयु निम्नलिखित होनी चाहिए-

(1) पुरुष होने की दिशा में 16 वर्ष से कम,
(2) महिला होने की दशा में 18 वर्ष से कम ।

57. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के उपबंधों की सही क्रम (धारा-वार) में व्यवस्थित करें।

1. एक साथ मृत्यु के मामले में उपधारणा
2. उत्तराधिकारियों का न होना
3. कतिपय संपत्तियों पर अधिनियम लागू नहीं होगा
4. चचेरे के बजाए सहोदर को वरीयता

सही विकल्प चुनेः

Correct Answer: (c) 3, 4, 1, 2
Solution:हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के धारावार उपबंध का सही क्रम निम्नलिखित है-

1- कतिपय सम्पत्तियों पर अधिनियम लागू नहीं होगा धारा 5
2- चचेरे के बजाए सहोदर का वरीयता - धारा 18
3- एक साथ मृत्यु के मामले में उपधारणा धारा 21
4- उत्तराधिकारियों का न होना धारा 29

58. निम्नलिखित में से क्या किसी हिस्सेदार के विवक्षित प्राधिकार के क्षेत्र के भीतर नहीं है?

Correct Answer: (c) फर्म की ओर से स्थावर संपत्ति अर्जित करने का कृत्य
Solution:भारतीय भागीदारी अधिनियम 1932 की धारा 19 भागीदार का फर्म के अभिकर्ता के नाते विवक्षित प्राधिकार से सम्बन्धित है। फर्म को आबद्ध करने का भागीदार का प्राधिकार जो धारा 19 द्वारा प्रदत्त है

उसका विवक्षित अधिकार कहलाता है। धारा 19 के खण्ड (च) के अनुसार भागीदार के विवक्षित (Implied) प्राधिकार के भीतर फर्म की ओर से स्थावर सम्पत्ति अर्जित करने का कृत्य नहीं आता है।

59. हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की कौन सी धारा विवाह विच्छेद का वैवाहिक समाधान से संबंधित है?

1. धारा 13
2. धारा 13 (1-ए)
3.  धारा 17
4. धारा 13 (बी)

सही विकल्प का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) 1, 2 और 4 केवल
Solution:हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 की निम्नलिखित धाराएं विवाह विच्छेद का वैवाहिक समाधान से सम्बन्धित है-
1- धारा 13 - तलाक से सम्बन्धित है
2- धारा 13(1) A - धारा 9 तथा 10 डिक्री के एक वर्ष पश्चात् तलाक के आधार की घोषणा करती है
3- धारा 13 (B) - पारस्परिक सम्मति से विवाह विच्छेद से सम्बन्धित है।

60. निम्नलिखित में कौन सा से विनिमय के संबंध में सत्य है / है?

1. विनिमय पत्र के उद्भव में दो पक्षकारों की आवश्यकता होती है
2. विनिमय पत्र या प्रारूप भुगतान कर्ता को धन का भुगतान करने के लिए लेखीवालद्वारा उपरवाल को दिया गया लिखित आदेश है
3. विनिमय पत्र मुख्यतः अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए होता है और एक व्यक्ति द्वारा उसके बैंक को धारक को एक विशिष्ट राशि को किसी विशेष तारीख पर भुगतान करने का लिखित आदेश दिया जाता है
4. विनिमय पत्र की परिभाषा परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 6 में उल्लिखित है

सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें:

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा 5 में विनिमय पत्र (Bill of Exchange) को परिभाषित किया गया है। जिसके अनुसार निम्नलिखित सही विकल्प है-

(1) विनिमय पत्र का प्रारूप भुगतान करने के लिए लेखीवाल द्वारा उपरवाल को दिया गया लिखित आदेश है
(2) विनिमय पत्र मुख्यतः अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए होता है और एक व्यक्ति द्वारा उसके बैंक के धारक को एक विशिष्ट राशि को किसी विशेष तारीख पर भुगतान करने का लिखित आदेश दिया जाता है।